Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मातृहत्या से दहला रायबरेली: नशे में धुत बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर मां की ली जान

रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र में एक शराबी बेटे ने मामूली विवाद में अपनी मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 17, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Raebareli
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Raebareli murder: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खीरों थाना क्षेत्र के गांव बैरीसाल खेड़ा के मजरे सेमरी में एक शराबी बेटे ने मामूली विवाद के चलते अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में घर लौटा था और खाना खाने के दौरान मां से झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर बेटे ने डंडा उठाया और लगातार मां पर प्रहार करता रहा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

नशे ने छीनी ममता: बेटे ने डंडे से कर दी मां की हत्या

Raebareli जिले के खीरों थाना क्षेत्र स्थित बैरीसाल खेड़ा गांव के सेमरी मजरे में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। एक नशे में धुत युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी ही मां पर डंडे से हमला कर दिया। मां को बुरी तरह घायल देख परिवार और गांव वाले जब तक कुछ कर पाते, तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

RELATED POSTS

Raebareli

Raebareli का दर्द: दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, आखिरी सांसों में बुलाया राहुल का नाम… हत्यारे बोले – “हम बाबा वाले हैं।”

October 6, 2025
Raebareli

Raebareli में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला! 7 कार्यकर्त्रियों का गलत चयन, DPO-CDPO भी दोषी

September 30, 2025

बताया जा रहा है कि आरोपी पुत्र शराब के नशे में घर पहुंचा था। खाना खाते वक्त किसी बात को लेकर उसकी मां से कहासुनी हो गई। नशे में धुत युवक ने आपा खो दिया और डंडे से अपनी मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही खीरों थाना Raebareli पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। लालगंज सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में था और क्रोध में आकर उसने मां पर डंडा चला दिया, जो सीधे सिर पर जा लगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

गांव में मातम, लोगों में आक्रोश

इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है और लोग स्तब्ध हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी अक्सर शराब के नशे में रहता था और परिवार के साथ झगड़ा करता था। मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित करने वाली यह घटना समाज के सामने एक बड़ा सवाल छोड़ गई है—क्या नशे की लत रिश्तों से भी बड़ी हो चुकी है?

Meerut के नौचंदी थाना क्षेत्र में देर रात हुई सनसनीखेज वारदात, परिजनों में मचा कोहराम… 12 दिन पहले तय हुआ था निकाह
Tags: raebareli
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Raebareli

Raebareli का दर्द: दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, आखिरी सांसों में बुलाया राहुल का नाम… हत्यारे बोले – “हम बाबा वाले हैं।”

by Mayank Yadav
October 6, 2025

Raebareli Dalit youth Hariom murder: उत्तर प्रदेश के कांग्रेस गढ़ माने जाने वाले रायबरेली में हुई एक दिल दहला देने...

Raebareli

Raebareli में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला! 7 कार्यकर्त्रियों का गलत चयन, DPO-CDPO भी दोषी

by Mayank Yadav
September 30, 2025

Raebareli Anganwadi Scam: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जांच...

Raebareli

मंत्री जी राहुल गांधी से भिड़े, बेटे ने मिलाया हाथ – रायबरेली की राजनीति में नया मोड़

by Mayank Yadav
September 12, 2025

Raebareli politics: रायबरेली की राजनीति में शुक्रवार को अचानक हलचल मच गई जब एक ही मंच पर कांग्रेस सांसद राहुल...

RaeBareli

RaeBareli में लापरवाह अफसरों पर गाज: 2 पंचायत सचिव निलंबित, 11 को प्रतिकूल प्रविष्टि, 26 का रोका वेतन

by Mayank Yadav
September 4, 2025

RaeBareli Panchayat Secretary Suspension: रायबरेली जिले में विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर बड़ा ऐक्शन लिया गया है।...

Raebareli

यूपी के Raebareli में बढ़ सकते हैं जमीनों के सर्किल रेट, डीएम के पास पहुंचा प्रस्ताव

by Mayank Yadav
July 1, 2025

Raebareli circle rate: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर...

Next Post
राज नहीं इस शख्स से बेइतहा प्यार करती थी सोनम, फिर बेवफा औरत ने इसी ‘दिलअजीज’ के खातिर दी ‘नरबलि’

राज नहीं इस शख्स से बेइतहा प्यार करती थी सोनम, फिर बेवफा औरत ने इसी ‘दिलअजीज’ के खातिर दी ‘नरबलि’

UP B.Ed JEE

UP B.Ed JEE 2025: परिणाम घोषित, मिर्ज़ापुर के सूरज पटेल बने टॉपर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version