Monday, February 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP News: कौन है ‘मोहनी’ जिसने नारद की तपस्या को किया भंग, लगी भनक तो SDM-CO ने जुबान से की फायरिंग

गाजीपुर में डांस विवाद पर रामलीला कमेटी के साथ अभद्र व्यवहार करने पर एसडीएम और सीओ के खिलाफ लोगों ने धरना दिया, माफी मांगने पर लोग शांत हुए।

Vinod by Vinod
September 26, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, धर्म
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। देशभर में नवरात्रि पर्व की धूम है। भक्त मातारानी के दर पर जाकर हाजिरी लगा रहे हैं तो वहीं शहर-शहर, गांव-गांव पंडालों में देवी विराजमान है। मातारानी के जयकारों की गूंज से हर इलाका सराबोर है। साथ ही रामलीला मंचन के आयोजन भी चल रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में भी देखने को मिल रहा है। कासिमाबाद के सोनबरसा गांव में, जहां रामलीला में नारद की तपस्या भंग करने पहुंची मोहिनी के डांस को देखकर कासिमाबाद के सीओ और एसडीएम इस कदर भड़क गए कि वह रामलीला कमेटी पदाधिकारी को गाली तक देने लगे। जिस पर लोगों आगबबूला हो गए और पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद कोतवाल को खुद आकर रामलीला कमेटी से माफी मांगनी पड़ी तब जाकर मामला शांत हुआ।

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद तहसील के सोनबरसा गांव में हर साल की तरह इस साल भी रामलीला कार्यक्रम स्थानीय कमेटी की तरफ से कराया जा रहा है। मंगलवार की रात रामलीला मंचन में नारद मोहभंग का सीन चल रहा था। इस दौरान कुछ पुरुष कलाकार महिलाओं के कपड़े पहनकर डांस कर रहे थे। जिसकी शिकायत किसी ने पुलिस से कर दी और फिर क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद और एसडीएम कासिमाबाद मौके पर पहुंच गए। गुस्साए अधिकारियों ने रामलीला कमेटी के लोगों के लिए अभद्र भाषाओं का प्रयोग करते हुए तत्काल रामलीला को बंद करने का आदेश दिया। इसके बाद रामलीला कमेटी की पुलिस और एसडीएम से ठन गई। ग्रामीण धरने पर बैठ गए और एसडीएम और सीओ के खिलाफ हल्लाबोल दिया। जिसकी जानकारी पर पुलिस और प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे।

RELATED NEWS

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

February 9, 2026
Ghaziabad

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में ‘मौत का गड्ढा’: इंजीनियर के बाद अब 11 साल के मासूम को निगल गया खुला नाला!

January 23, 2026

जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे एसचओ कासिमाबाद नंदकुमार तिवारी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने की कोशिश की। बातचीत के दौरान रामलीला कमेटी ने बताया कि एसडीएम और क्षेत्राधिकारी जब तक माफी नहीं मांगते हैं तब तक धरना समाप्त नहीं होगा। इसके बाद कोतवाल नंदकुमार अपने अधिकारियों की तरफ से खुद कमेटी के लोगों से माफी मांगने लगे। करीब 3 से 4 घंटे के बाद लोगों ने धरना को समाप्त किया। इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि कासिमाबाद के सोनबरसा गांव में रामलीला का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान सीओ और एसडीएम क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे। तभी उन्हें जानकारी हुई की कुछ लोग रामलीला में महिलाओं के वस्त्र धारण कर डांट कर रहे हैं। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची सीओ और एसडीएम ने डांस रुकवा दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि इसके बाद रामलीला कमेटी को कुछ गलतफहमी हो गई, जिसको लेकर उन लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। जिस गलतफहमी को दूर कर लिया गया है और रामलीला का संचालन शुरू हो गया। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि रामलीला मंचन के वक्त कुछ युवक डांस कर रहे थे। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें डांस करने से रोक दिया था। इसी दौरान किसी ने डांस का वीडियो बना लिया और अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी। ग्रामीणों ने कहा कि एडीएम-सीओ ने अपशब्द कहे। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को गाली दी। रामलीला का मंचन भी रूकवा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि धरने के वक्त कोतवाल आए और अधिकारियों की तरफ से माफी मांगी।

Tags: dance on Ramlila performanceGhaziabadghazipur policeGhazipur SDM CORamlila performanceUP News
Share198Tweet124Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Ghaziabad

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में ‘मौत का गड्ढा’: इंजीनियर के बाद अब 11 साल के मासूम को निगल गया खुला नाला!

by Mayank Yadav
January 23, 2026

Ghaziabad Ahil Death Case: जिले में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलते हुए एक और मासूम की जान लापरवाही की भेंट...

Ghaziabad GDA illegal plotting

Ghaziabad में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: GDA ने दी चेतावनी, इन इलाकों में निवेश से बचें

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Ghaziabad GDA illegal plotting: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को लोनी क्षेत्र...

Ghaziabad

सौतन को बगल में बिठाया और बीवी को कार से उड़ाया; नैनीताल की सड़कों पर तमाशा!

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Ghaziabad News Nainital Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ वैवाहिक...

Ghaziabad Biodiversity Park:

Ghaziabad को 2026 में मिलेगा भव्य ‘हिंडन बायोडायवर्सिटी पार्क’; जिपलाइन और रिसर्च गार्डन होंगे खास आकर्षण

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Ghaziabad Biodiversity Park: दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नए बस अड्डे...

Next Post
Ramlila of Kanpur: 148 बरस की हुई परेड की रामलीला, पहली बार कानपुर के रावण से लड़ेंगे दुबई के राम

Ramlila of Kanpur: 148 बरस की हुई परेड की रामलीला, पहली बार कानपुर के रावण से लड़ेंगे दुबई के राम

Palassio Mall

नशे में महिला की हिदायत पर मॉल में अंधाधुंध फायरिंग, दो गार्ड घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist