बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

PM मोदी की रैली रद्द: नोएडा एयरपोर्ट को ‘उड़ान’ के लिए क्यों नहीं मिली DGCA की हरी झंडी?

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन सिक्यॉरिटी क्लीअरेंस न मिलने के कारण एक बार फिर टल गया है। डीजीसीए द्वारा एयरोड्रम लाइसेंस जारी नहीं किए जाने के बाद अब यह कार्यक्रम नए साल में होने की संभावना है, जिससे 15 दिसंबर की संभावित तारीख रद्द हो गई।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 8, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, नोएडा
Noida Airport
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Jewar Airport Waterlogging

Heavy Rain: तेज बारिश में जेवर एयरपोर्ट की पार्किंग बनी तालाब, वीडियो ने बढ़ाई ड्रेनेज पर चिंता

अगस्त 12, 2026
Jewar Airport

Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट का ट्रायल रन हुआ सफल,17 अप्रैल से शुरू होगी पहली उड़ान

जनवरी 28, 2025

Noida Airport inauguration postponed: नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट (जेवर) के उद्घाटन की तैयारियां फिलहाल रोक दी गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम सिक्यॉरिटी क्लीअरेंस नहीं मिलने के कारण टल गया है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्यॉरिटी (BCAS) द्वारा क्लियरेंस न दिए जाने के कारण डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने अभी तक एयरपोर्ट के संचालन के लिए अनिवार्य एयरोड्रम लाइसेंस जारी नहीं किया है।

इस अप्रत्याशित देरी के चलते Noida Airport पर पिछले 10 दिनों से चल रही उद्घाटन समारोह और पीएम की रैली की भव्य तैयारियां रोक दी गई हैं और इवेंट कंपनी ने पंडाल और अन्य सामग्री समेटना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि एयरपोर्ट का लोकार्पण अब नए साल में ही होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संकेत दिए हैं कि उद्घाटन अगले दो महीने में होगा।

Image

लाइसेंस में देरी और सुरक्षा संबंधी कमियां

Noida Airport  उद्घाटन टलने का मुख्य कारण सुरक्षा मानकों में पाई गई कुछ कमियां हैं। सूत्रों के अनुसार, BCAS की जांच में एयरपोर्ट परिसर में अभी कुछ सुरक्षा संबंधी कार्य बाकी पाए गए थे।

  • चहारदीवारी पर तार: सुरक्षा घेरे को मजबूत करने के लिए परिसर की चहारदीवारी पर तार लगाने का कार्य शेष है।

  • सीसीटीवी कैमरे: कुछ चिह्नित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं।

  • अन्य सुरक्षा कार्य: कुछ अन्य सुरक्षा संबंधी कार्य भी पूरे किए जाने बाकी हैं।

BCAS की अंतिम रिपोर्ट के आधार पर ही DGCA एयरोड्रम लाइसेंस जारी करता है। यह लाइसेंस मिलने के बाद ही एयरपोर्ट पर विमानों का व्यावसायिक संचालन शुरू किया जा सकता है।

भव्य तैयारियों को समेटा गया

पिछले कुछ दिनों से Noida Airport स्थल पर प्रधानमंत्री की रैली के लिए भव्य तैयारियां चल रही थीं। रैली में दो लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा था, जिसके लिए जर्मन हैगर और अन्य विशाल पंडाल लगाए गए थे। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह लगातार आसपास के ग्रामीणों को निमंत्रण दे रहे थे। कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिलते ही इवेंट कंपनी ने टेंट, मंच, पंडाल और कुर्सियों सहित पूरी सामग्री हटाना शुरू कर दिया है।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि अभी एयरोड्रम लाइसेंस नहीं मिला है और उद्घाटन व रैली की तैयारी रोक दी गई है। उन्होंने कहा कि लाइसेंस मिलने के बाद नए साल में प्रधानमंत्री के हाथों ही उद्घाटन होना है।

‘बाबर के नाम की मस्जिद बनेगी तो उसका अंत हो जाएगा’ – बंगाल को केशव मौर्य का अल्टीमेटम, अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला

Tags: Noida Airport
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Jewar Airport Waterlogging

Heavy Rain: तेज बारिश में जेवर एयरपोर्ट की पार्किंग बनी तालाब, वीडियो ने बढ़ाई ड्रेनेज पर चिंता

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Parking Waterlogging : उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद...

Jewar Airport

Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट का ट्रायल रन हुआ सफल,17 अप्रैल से शुरू होगी पहली उड़ान

by Ahmed Naseem
जनवरी 28, 2025

Noida International Airport: नोएडा का एयरपोर्ट जिसे हम जेवर एयरपोर्ट भी कहते हैं, इस साल 17 अप्रैल में शुरू होने...

YEIDA

YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा एयरपोर्ट के पास प्लॉट खरीदने का इंतजार बढ़ा, नई तारीखों का ऐलान

by Mayank Yadav
जनवरी 26, 2025

YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की प्लॉट स्कीम का इंतजार कर रहे लोगों...

Noida Airport

नोएडा एयरपोर्ट को NH-34 से जोड़ने की तैयारी, इन इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा

by Akhand Pratap Singh
जनवरी 12, 2025

Noida Airport Connect with NH-34: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नेशनल हाईवे-34 (NH-34) से जोड़ने की योजना पर काम किया जा...

Noida Airport

नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान का सपना सच, ट्रायल रन की तैयारी पूरी, 2025 में उड़ेंगी पहली फ्लाइट्स

by Mayank Yadav
नवम्बर 12, 2024

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान भरने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बहुप्रतीक्षित जेवर एयरपोर्ट...

Next Post
IAS Anamika Singh

वरिष्ठ IAS अधिकारी अनामिका सिंह ने लिया VRS, डेपुटेशन पर जाने को लेकर NOC न मिलना बनी वजह

Varanasi cricket coach crime case detail

Varanasi News: बच्चों को टीम में चयन का लालच देकर कुकर्म करने वाला क्रिकेट कोच गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In