Tuesday, March 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Prayagraj में टीचर ने स्ट्रीट डॉग पर चलाई गोली, मौके पर मौत; गाय भी घायल, गिरफ्तारी

प्रयागराज में एक टीचर ने घर के बाहर भौंक रहे स्ट्रीट डॉग पर गोली चला दी, जिससे कुत्ते की मौत हो गई और पास की गाय घायल हो गई। आरोपी गिरफ्तार, बंदूक जब्त, पेट लवर्स ने FIR दर्ज कराई।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 15, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
Prayagraj
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक चौंकाने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। धूमनगंज थाना क्षेत्र के देवप्रयागम कॉलोनी में रहने वाले एक टीचर ने अपने घर के बाहर भौंक रहे स्ट्रीट डॉग पर गोली चला दी, जिससे कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान पास में खड़ी एक गाय भी घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है और इस्तेमाल की गई लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है। बताया जा रहा है कि पांच महीने पहले इसी कुत्ते ने आरोपी को काटा था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पेट लवर्स और एनजीओ कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

धूमनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई इस घटना ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना दिया। आरोपी टीचर ओमकार सिंह बाजार जाने के लिए घर से निकले ही थे कि घर के बाहर मौजूद एक स्ट्रीट डॉग ने उन पर भौंकना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि डर के कारण ओमकार वापस घर गए और वहां से पिता की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक लेकर लौटे। उन्होंने बिना देर किए कुत्ते पर फायरिंग कर दी, जिससे कुत्ते की मौके पर मौत हो गई।

RELATED NEWS

Prayagraj

केपी कॉलेज के पास IAF विमान क्रैश, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

January 21, 2026
Prayagraj

IAS साहिबा की कोठी और ‘रंगीन’ रातें: हर कमरे में मिलीं लड़कियां, छापेमारी में हुआ गंदा खेल!

January 5, 2026

कोई CA, कोई प्रोफेसर — प्रेमानंद महाराज के साथ हर पल नजर आने वाले ‘5 पांडव’ कौन हैं?

Prayagraj पुलिस जांच में पता चला कि करीब पांच महीने पहले यही कुत्ता ओमकार को काट चुका था, और तभी से उनके मन में इसके प्रति डर और नाराजगी बनी हुई थी। इस बार कुत्ते के भौंकने पर उन्होंने गुस्से और डर में आकर गोली चला दी। घटना के दौरान वहीं पास में खड़ी एक गाय को भी गोली लगी और वह घायल हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय एनजीओ रक्षा की सदस्य वंशिका गुप्ता और अन्य पेट लवर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने ओमकार सिंह के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत धूमनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। वंशिका ने कुत्ते का पोस्टमार्टम और घायल गाय का इलाज कराने की मांग भी की।

थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में इस्तेमाल की गई DBBL 12 बोर की बंदूक बरामद की गई है। बंदूक ओमकार के पिता के नाम पर है और उसका लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। Prayagraj पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Prayagraj
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Prayagraj

केपी कॉलेज के पास IAF विमान क्रैश, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

by Mayank Yadav
January 21, 2026

Prayagraj IAF Trainee Aircraft Crash: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब भारतीय वायुसेना...

Prayagraj

IAS साहिबा की कोठी और ‘रंगीन’ रातें: हर कमरे में मिलीं लड़कियां, छापेमारी में हुआ गंदा खेल!

by Mayank Yadav
January 5, 2026

Prayagraj Sex Racket: प्रयागराज के कीडगंज इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला आईएएस (IAS) अधिकारी...

Prayagraj Gas leak

कार की टक्कर से टैंकर से प्रोपीलीन गैस लीक, हाईवे पर 20 KM लंबा जाम, बड़ा हादसा टला

by Mayank Yadav
December 12, 2025

Prayagraj Gas leak: यूपी के प्रयागराज में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बुधवार को एक बड़ा संकट तब टल गया जब एनएचएआई...

चुटकी भर सिंदूर ने खोली छात्रा के मर्डर की मिस्ट्री, जमीन से बाहर आई नाबागिल प्रियसी की लाश तो पकड़ा गया प्रेमी

चुटकी भर सिंदूर ने खोली छात्रा के मर्डर की मिस्ट्री, जमीन से बाहर आई नाबागिल प्रियसी की लाश तो पकड़ा गया प्रेमी

by Vinod
November 18, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के थरवई थाना क्षेत्र स्थित...

Prayagraj

फौजी का ‘लव जिहाद’! शादी का झांसा देकर नाबालिग को मारा, लाश के ऊपर से गया शॉपिंग करने!

by Mayank Yadav
November 18, 2025

Prayagraj minor murder: प्रयागराज में एक 17 वर्षीय स्कूली छात्रा की सनसनीखेज हत्या ने सबको स्तब्ध कर दिया है। सेना...

Next Post
Alaska

Alaska में ट्रंप-पुतिन आमने-सामने: बंदूक से बंदूक की बराबरी, होटल फुल, कारें गायब—यूक्रेन समर्थक गरमाए माहौल

लाल किले से PM मोदी ने PAK पर की सर्जिकल स्ट्राइक, ना सिंधु का पानी मिलेगा और ना चलेगी मुनीर की धमकी

लाल किले से PM मोदी ने PAK पर की सर्जिकल स्ट्राइक, ना सिंधु का पानी मिलेगा और ना चलेगी मुनीर की धमकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist