गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अखिलेश यादव से मिले आर्शीवाद का अपर्णा ने किया खुलासा, बहू ने बता दिया ‘जेठजी’ ने कान में क्या ‘गुनगुनाया’

भाई आर्यन की शादी में जुटा मुलायम सिंह का कुनबा, सैफई में परिवार के सभी सदस्य रहे मौजूद, अपर्णा ने पति के साथ अखिलेश यादव के छुए पैर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर।

by Vinod
नवम्बर 28, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। सियासत उस बला का नाम है, जो अपने को पराया और पराए को अपना बना देती है। तभी तो कहा जता है राजनीति में कुछ भी संभव है। वक्त आने पर बेटा पिता के खिलाफ सियासी पिच पर बैटिंग करते दिखता है तो बेटी भी राजनीति की किंग बनने की चाहत में खुद के बांगवा से अपने को अलग कर लेती है। भारत में तो ऐसे किस्से आम हैं। बिहार का लालू परिवार की बगावत की कहानी चुनाव में दिखी। चुनाव परिणाम आने के बाद पूरी पिक्चर ही बाहर आ गई। बहन ने भाई से नाता तोड़ लिया। माता-पिता के घर को छोड़ दिया। बड़े भाई ने छोटे को खरी-खरी सुनाई। सीएम की कुर्सी पर छुटका न बैठ पाए, इसके लिए फील्डिंग भी सजाई। कुछ साल पहले ऐसा ही नजारा सैफई के मुलायम फैमिली में भी सामने आया था। चाचा शिवपाल यादव ने भतीजे अखिलेश के खिलाफ बगावत कर दी। अखिलेश के भाई की पत्नी अपर्णा यादवने भी सपा से किनारा कर लिया। दोनों खुलकर बीजेपी के साथ दिखे। नेता जी के निधन के बाद चाचा की तो घर वापसी हो गई, लेकिन बहू अपर्णा अब भी साइकिल से अपने को दूर किया हुआ है। हालांकि उनकी एक तस्वीर अब सामने आई है, जो भविष्य की राजनीति को लेकर बड़े संकेत जरूर दिए हैं।

बहुत दिनों के बाद मुलायम सिंह यादव की सैफई में फिर से उनका कुनबा जुटा। कुनबे का हर सदस्य सैफई में मौजूद था। अखिलेश भी थे। चाचा शिवपाल भी मुस्करा रहे थे। प्रोफेसर साहब भी परिवार के साथ नाते-रिश्तेदारों से मिले। डिंपल भी घर की बड़ी बहू का फर्ज निभा रही थीं। छोटी बहूरानी अपर्णा भी पति प्रतीक के साथ जेठानी डिंपल का हाथ बंटा रही थीं। ये कहानी कहानी नहीं बल्कि सच्ची हकीकत है। नेता जी के इंतकाल के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव की शादी संपन्न हुई। पैतृक गांव सैफई में यह भव्य समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच हुआ। इसमें सपा के तमाम सांसद, विधायक और नेताओं ने शिरकत की। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने पूरी महफिल लूट ली। हर किसी की नजरें उन पर टिकी रहीं। अपने देवर की शादी में अपर्णा पति और दोनों बेटियों संग पहुंची थीं। इस दौरान अपर्णा ने जेठ अखिलेश यादव के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। सपा मुखिया के छोटे भाई प्रतीक यादव ने भी पैर छुए।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026
UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026

अपर्णा ने खुद इसका वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, वैसे सपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। सपाईयों ने डंके की चोट पर कहा पहले चाचा शिवपाल की घर वापसी हुई। अब भाभी अपर्णा भी सपा के साथ आएंगे। 2027 में भैया अखिलेश की साइकिल को यूपी में दौड़ाएंगी। अब हम आपको बताते हैं कि मुलायम परिवार इस वक्त क्यों गदगद है। तो चलिए जानते हैं। दरअसल, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल यादव के बेटे आर्यन यादव की 24 नवंबर को शादी सैफई में हुई। उनकी दुल्हन सेरिंग लद्दाख की रहने वाली हैं। वह सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं। विवाह समारोह में मुलायम सिंह यादव का पूरा कुनबा एकजुट नजर आया। अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव और बच्चों के साथ पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे। छोटे बेटे प्रतीक यादव भी पत्नी अपर्णा यादव और बेटी के साथ पहुंचे। प्रतीक और अपर्णा ने परिवार के बड़े सदस्यों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया है। अपर्णा यादव इस समय बीजेपी नेता होने के साथ ही यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के भी पैर छुए। वह अखिलेश यादव, जेठानी डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव समेत तमाम परिवार के लोगों से बातचीत करती हुई भी नजर आईं।

अपर्णा यादव ने शादी कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो भी पोस्ट किया है। लिखा कि सैफई में आयोजित पारिवारिक समारोह में सम्मिलित होकर परिवार में हम सभी के प्रिय आर्यन और बहू सेरिंग को विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। परिवार के बीच यह शुभ अवसर सभी के लिए आनंद, प्रेम और एकता का मधुर क्षण रहा। नवविवाहित दंपती का जीवन स्नेह, सम्मान और खुशियों से सदैव भरा रहे, यही परम मंगलकामना है। बता दें, अपर्णा भले ही सपा की विरोधी भारतीय जनका पार्टी की सदस्य हैं लेकिन, उन्होंने कभी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव या डिंपल यादव को लेकर कोई बयान दिया और न ही सपा अध्यक्ष की ओर से उन पर किसी तरह की टिप्पणी की गई। पहले ऐसी चर्चा थी कि बीजेपी अपर्णा को लोकसभा चुनाव क टिकट देगी। ऐसी चर्चाएं थी कि बीजेपी ने अपर्णा को कन्नौज सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। जानकार बताते हैं कि अपर्णा ने अपने जेठ अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। जानकार बताते हैं कि अपर्णा ने दो टूक शब्दों में बीजेपी हाईकमान को बता दिया था कि वह परिवार के किसी भी सदस्य के खिलाफ चुनाव के मैदान में नहीं उतरेंगी। जानकार बताते हैं कि अपर्णा और डिंपल यादव के बीच आज भी मधुर संबंध हैं।

Tags: Akhilesh YadavAparna touched Akhilesh Yadav's feetaparna yadavdimple yadavsaifaiUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Next Post
पकड़ी गई ‘सफेद जहर’ की फैक्ट्री, आर्टिफिशियल रंग से मुर्गी के देसी अंडे बना रही थी ‘अल्लाह खा एंड कंपनी’

पकड़ी गई ‘सफेद जहर’ की फैक्ट्री, आर्टिफिशियल रंग से मुर्गी के देसी अंडे बना रही थी ‘अल्लाह खा एंड कंपनी’

सोनम को देखते ही बोला विपिन रघुवंशी, ‘हुजूर’ यही है मेरे भाई राजा की कातिल बीवी, जिस पर मुस्कराई बेवफा औरत

सोनम को देखते ही बोला विपिन रघुवंशी, ‘हुजूर’ यही है मेरे भाई राजा की कातिल बीवी, जिस पर मुस्कराई बेवफा औरत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In