Saturday, January 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़ी देवरानी-जेठानी की जोड़ी, जानें कैसे चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी मोनी और मामोनी

नोएडा पुलिस ने बंगाल से दो महिलाओं को अरेस्ट किया है, दोनों महलाएं शातिर चोर हैं, जो नौकर बनकर घरों पर काम करती और फिर तिजोरी साफ कर फरार हो जाया करती थीं।

Vinod by Vinod
November 22, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नोएडा ऑनलाइन डेस्क। खूबसूरत चेहरा और चेहरे पर हल्की मुस्कान। हर वक्त चेहरे पर मासूमियत। हिन्दी के साथ अंग्रेजी भाषा का भी था ज्ञान। इन्हीं खूफियां के चलते देवरानी-जेठानी की जोड़ी लोगों को भा जाती। फिर क्या था लोग उन्हें घरेलू काम पर रख लेते। नौकरी मिलते ही वह सबसे पहले घर की लेडी मुखिया को अपने जाल में फंसाती। उसका दिल जीतती। इसके बाद मौका मिलते ही घर की तिजोरी को खोलकर उसके अंदर रखे पैसे-जेवरात लेकर फरार हो जाया करती। नोएडा पुलिस ने दोनों शातिर महिलाओं को कड़ी मशक्कत के बाद बंगाल से अरेस्ट कर लिया है। पुलिस टीम ने उनके पास से करीब 88 लाख रुपये की ज्वेलरी और नकदी बरामद की है। पकड़ी गई महिलाओं के नाम मामूनी जना उर्फ मोनी और आशा उर्फ मामोनी उर्फ मोनी यादव बताए गए हैं।

दरअसल, नोएडा के थाना सेक्टर-24 और थाना सेक्टर-49 के सेक्टर-12 के पी ब्लॉक और सेक्टर-49 के बरौला गांव में चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया था।. दोनों ही केस में घरेलू सहायिकाओं ने काम पर रखे जाने के महज एक हफ्ते के अंदर ही इन घटनाओं को अंजाम दिया था। केस दर्ज करने के बाद दोनों थानों की पुलिस ने महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन शुरू किया। जांच के लिए पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसीबीच पुलिस को दोनों महिलाएं का इनपुट मिला। पुलिस को उसके मुखबिर के जरिए पता चला कि दोनों महिलाएं चोरों की घटना को अंजाम देने के अपने घर पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में भाग गई हैं। जानकारी मिलते ही आलाधिकारी हरकत में आए और चोरनी महिलाओं की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की एक टीम का गठन किया।

RELATED POSTS

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

December 26, 2025

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

November 30, 2025

आलाधिकारियों ने दोनों थानों से पुलिसवालों को लेकर एक ज्वाइंट टीम बनाई। टीम नोएडा से सीधे मिदनापुर के लिए रवाना हुई। मिदनापुर पहुंचते ही पुलिस ने एक घर पर रेड की और दोनों महिलाओं को दबोच लिया। पुलिस ने महिलाओं के पास से पुलिस ने 85 रुपए की कीमत के सोने और हीरे की ज्वेलरी और करीब 2.89 लाख कैश बरामद किया है। आरोपी महिलाओं को गिरफ्तारी के बाद तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर नोएडा लाया गया। पुलिस दोनों महिलाओं को ट्रांजिट रिमांड पर नोएडा लेकर आई गई है। महिलाओं की पहचान मामुनी जाना उर्फ मोनी (31) और आशा उर्फ मामोनी (30) के रूप में हुई है। मामुनी ने सेक्टर 24 में, जबकि आशा ने सेक्टर 49 में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

दोनों महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वह पिछले पांच सालों से नोएडा में रह रही है। दोनों रिश्ते में देवरानी-जेठानी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन महिलाओं ने घरेलू सहायिका बनकर पहली बार चोरी नहीं की है। इससे पहले भी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुकी है। दोनों महिलाएं घरों में काम करने की खोज में अलग-अलग सेक्टरों में घूमती रही थी। उन्हें काम पर रखने के बाद वह कुछ ही समय में मालिकों की दिल जीत लिया करती थी। इसके बाद मौका मिलते ही वह सोने-चांदी और हीरे की ज्वेलरी के साथ-साथ कैश लेकर फरार हो जाती थी। जांच में यह भी पता चला कि सोने को पिघलाकर वह सुनार के पास घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर बात कहकर बेच दिया करती थी और फिर अगले टारगेट की तलाश में लग जाती थी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Tags: BengalNoida Policetheft incidenttwo lady thieves arrestedtwo women arrestedUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यहां दिल्ली-लखनऊ...

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

by Vinod
November 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, लेकिन कानून से वह बच नहीं सकता। इस...

Next Post
CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

रात के खाने में नहीं समझ आ रहा क्या बनाएं? बस आलू उबालो और दही उठाओ… डिनर सेट!

रात के खाने में नहीं समझ आ रहा क्या बनाएं? बस आलू उबालो और दही उठाओ… डिनर सेट!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version