Prateek Yadav Death Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, जहर की आशंका से बढ़ी हलचल, देश में शोक और चर्चा का माहौल

प्रतीक यादव के निधन के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शुरुआती जांच में जहर की आशंका जताई गई है। वहीं उनकी और अपर्णा यादव की चर्चित लव स्टोरी और रिश्तों में आई दूरी भी फिर सुर्खियों में आ गई है।

Prateek Yadav Death Mystery

Prateek Yadav Death News:समाजवादी परिवार से जुड़ी बड़ी खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। प्रतीक यादव की अचानक हुई मौत के बाद पूरे राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल उनकी मौत की असली वजह साफ नहीं हो पाई है। डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि आखिर उनकी मौत किस कारण हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव की मौत घर पर ही हो गई थी। बताया जा रहा है कि निधन के करीब एक घंटे बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों और परिवार के करीबी लोगों के बीच अलग-अलग तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि उन्हें हार्ट अटैक आया होगा,

जबकि कुछ लोग किसी दवा के रिएक्शन की बात कह रहे हैं। वहीं जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका भी सामने आ रही है।
हालांकि सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उनके शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। इसी वजह से यह मामला और ज्यादा रहस्यमय बनता जा रहा है। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी तबीयत

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से प्रतीक यादव पूरी तरह स्वस्थ नहीं थे। कुछ वक्त पहले उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। उस दौरान अपर्णा यादव और अखिलेश यादव उनसे मिलने पहुंचे थे।

इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया था। करीबी लोगों के मुताबिक, वह नियमित रूप से जिम करते थे और फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते थे। साथ ही कई तरह की दवाइयां लेने की बातें भी सामने आ रही हैं। हालांकि उनकी बीमारी इतनी गंभीर हो सकती है, इसका अंदाजा किसी को नहीं था।

राजनीति से दूर, फिटनेस की दुनिया में बनाया नाम

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। वह समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। देश के बड़े राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद उन्होंने राजनीति में आने से दूरी बनाए रखी।
उनकी पत्नी अपर्णा यादव राजनीति में सक्रिय हैं और फिलहाल भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं। अपर्णा अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर चर्चा में रहती हैं।

ब्रिटेन से पढ़ाई, लखनऊ में बनाया फिटनेस ब्रांड

प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की मशहूर यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बिजनेस और फिटनेस सेक्टर में अपना करियर बनाया। फिटनेस और हेल्थ इंडस्ट्री में उनकी खास रुचि थी।

लखनऊ में वह “द फिटनेस प्लानेट” नाम से जिम चलाते थे। शहर के चर्चित फिटनेस सेंटरों में इस जिम की गिनती होती थी। फिटनेस को लेकर उनका जुनून अक्सर सोशल मीडिया पर भी दिखाई देता था। यही वजह है कि उनकी अचानक मौत की खबर ने लोगों को और ज्यादा हैरान कर दिया है।
अब हर किसी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे यह साफ हो सके कि आखिर प्रतीक यादव की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Exit mobile version