Site icon News1India

यूपी में सरकारी अस्पताल में विधायक की नहीं रही कोई इज्जत! रोगी को लेकर पहुंचे अस्पताल तो रह गए हैरान, जानिए पूरा मामला

Maharajganj

Avimukt Pandey, Maharajganj। जनपद के सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो दिन पूर्व विधायक प्रेमसागर पटेल एक रोगी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे लेकिन विधायक के अस्पताल पहुंचने के बावजूद वहां कोई भी मौजूद नहीं था। जिसके चलते मरीज को इलाज नहीं मिल पाया। इस घटना के बाद विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया, जिसके बाद अधिकारियों ने स्वंय मामले की जांच करने का भरोसा दिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सीएमओ ने अस्पताल का खुद किया रात को निरीक्षण

विधायक की शिकायत के बाद सीएमओ डॉ. श्रीकान्त शुक्ला खुद सीएचसी सिसवा पहुंचे और जांच की जिसके बाद विधायक की शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. ईश्वर चंद्र विद्यासागर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। जबकि डॉक्टर पवन सिंह, फॉर्मासिस्ट शैलेश पांडेय व एक्स रे टेक्निशियन दीपक कुमार का वेतन काटने का आदेश दिया। वहीं वॉर्ड ब्याय विजय कुमार को सीएचसी ठूंठीबारी के लिए ट्रांसफर कर दिया है। सीएमओ डॉ. श्रीकान्त शुक्ल के मुताबिक चेतावनी देने के बाद भी लापरवाही बरतने पर कड़ा एक्शन लिया गया है।

यह भी पढ़ें : हम UP के लड़कों को इजरायल भेज रहे हैं, वो फिलिस्तीन…, प्रियंका गांघी पर…

Exit mobile version