सोमवार, अगस्त 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘गजब’ 103 साल बाद नवंबर का महिना रहा सबसे गर्म, बारिश के क्या हैं आसार और जानिए कब से पड़ेगी ठंड

UP Weather News of December 2024: नवंबर 2024 का महीने ने 103 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2024 का नवंबर महीना सबसे गर्म रहा।

by Digital Desk
दिसम्बर 5, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, मौसम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। पता नहीं मौसम को क्या हो गया है। क्यों पिछले एक दशक से मौसम कर रहा बेवफाई। जिसकी सबसे ज्यादा मार हमारे देश का अन्नदाता उठा रहा। दिसंबर का माह आते ही प्रचंड सर्दी पड़ने लगती थी। सुबह से आसमान में बादल मंडराने लगते थे। किसान भी मुस्कराता और खेत में गेंहू से लेकर आलू की फसल पर खाद-पानी देता। लेकिन दिसंबर 4 तारीख बीत गई, लेकिन राजधानी लखनऊ के अलावा आसपास के जनपदों में अभी भी गर्मियों का अहसास हो रहा है। पिछले महीने यानी नवंबर में भी मौसम का यही हाल रहा। 103 साल बाद नवंबर का यूपी के लिए सबसे गर्म रहा। सुबह-शाम भले ही तापमान कम हुआ हो, लेकिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा। इस साल देशभर के ज्यादातर हिस्सों में दिसंबर से फरवरी तक तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के आसार हैं।

1921 में नवंबर रहा था गर्म

साल 1921 के बाद यूपी के लिए नवंबर महीना दूसरा सबसे गर्म रहा। नवंबर माह में औसत तापमान लखनऊ समेत यूपी के सभी जनपदों से सामान्य से अधिक रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि दिसंबर भी न्यूनतम और अधिकतम तामपान सामान से ज्यादा रह सकता है। खासतौर पर लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और बस्ती में तापमान सामान्य से काफी अधिक जा सकता है। दरअसल मॉनसून के जाने के बाद से ही यूपी में अब तक बारिश नहीं हुई। सितबंर की शुरुआत से ही मौसम शुष्क बना हुआ है। भले ही अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में कम ही बारिश होती है, लेकिन इसकी वजह से ठंड जरूर बढ़ जाती है।

RELATED NEWS

UP Weather Update

Delhi Rain tragedy : नाले में गिरकर 20 साल के युवक की मौत, दिल्ली-NCR में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

अगस्त 8, 2026
UP Monsoon Weather Update

UP Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी

जुलाई 4, 2026

ऐसे में बारिश की संभावना बहुत कम

अमौसी स्थित मौसम केंद्र के अनुसार दिसंबर माह शीतलहर के दिन भी सामान्य से कम रहेंगे। औसत रूप से माना गया है कि दिसंबर के दौरान 6 दिन शीतलहर चलती है। इस लिहाज से दो से तीन दिन तक की कमी आने का पूर्वानुमान है। शीतलहर के इस माह दिन घटकर दो य तीन हो सकते हैं। मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार नवंबर देश के उत्तर पश्चिम हिस्से में सबसे गर्म रहा। बीते 103 वर्षों के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार माह के दौरान अलग-अलग दिनों में अधिकतर और न्यूनतम तापमान ने सर्वाधिक स्तर को छुआ है। दिसंबर में पश्चिमी विक्षोभ आएगा भी तो यूपी तक असर कम रहेगा। ऐसे में बारिश की संभावना बहुत कम हैं। तूफान फेंगल के कारण हल्की-फुल्की उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इसके कारण दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

आलू पर पड़ रही मौसम की मार

वहीं बतुके मौसम से आलू किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। बढ़े तापमान के चलते आलू का जमाव नहीं हो पा रहा है, तो वहीं आलू के बीच सड़ने से आर्थिक चोट भी किसानों को लग रही है। 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच दिन और रात में सामान्य से ज्यादा गर्मी रही। इसके चलते कानपुर मंडल में 10 से 25 फीसदी तक आलू का जमाव घट गया। इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 32 तो रात का 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहा। यही वजह रही की बोया गया आलू सड़ गया। इसबार आलू का जमाव 10 से 25 फीसदी तक कम हुआ है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्ष 2025 में आलू उत्पादन 20 फीसदी तक कम होने की उम्मीद है। आलू बुआई के दौरान दिन का तापमान अधिकतम 22 से 24 और रात्रि का 20 से 22 डिग्री रहना चाहिए। इससे उत्पादन बेहतर होगौ।

पहाड़ों पर कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस

बारिश न होने की पीछे वजह है वेस्टर्न डिस्टरबेंस। इस साल पहाड़ों पर कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहे हैं। इसकी वजह से दिल्ली समेत उत्तर भारत पर कोई प्रभाव नहीं पहुंच रहा। इसकी वजह से कड़ाके की ठंड के आगाज में देरी हो रही है। दूसरी वजह है पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं। लेकिन नवंबर से ही यूपी और दिल्ली में तेज हवाएं नहीं चली हैं। आम तौर पर अक्टूबर महीने के बाद पहाड़ों से बर्फीली हवाएं उत्तर भारत की ओर आती हैं। जिसकी वजह से तेजी से तापमान कम होता है और ठंड बढ़ने लगती है। इस साल अभी तक बर्फीली हवाएं और शीतलहर शुरू नहीं हो पाई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर के पहले महीने में तो मौसम सामान्य ही बना रहेगा। कुछ बड़े बदलाव के आसार नहीं है।

Tags: Meteorological Departmentmeteorological department alertrain alertUP Weather News
Share197Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

UP Weather Update

Delhi Rain tragedy : नाले में गिरकर 20 साल के युवक की मौत, दिल्ली-NCR में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Delhi NCR Rain Alert:दिल्ली के सरिता विहार इलाके में बारिश और जलभराव के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।...

UP Monsoon Weather Update

UP Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

IMD weather Update: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अब प्रदेश...

UP Weather Alert

Weather Update: कई राज्यों में मानसून की दस्तक, यूपी-बिहार समेत कई क्षेत्रों में आंधी-बारिश का अलर्ट

by SYED BUSHRA
जून 8, 2026

India Weather Rain Alert: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल रहा है। जहां उत्तर भारत के...

UP Weather Alert

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश और आंधी का अलर्ट ,प्रशासन सतर्क

by SYED BUSHRA
जून 6, 2026

UP Weather Alert:पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और तेज धूप का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के...

UP Weather Alert

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

by SYED BUSHRA
जून 4, 2026

Weather Alert Across Several States:भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश को...

Next Post
कुम्भ नगरी में इस नदी के बीच धारा में महादेव विराजमान, शिव के साथ पूजी जाती हैं यमराज की बहन

कुम्भ नगरी में इस नदी के बीच धारा में महादेव विराजमान, शिव के साथ पूजी जाती हैं यमराज की बहन

Varanasi News

बनारस के यूपी कॉलेज का रहस्य, मजार से मस्जिद और अब हनुमान चालीसा, दस्तावेज़ों से हुआ सच का खुलासा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist