Rajpal Singh Yadav death: जानिये कौन थे राजपाल सिंह यादव, जिन्होंने राजनीति से दूर बिताया अपना जीवन

Rajpal Singh Yadav death: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सैफई में होगा। यादव परिवार और सपा में शोक की लहर है।

Rajpal Singh Yadav Death: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का गुरुवार (9 जनवरी, 2025) की सुबह 4 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। उनकी मृत्यु की खबर राम गोपाल यादव ने सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, बड़े दुख के साथ सूचित कर रहा हूं कि मेरे छोटे भाई राजपाल सिंह का आज सुबह 4 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर सैफई में किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। ॐ शांति।

यादव परिवार में शोक का माहौल

मुलायम सिंह यादव के पांच भाई थे, जिनमें राजपाल सिंह यादव चौथे नंबर पर आते थे। राजपाल राजनीति से दूर रहकर अपने परिवार की देखभाल करते थे। उनका स्वभाव सादगीपूर्ण था, और वे हमेशा अपने परिवार के लिए समर्पित रहे। हालांकि, उनके बेटे अंशुल यादव राजनीति में सक्रिय हैं। अंशुल इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं और समाजवादी पार्टी के उभरते हुए नेता माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें:Utter Pradesh : यू पी का ऐसा कौन सा गाँव है जहाँ IAS और IPS की है भरमार,हर घर में मिलेंगे अफ़सर

अखिलेश यादव रवाना हुए सैफई

राजपाल यादव के निधन की खबर सुनते ही समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सैफई के लिए रवाना हो गए। उनके साथ कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। यादव परिवार के पैतृक गांव सैफई में शोक का माहौल है। राजपाल यादव के निधन से पूरे परिवार और समाजवादी पार्टी में गमगीन माहौल बन गया है। अंतिम संस्कार के लिए गांव में तैयारियां चल रही हैं, और दूर दूर से लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

प्रेमलता यादव का राजनीतिक सफर

राजपाल यादव की पत्नी प्रेमलता यादव ने भी राजनीति में कदम रखा था। 2005 में वे यादव परिवार की पहली महिला बनीं, जिन्होंने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। प्रेमलता ने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राजनीति में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने समाज सेवा और ग्रामीण विकास के कई काम किए, जिससे क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान बनी।

Exit mobile version