Saturday, June 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त आज जारी, जानिये यूपी के कितने किसानों को मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त शनिवार को जारी होगी। उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ किसानों के खातों में 4352.40 करोड़ रुपये पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी झांसी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर किसानों से संवाद करेंगे।

by Sadaf Farooqui
June 20, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment

PM Kisan: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, यूपी समेत देशभर के करोड़ों किसानों को मिला बड़ा लाभ

June 20, 2026
Farmers Development : योगी सरकार की किसानों के विकास की नई पहल, मिली बड़ी सौगात, रायबरेली में बनेगा शहद उत्कृष्टता केंद्र

Farmers Development : योगी सरकार की किसानों के विकास की नई पहल, मिली बड़ी सौगात, रायबरेली में बनेगा शहद उत्कृष्टता केंद्र

June 17, 2026

Uttar Pradesh Farmers: लखनऊ। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत शनिवार को देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री Narendra Modi पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 4352.40 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे।

देशभर के 9.44 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। इस बार देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम दोपहर 3:45 बजे आयोजित होगा।

यूपी में किसानों को मिला सबसे बड़ा लाभ

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर से हुई थी। प्रदेश सरकार के अनुसार 22वीं किस्त तक उत्तर प्रदेश के किसानों को कुल 99,032.58 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है। शनिवार को 4,352.40 करोड़ रुपये जारी होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 1,03,391.24 करोड़ रुपये हो जाएगा।

झांसी में कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath झांसी स्थित Rani Lakshmi Bai Central Agricultural University में आयोजित कार्यक्रम में किसानों के बीच मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त वितरण कार्यक्रम से जुड़ेंगे और यूपी एग्रीज परियोजना के खरीफ संस्करण का शुभारंभ भी करेंगे।

साल-दर-साल बढ़ी किसानों को मिलने वाली सहायता

सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2018-19 में किसानों को 2,238.92 करोड़ रुपये की सहायता दी गई थी। इसके बाद यह राशि लगातार बढ़ती गई। वर्ष 2025-26 में किसानों को 13,727.85 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई, जो योजना की व्यापक पहुंच और प्रभाव को दर्शाती है।

ऐसे चेक करें अपना नाम और स्टेटस

योजना का लाभ पाने वाले किसान अपना स्टेटस देखने के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Farmers Corner में Beneficiary Status विकल्प चुन सकते हैं। आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने के बाद लाभार्थी अपना स्टेटस देख सकते हैं। रजिस्ट्रेशन नंबर भूल जाने की स्थिति में Know Your Registration Number विकल्प का उपयोग किया जा सकता है।

Tags: PM Kisan Samman NidhiUttar Pradesh Farmers
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment

PM Kisan: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, यूपी समेत देशभर के करोड़ों किसानों को मिला बड़ा लाभ

by SYED BUSHRA
June 20, 2026

PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment :उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए शनिवार का दिन खास रहने वाला है। प्रधानमंत्री...

Farmers Development : योगी सरकार की किसानों के विकास की नई पहल, मिली बड़ी सौगात, रायबरेली में बनेगा शहद उत्कृष्टता केंद्र

Farmers Development : योगी सरकार की किसानों के विकास की नई पहल, मिली बड़ी सौगात, रायबरेली में बनेगा शहद उत्कृष्टता केंद्र

by SYED BUSHRA
June 17, 2026

Farmers Development Initiative: केंद्र सरकार के 12 वर्ष, उत्तर प्रदेश सरकार के "9 साल विश्वास के" और उद्यान विभाग के...

पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की 21वीं किस्त, क्या आपके खाते में नहीं आई PM किसान सम्मान निधि तो चेक करें स्टेटस

पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की 21वीं किस्त, क्या आपके खाते में नहीं आई PM किसान सम्मान निधि तो चेक करें स्टेटस

by Vinod
November 19, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर से देशभर के करीब 9 करोड़ से...

PM-Kisan-Yojana-21st-Installment

आज PM-Kisan योजना की 21वीं किस्त होगी जारी 9 करोड़ किसान हो सकते है लाभार्थी

by Kanan Verma
November 19, 2025

PM Kisan Yojana 21st installment:  आज यानी बुधवार 19 नवंबर 2025 , PM नरेंद्र मोदी जी PM-किसान सम्मान निधि की...

PM Kisan Samman Nidhi

यूपी में पीएम किसान सम्मान निधि के लिए 31 मई तक चलेगा अभियान, ई-केवाईसी के लिए घर-घर जाएंगी टीमें

by Mayank Yadav
May 8, 2025

PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश में PM Kisan Samman Nidhi योजना के तहत गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए...

Next Post
कैब बुकिंग पर अब लगेगा GST,रिपोर्ट में किराया बढ़ने और ड्राइवरों की कमाई घटने की आशंका

कैब बुकिंग पर अब लगेगा GST,रिपोर्ट में किराया बढ़ने और ड्राइवरों की कमाई घटने की आशंका

NEET UP Re Exam 2026 के लिए रेलवे की खास तैयारी, कई परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

NEET UP Re Exam 2026 के लिए रेलवे की खास तैयारी, कई परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist