रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

हम UP के लड़कों को इजरायल भेज रहे हैं, वो फिलिस्तीन…, प्रियंका गांघी पर सीएम योगी का बड़ा हमला

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के फलस्तीन के समर्थन वाले प्रतीकात्मक बैग ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया। सीएम योगी ने विधानसभा में प्रियंका पर तीखा हमला बोलते हुए इसे भारत विरोधी एजेंडा बताया।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 17, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Priyanka Gandhi
Share on FacebookShare on Twitter

Priyanka Gandhi: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को फलस्तीन लिखा हुआ बैग लेकर संसद पहुंची। इसको लेकर भाजपा ने तीखा हमला बोलते हुए इसे “तुष्टिकरण की राजनीति” बताया है। वहीं, इसपर यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी निशाना साधा है। सीएम योगी ने कहा कि हम UP के लड़कों को इजरायल भेज रहे हैं और प्रियंका फिलिस्तीन का बैग लेकर चल रही हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी पर करारा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा, “कल हमने देखा कि एक कांग्रेस नेत्री फलस्तीनी बैग लेकर घूम रही हैं। एक तरफ हम यूपी के नौजवानों को इजराइल भेज रहे हैं, जहां उन्हें डेढ़ लाख रुपये महीने की तनख्वाह मिल रही है। कांग्रेस की यह मानसिकता भारत विरोधी एजेंडे को बढ़ावा दे रही है।”

RELATED NEWS

Rahul Gandhi Meets Mohammad Irfan

Viral Person: जंतर-मंतर से मिली पहचान, झुग्गी में राहुल गांधी मिले मोहम्मद इरफान से , प्रियंका की शादी वाली बात चर्चा में

जुलाई 29, 2026
Priyanka Gandhi

यूपी में Priyanka Gandhi का ‘बर्थडे ब्लास्ट’: 2027 की कुर्सी के लिए कांग्रेस ने खाया ‘परिवर्तन’ का कसम!

जनवरी 12, 2026

प्रियंका गांधी के फिलिस्तीनी बैग पर सीएम योगी ने बोला हमला…

प्रियंका फिलिस्तीन का बैग लेकर चल रही हैं : सीएम योगी

हम UP के लड़कों को इजरायल भेज रहे हैं : सीएम योगी

वो हर महीने अपने घर डेढ़ लाख रुपये भेजते हैं : सीएम योगी#UttarPradesh #CMYogi #BJP #PriyankaGandhi… pic.twitter.com/SsTOsBSqSi

— News1India (@News1IndiaTweet) December 17, 2024

भाजपा ने हाथों-हाथ लिया मुद्दा

सीएम योगी ने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी को देश के मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी जानबूझकर अन्य देशों के विवादास्पद मुद्दों को उठाकर देश के युवाओं का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। वहीं, भाजपा ने भी इस मुद्दे को हाथो-हाथ लिया। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रियंका गांधी के इन कदमों से यह साफ हो गया है कि वह भारत की तुलना में दूसरे देशों के मुद्दों को प्राथमिकता दे रही हैं।

बवाल के बाद प्रियंका का दूसरा बैग

बता दें कि Priyanka Gandhi सोमवार को संसद में एक बैग लेकर पहुंची थीं, जिस पर “फलस्तीन” लिखा था और तरबूज का प्रतीक बना हुआ था, जो फलस्तीन के समर्थन का एक वैश्विक प्रतीक माना जाता है। इसके अगले ही दिन मंगलवार को उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू और ईसाई अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के विरोध में एक और प्रतीकात्मक विरोध किया। इस बार उनके बैग पर लिखा था, “बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हो।”

विपक्ष का पलटवार

विपक्षी दलों ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए सरकार पर निशाना साधा। विपक्षी नेताओं ने कहा कि सरकार को बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर ठोस कूटनीतिक कदम उठाने चाहिए। विपक्ष ने इसे “वसुधैव कुटुम्बकम” के भारतीय आदर्शों की अनदेखी बताया।

यहां पढ़ें: Mulayam family: परिवार में शहनाई की गूंज, अखिलेश यादव के चचेरे भाई के North-eastern लड़की से करेंगे शादी…
Tags: Priyanka Gandhi
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Rahul Gandhi Meets Mohammad Irfan

Viral Person: जंतर-मंतर से मिली पहचान, झुग्गी में राहुल गांधी मिले मोहम्मद इरफान से , प्रियंका की शादी वाली बात चर्चा में

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2026

Rahul Meets Irfan: सीजेपी आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया पर चर्चा में आए मोहम्मद इरफान इन दिनों फिर सुर्खियों में...

Priyanka Gandhi

यूपी में Priyanka Gandhi का ‘बर्थडे ब्लास्ट’: 2027 की कुर्सी के लिए कांग्रेस ने खाया ‘परिवर्तन’ का कसम!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Priyanka Gandhi Congress Parivartan Pratigya: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के 54वें जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने...

Priyanka Gandhi

“वे भारतीय थे” बनाम “वे हिंदू थे” – संसद में धर्म पर टकराव, प्रियंका गांधी और भाजपा सांसद आमने-सामने

by Mayank Yadav
जुलाई 29, 2025

Priyanka Gandhi Speech Hindu vs Bhartiya: संसद के मॉनसून सत्र में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ा राजनीतिक संग्राम देखने...

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi का तीखा हमला: पहलगाम हमले पर सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल, भावनात्मक भाषण से सदन में छाया सन्नाटा

by Mayank Yadav
जुलाई 29, 2025

Priyanka Gandhi Lok Sabha debate: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर चल रही गरम बहस के...

अखिलेश यादव ने बेटे अर्जुन के संग त्रिवेणी में लगाई डुबकी, जानिए किस तारीख को महाकुंभ आएंगे राहुल और प्रियंका गांधी

अखिलेश यादव ने बेटे अर्जुन के संग त्रिवेणी में लगाई डुबकी, जानिए किस तारीख को महाकुंभ आएंगे राहुल और प्रियंका गांधी

by Vinod
जनवरी 26, 2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। Akhilesh Yadav reached Mahakumbh and took a dip in Sangam समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव...

Next Post
सीएम योगी ने फिलिस्तीन के बैग की सुनाई गाथा, फिर इजरायल पर बड़ा बयान देकर कर दिया ‘खेला’

सीएम योगी ने फिलिस्तीन के बैग की सुनाई गाथा, फिर इजरायल पर बड़ा बयान देकर कर दिया ‘खेला’

Lucknow Markets: अगर आप को भी करनी है नवाबी स्टाइल की शॉपिंग तो,आइए लखनऊ की इन मार्केट्स में

Lucknow Markets: अगर आप को भी करनी है नवाबी स्टाइल की शॉपिंग तो,आइए लखनऊ की इन मार्केट्स में

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist