पीलीभीत टाइगर रिजर्व में एक तेंदुए की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, कराया गया पोस्टमार्टम

Pilibhit Tiger Reserve: पीलीभीत टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज में एक घायल तेंदुए की मौत हो गई है। तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Pilibhit Tiger Reserve

Pilibhit Tiger Reserve : पीलीभीत टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज में घायल तेंदुए की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तेंदुए के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले है। जानकारी के मुताबिक आपसी लड़ाई के चलते तेंदुआ घायल हो गया था। जिसके बाद उसन दम तोड़ दिया। टाइगर रिजर्व की देखभाल करने वाले जितेंद्र कुमार वन में साइकिल से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन पर घायल तेंदुए ने हमला कर दिया, जैसे तैसे वह वहां से भागे और पूरी टीम को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया। लेकिन टीम जह तब तक तेंदुए तक पहुंची उसकी मौत हो चुकी थी।

जंगल (Pilibhit Tiger Reserve ) से तेंदुए के शव को बाहर लाया गया और पोस्टमार्टम कराया गया। डीएफओ मनीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हरीपुर रेंज में एक घायल तेंदुआ मिला था, उस पर नज़र रखे हुए थे और उसका इलाज शुरू किया गया था लेकिन उसे बचा नहीं पाये।

गाइडलाइन के अनुसार तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया। बता दें तेंदुए के शरीर पर चोट के निशान मिले है। निशान देख के लग रहा है जंगल में आपसी लड़ाई में वह घायल हुआ था। वन के रक्षक गश्त कर रहे थे इसी दौरान घायल तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया था, हमला करने के बाद तेंदुआ अचेत होकर वहीं गिर पड़ा था।

जिसके बाद सूचना मिलने दो घंटे के बाद टीम वहां पहुंची थी लेकिन जब तक तेंदुए की मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार, तेंदुए के गले के पास चोट के निशान मिले हैं, अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी अन्य तेंदुए के साथ लड़ाई में तेंदुए की मौत हुई है।

यह भी पढ़े : Tirupati Balaji Temple: लाखों भक्तों के चढ़ावे से बनता है अरबों का खजाना, जानें कौन संभालता है यह 

तेंदुए का आतंक

पिछले कुछ दिनों से पीलीभीत के आस-पास के गांव तेंदुए का आतंक हो रहा है, इसी को देखते हुए वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए लगी हुई हैं। कई जगह पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगा रखे हैं।

Exit mobile version