Friday, February 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

UP की इस खबर से मची सनसनी, SSP की मां की बिगड़ी तबियत हुई, डॉक्टर को उठा ले गई पुलिस

इटावा के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में पुलिस और डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया। एसएसपी की माँ की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने एक डॉक्टर को हटाने की कोशिश की, जिससे विवाद हो गया। डॉक्टरों ने जबरन हटाने का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने इस घटना को गलतफहमी बताकर खारिज कर दिया। घटना के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और ओपीडी बंद रही।

Gulshan by Gulshan
September 18, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Up News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Up News : इटावा के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में बुधवार देर रात डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखा विवाद हो गया। मामला उस वक्त बढ़ गया जब सिविल लाइन थाने के दरोगा कुछ पुलिसकर्मियों के साथ अस्पताल की आपातकालीन इकाई (इमरजेंसी) में पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात डॉ. राहुल बाबू व फार्मासिस्ट शरद यादव को अपने साथ ले गए। आरोप है कि इस दौरान फार्मासिस्ट के साथ अशिष्ट व्यवहार भी किया गया।

घटना से नाराज़ मेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों ने गुरुवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया और तकरीबन दो घंटे तक OPD व दवा वितरण काउंटर को बंद रखा। इससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

RELATED NEWS

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

February 9, 2026
Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

December 20, 2025

जबरन ले जाकर छीना मोबाइल

डॉ. राहुल बाबू ने मीडिया से बातचीत में बताया कि रात लगभग 12 बजे कुछ पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और दावा किया कि एसएसपी की मां की तबीयत बिगड़ गई है। उन्होंने तुरंत साथ चलने का दबाव डाला। जब डॉक्टर ने इसका विरोध किया, तो कथित रूप से उनके साथ अभद्रता की गई और उन्हें जबरन ले जाया गया। इतना ही नहीं, डॉक्टर का कहना है कि उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। बाद में, एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के हस्तक्षेप पर पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया कि डॉक्टर को तुरंत छोड़ दिया जाए।

क्या है पूरी कहानी?

जानकारी के अनुसार, एसएसपी श्रीवास्तव की 88 वर्षीय मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। उन्होंने पहले अस्पताल के सीएमएस से डॉक्टर का संपर्क नंबर मांगा, लेकिन देर होती देख, सिविल लाइन पुलिस को डॉक्टर को बुलाने के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें : शारदीय नवरात्रों में हो कड़ी निगरानी…CM Yogi ने मिशन शक्ति की…

हालांकि डॉक्टर का आरोप है कि उन्हें जबरन उठाकर ले जाया गया, पर सीसीटीवी फुटेज में ऐसी कोई जबरदस्ती नजर नहीं आई। रिकॉर्डिंग के मुताबिक, डॉक्टर स्वेच्छा से पुलिस के साथ गए थे। बाद में एसएसपी ने डॉक्टर से वैयक्तिक तौर पर खेद व्यक्त किया और पुलिसकर्मियों ने भी माफ़ी मांगी।

कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में राज्य कर्मचारी संघ, पीएमएस एसोसिएशन, और फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर हंगामे और विरोध का रूप ले लिया। सुबह करीब दो घंटे तक अस्पताल की ओपीडी और दवा वितरण सेवा बंद रखी गई, जिससे सैकड़ों मरीज प्रभावित हुए।

प्रशासन ने क्या दी प्रतिक्रिया ?

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. वीके सिंह ने इस घटना को गंभीर अपराध बताया और कहा कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर को जबरन अस्पताल से उठाकर ले जाना अपहरण की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज की जाएगी और आवश्यक होने पर न्यायालय का रुख भी किया जाएगा। दूसरी ओर, एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पूरे मामले को गलतफहमी बताया। उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों और डॉक्टर के बीच कम्युनिकेशन गैप

Tags: UP News
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से इलाके में मची अफरा तफरी , दो की मौत, कई लोग घायल

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से इलाके में मची अफरा तफरी , दो की मौत, कई लोग घायल

by SYED BUSHRA
November 13, 2025

Barabanki Firecracker Factory Blast: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। टिकैतनगर...

Mirzapur train accident

Mirzapur train accident : कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से गई 8 श्रद्धालुओं की जान, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

by SYED BUSHRA
November 5, 2025

MirzapurTrainAccident:मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। कालका-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने...

UP News

UP News : BF संग कोर्ट मैरिज करने जा रही थी महिला, तभी आ धमका पति, हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल

by Gulshan
November 2, 2025

UP News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक विवादित और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादीशुदा...

Next Post
UP government traffic challan waiver news

Yogi Government का बड़ा तोहफ़ा,वाहन मालिकों को मिली राहत,कब से कब तक के पुराने ट्रैफिक चालान होंगे माफ़

U P Police Encounter: दिशा पाटनी के घर फायरिंग केस में STF की बड़ी कार्रवाई,दो शूटरों को मार गिराया

U P Police Encounter: दिशा पाटनी के घर फायरिंग केस में STF की बड़ी कार्रवाई,दो शूटरों को मार गिराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist