मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Pratapgarh मंदिर में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला, मतलूब अहमद बना ‘राजीव’, पुजारी की सतर्कता से पकड़ा गया

प्रतापगढ़ के बेल्हा देवी मंदिर में मतलूब अहमद नामक व्यक्ति ने हिंदू बनकर 20 वर्षीय युवती से शादी करने की कोशिश की। पुजारी की सतर्कता से उसका भेद खुला और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला 'लव जिहाद' का है।

by Mayank Yadav
जुलाई 13, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Pratapgarh
Share on FacebookShare on Twitter

Pratapgarh Love Jihad: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बेल्हा देवी मंदिर में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने हर किसी को चौंका दिया। एक मुस्लिम युवक मतलूब अहमद ने अपना धर्म और नाम छिपाकर 20 साल की हिंदू युवती से मंदिर में शादी रचाने की कोशिश की। पुजारी की सतर्कता के चलते उसका भेद खुल गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी पहले से दो बार शादीशुदा है और युवती को ‘राजीव’ नाम बताकर एक साल से धोखे में रखे हुए था। इस घटना के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पहचान छिपाकर मंदिर में रचा रहा था शादी

शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे बेल्हा देवी मंदिर के मुख्य पुजारी मंगला प्रसाद ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति और एक युवती को माला पहनाकर शादी करते देखा। दोनों की उम्र में अंतर और युवक के व्यवहार से पुजारी को संदेह हुआ। जब दोनों से पूछताछ की गई तो युवती ने खुद को प्रयागराज की निवासी बताया और युवक ने खुद को उसका पड़ोसी बताया। पुजारी ने जब आधार कार्ड देखा तो युवक की असली पहचान सामने आई—45 वर्षीय मतलूब अहमद। उसने अपना नाम ‘राजीव’ बताकर युवती को धोखे में रखा था।

RELATED NEWS

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026
CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

जुलाई 5, 2026

पुलिस ने किया गिरफ्तार, केस दर्ज

पुजारी द्वारा दी गई सूचना पर भुलियापुर चौकी की Pratapgarh  पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। नगर कोतवाल नीरज यादव ने पुजारी की तहरीर के आधार पर मतलूब अहमद के खिलाफ भारतीय नवीन संहिता (बीएनएस) की धारा 299 (धोखाधड़ी) और 287 (लापरवाही से आचरण) के तहत मुकदमा दर्ज किया। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

पहले से है दो पत्नियां, पंचर का करता है काम

Pratapgarh  पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि मतलूब अहमद पहले ही दो बार शादी कर चुका है और प्रयागराज में हाईवे किनारे पंचर की दुकान चलाता है। वह करीब एक साल से युवती के संपर्क में था और शादी के बहाने उसे फंसाने की योजना बना चुका था। मंदिर में चंदन लगाकर और सिंदूर भरकर उसने हिंदू विवाह की रस्में निभाने का प्रयास किया। लेकिन पुजारी की सजगता ने उसकी योजना विफल कर दी।

हिंदू संगठनों का हंगामा, सख्त कार्रवाई की मांग

युवती ने Pratapgarh  पुलिस को बताया कि मतलूब ने शादी के बाद धर्म परिवर्तन कराने का इरादा जताया था। इस खुलासे के बाद कोतवाली में कई हिंदू संगठन पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और कहा है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। वहीं आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और उसकी अन्य गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

Tags: pratapgarh
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by Sadaf Farooqui
जुलाई 5, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई को प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को...

Pratapgarh

प्रतापगढ़ जेल में ‘एड्स’ का बम: 7 किन्नर निकले HIV पॉजिटिव, जांच में एक ‘असली मर्द’ देख उड़े होश!

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Pratapgarh District Jail HIV Outbreak: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला जेल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जेल भेजे...

Pratapgarh

यूपी में अपराध का तांडव: प्रतापगढ़ में हिस्ट्रीशीटर की सरेआम हत्या, उरई में शराब पार्टी बनी खूनी जंग

by Mayank Yadav
दिसम्बर 17, 2025

Pratapgarh Gangwar: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मंगलवार रात गैंगवार के चलते सनसनी फैल गई, जहाँ बाइक सवार तीन हमलावरों...

सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

by Vinod
नवम्बर 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। राजा भैया कुंडा के विधायक हैं। राजा भैया अपनी खुद की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। वह...

Next Post
Kushinagar

Kushinagar accident: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर से टकराई, चार की मौत, दो गंभीर घायल

Radhika Yadav

Radhika Yadav case:: बेस्ट फ्रेंड हिमांशिका सिंह बोलीं- मुझसे या मेरे परिवार से कोई संपर्क न करे, मैं इंटरव्यू नहीं दूंगी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In