गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Death Threat : 8 घंटे में खत्म कर देंगे… कपिल शर्मा और राजपाल यादव सहित कई सेलेब्स को मिली जान से मारने की धमकी!

Celebs Get Death Threat : कॉमेडियन कपिल शर्मा, अभिनेता राजपाल यादव, सुगंधा मिश्रा और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हाल ही में जान से मारने की धमकी भरे ईमेल मिले हैं।

by Kirtika Tyagi
जनवरी 23, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Celebs Get Death Threat : कॉमेडियन कपिल शर्मा, अभिनेता राजपाल यादव, सुगंधा मिश्रा और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हाल ही में जान से मारने की धमकी भरे ईमेल मिले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन ईमेल्स में न केवल इन सेलेब्रिटीज को बल्कि उनके परिवार और करीबियों को भी निशाना बनाया गया है। राजपाल यादव ने इस मामले में मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा ने भी इसी प्रकार की शिकायतें की हैं। अंबोली पुलिस ने राजपाल यादव की पत्नी की शिकायत के आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

धमकी भरे ईमेल पाकिस्तान से भेजे गए

पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि धमकी भरे ईमेल पाकिस्तान से भेजे गए थे। मेल don99284@gmail.com से आए, जिसमें भेजने वाले ने खुद को “विष्णु” बताया। ईमेल में दावा किया गया है कि वह इन सेलेब्रिटीज की हाल की गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

RELATED NEWS

Check bounce case: मुश्किल दौर में राजपाल, जेल जाने के बाद किसका मिला साथ, कौन से सितारों और नेताओं ने बढ़ाया मदद का हाथ

Check bounce case: मुश्किल दौर में राजपाल, जेल जाने के बाद किसका मिला साथ, कौन से सितारों और नेताओं ने बढ़ाया मदद का हाथ

फ़रवरी 11, 2026
Rajpal Singh Yadav death: जानिये कौन थे राजपाल सिंह यादव, जिन्होंने राजनीति से दूर बिताया अपना जीवन

Rajpal Singh Yadav death: जानिये कौन थे राजपाल सिंह यादव, जिन्होंने राजनीति से दूर बिताया अपना जीवन

जनवरी 9, 2025

ईमेल के संदेश में लिखा था, “हम आपकी हालिया गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। यह कोई प्रचार या आपको परेशान करने का प्रयास नहीं है, बल्कि एक संवेदनशील मामला है जिसे आपके ध्यान में लाना जरूरी है। कृपया इस संदेश को गंभीरता से लें।” इसके अलावा, धमकी में कहा गया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ईमेल में 8 घंटे के भीतर जवाब देने की मांग की गई थी, अन्यथा आवश्यक कदम उठाने की चेतावनी दी गई थी।

बॉलीवुड में पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड सितारों को इस तरह की धमकियां मिली हैं। इससे पहले सलमान खान, शाहरुख खान और एपी ढिल्लन जैसे सितारों को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। सलमान खान के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने धमकी की जिम्मेदारी ली थी, और उनके घर के बाहर गोलीबारी भी हुई थी।

शाहरुख खान को छत्तीसगढ़ के रायपुर में पंजीकृत एक नंबर से धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने खुद को “हिंदुस्तानी” बताया था और 50 लाख रुपये की मांग की थी। शाहरुख खान की टीम ने इस मामले में बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

Tags: Celebs Get Death ThreatKapil sharma threatRajpal Yadav
Share198Tweet124Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Check bounce case: मुश्किल दौर में राजपाल, जेल जाने के बाद किसका मिला साथ, कौन से सितारों और नेताओं ने बढ़ाया मदद का हाथ

Check bounce case: मुश्किल दौर में राजपाल, जेल जाने के बाद किसका मिला साथ, कौन से सितारों और नेताओं ने बढ़ाया मदद का हाथ

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 11, 2026

Rajpal Yadav In Trouble: कॉमेडियन और फिल्म अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों बेहद कठिन समय से गुजर रहे हैं। वे...

Rajpal Singh Yadav death: जानिये कौन थे राजपाल सिंह यादव, जिन्होंने राजनीति से दूर बिताया अपना जीवन

Rajpal Singh Yadav death: जानिये कौन थे राजपाल सिंह यादव, जिन्होंने राजनीति से दूर बिताया अपना जीवन

by Sadaf Farooqui
जनवरी 9, 2025

Rajpal Singh Yadav Death: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का गुरुवार (9 जनवरी, 2025)...

Rajpal Yadav

Rajpal Yadav : राजपाल यादव की बदतमीजी पढ़ी भारी, जर्नलिस्ट से कैमरा छीनने पर उठे कई सवाल, Video Viral

by Digital Desk
नवम्बर 3, 2024

Rajpal Yadav : दिवाली के मौके पर भूल भुलैया 3 ने सिनेमाघरों मे दस्तक दे दी है, इसी के साथ...

भगवान Ram की भक्ति में डूबी दिखीं कंगना रनौत अयोध्या से लगाए जय श्री राम के नारे

भगवान Ram की भक्ति में डूबी दिखीं कंगना रनौत अयोध्या से लगाए जय श्री राम के नारे

by Neel Mani
जनवरी 22, 2024

नई दिल्ली: अयोध्या एक ऐसा नाम जो कई सालों से ख़बरों में बना हुआ था। 22 जनवरी साल 2024 का...

कॉमेडियन Rajpal Yadav के खिलाफ शिकायत दर्ज, स्कूटर से छात्र को टक्कर मारने का आरोप

by Web Desk
दिसम्बर 13, 2022

नई दिल्ली: Bollywood की कई फिल्मों में अपने हास्य अभिनय से लोगों को लोटपोट होने पर मजबूर कर देने वाले...

Next Post
IMD Weather Alert : हवा में जहर और आसमान से बारिश! दिल्ली समेत इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने किया अलर्ट

IMD Weather Alert : हवा में जहर और आसमान से बारिश! दिल्ली समेत इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने किया अलर्ट

daily bathing benefits and harms

Health tips : रोज नहाना आपकी त्वचा के लिए सही है या ग़लत, जानिए हफ्ते में कितनी बार नहाएं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist