सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

आरएसएस के मुखपत्र ने मुस्लिम आबादी पर जताई चिंता, कहा जनसंख्या नियंत्रण नीति की जरूरत

ऑर्गेनाइजर के ताजा अंक के संपादकीय में कहा गया है कि हमें ऐसी नीति बनाने की जरूरत है, जिससे जनसंख्या वृद्धि का किसी एक धार्मिक समुदाय या क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। जनसंख्या विसंगति सामाजिक-आर्थिक असमानता और राजनीतिक संघर्ष की नई स्थितियां पैदा कर सकती है।

by Mayank Yadav
जुलाई 10, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
RSS

RSS: आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गनाइजर ने राष्ट्रीय जनसंख्या नियंत्रण नीति की जरूरत पर जोर दिया है। पत्रिका के संपादकीय में दावा किया गया है कि देश के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर जनसंख्या असंतुलन देखा जा रहा है। संपादकीय में इसका कारण मुस्लिम आबादी में बढ़ोतरी बताया गया है। RSS ऑर्गनाइजर पत्रिका के ताजा अंक के संपादकीय में जनसंख्या के मामले में नीतिगत हस्तक्षेप की भी अपील की गई है। इसके साथ ही पत्रिका ने विपक्षी दलों के नेताओं खासकर राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा है।

RSS पत्रिका लिखती है कि राष्ट्रीय स्तर पर जनसंख्या स्थिर होने के बावजूद कुछ इलाकों में एक खास धर्म की आबादी संतुलित नहीं है। खासकर सीमावर्ती जिलों में मुस्लिम आबादी में खासी बढ़ोतरी देखी गई है। इसके साथ ही संपादकीय में यह भी टिप्पणी की गई है कि जब लोकतंत्र में प्रतिनिधित्व के लिए संख्या महत्वपूर्ण होती है, तो यह आबादी फैसले को प्रभावित करती है। इसलिए इस प्रवृत्ति से सावधान रहने की जरूरत है।

RELATED NEWS

US Politics: मोहन भागवत के दौरे के बीच क्या 100 अमेरिकी नेताओं ने RSS से किया किनारा, चंदे से दूरी बनाने का दावा

US Politics: मोहन भागवत के दौरे के बीच क्या 100 अमेरिकी नेताओं ने RSS से किया किनारा, चंदे से दूरी बनाने का दावा

सितम्बर 1, 2026
RSS को बदनाम करने के मामले में आजम खान हुए बरी, रिहाई के बाद बोले, अटैची के साथ आया था ‘साहब’

RSS को बदनाम करने के मामले में आजम खान हुए बरी, रिहाई के बाद बोले, अटैची के साथ आया था ‘साहब’

नवम्बर 7, 2025

RSS

किस राज्य में मुसलमानों की संख्या बढ़ रही है?

ऑर्गेनाइजर के संपादकीय में दावा किया गया है कि देश के सीमावर्ती राज्यों खासकर पश्चिम बंगाल, बिहार, असम और उत्तराखंड में मुसलमानों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही संपादकीय में यह भी कहा गया है कि इसका कारण इन राज्यों में अवैध घुसपैठ के कारण मुसलमानों की आबादी में वृद्धि है।

2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, असम एकमात्र ऐसा राज्य है जहाँ पिछले दशक में मुसलमानों की जनसंख्या वृद्धि दर (17.2%) हिंदुओं की वृद्धि दर (9.3%) से अधिक रही है।

Image

हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि:

  • कुल मिलाकर: भारत में मुसलमानों की वृद्धि दर (24.6%) अभी भी हिंदुओं की वृद्धि दर (30.4%) से कम है।
  • अन्य राज्य: पश्चिम बंगाल, केरल और उत्तराखंड में भी 2001 से 2011 के बीच मुस्लिम आबादी में वृद्धि देखी गई है, जबकि हिंदू आबादी कम हुई है।
  • कारक: मुस्लिम आबादी में वृद्धि दर को प्रभावित करने वाले कई कारक हैं, जिनमें प्रजनन दर, प्रवासन और धर्म परिवर्तन शामिल हैं।

यह ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है कि जनसंख्या वृद्धि दर एक जटिल मुद्दा है और इसका उपयोग किसी भी समुदाय के बारे में सामान्यीकरण करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

पत्रिका ने इस बात पर जोर दिया कि हमें अपने देश में संसाधनों की उपलब्धता, भविष्य की जरूरतों और जनसंख्या असंतुलन की समस्या को ध्यान में रखते हुए एक व्यापक राष्ट्रीय जनसंख्या नीति बनानी चाहिए और इसे सभी पर समान रूप से लागू करना चाहिए।

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण निर्णय: “मुस्लिम महिला पति से गुजारा भत्ता की कर सकती मांग

संपादकीय में राहुल, ममता पर हमला

इसके साथ ही आरएसएस पत्रिका के संपादकीय में कांग्रेस सांसद विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भी हमला बोला गया है। संपादकीय में लिखा गया है कि राहुल गांधी जैसे नेता हिंदू भावनाओं का अपमान कर सकते हैं, जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुस्लिम कार्ड खेलती हैं और द्रविड़ पार्टियां सनातन को गाली देती हैं। संपादकीय में इसे भी जनसंख्या असंतुलन का कारण बताया गया है।

ऑर्गनाइजर ने जनसंख्या को लेकर चेताया

इसके साथ ही ऑर्गनाइजर के संपादकीय में सरकार और आम लोगों को भी चेताया गया है। पत्रिका ने कहा है कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से विस्थापन से सीख लेने की जरूरत है। इसका तुरंत समाधान किया जाना चाहिए। पत्रिका में यह भी लिखा है कि क्षेत्रीय असंतुलन के महत्व को गंभीरता से समझने की जरूरत है। इसका असर भविष्य में संसदीय क्षेत्रों के परिसीमन पर पड़ सकता है।

Tags: muslimrss

Mayank Yadav

Related Posts

US Politics: मोहन भागवत के दौरे के बीच क्या 100 अमेरिकी नेताओं ने RSS से किया किनारा, चंदे से दूरी बनाने का दावा

US Politics: मोहन भागवत के दौरे के बीच क्या 100 अमेरिकी नेताओं ने RSS से किया किनारा, चंदे से दूरी बनाने का दावा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

US Politics: 'ड्रॉप साइट' की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के करीब 100 निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सांसदों और संभावित चुनावी उम्मीदवारों ने...

RSS को बदनाम करने के मामले में आजम खान हुए बरी, रिहाई के बाद बोले, अटैची के साथ आया था ‘साहब’

RSS को बदनाम करने के मामले में आजम खान हुए बरी, रिहाई के बाद बोले, अटैची के साथ आया था ‘साहब’

by Vinod
नवम्बर 7, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के लिए लखनऊ एमपी-एमएलए कोर्ट से राहत भरी खबर आई।...

CM योगी आदित्यनाथ ने हलाल का कुछ ऐसे किया द एंड, बता दिया इस पैसे का कहां पर होता है इस्तेमाल

CM योगी आदित्यनाथ ने हलाल का कुछ ऐसे किया द एंड, बता दिया इस पैसे का कहां पर होता है इस्तेमाल

by Vinod
अक्टूबर 22, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी में हलाल सर्टिफिकेशन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। अब कोई भी संस्था...

लगी ‘मुहर’, अब ये नेता होगा बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानें किस तारीख को किया जाएगा चीफ के नाम का ऐलान

लगी ‘मुहर’, अब ये नेता होगा बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानें किस तारीख को किया जाएगा चीफ के नाम का ऐलान

by Vinod
अक्टूबर 8, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले बीजेपी की एक गुप्त बैठक हुई। मीटिंग...

आखिर मोहन भागवत ने ऐसा क्या, जिसके समर्थन में उतरे मुस्लिम संगठन, मौलाना रजवी भी RSS की कर रहे ‘जय-जयकार’

आखिर मोहन भागवत ने ऐसा क्या, जिसके समर्थन में उतरे मुस्लिम संगठन, मौलाना रजवी भी RSS की कर रहे ‘जय-जयकार’

by Vinod
अगस्त 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आरएसएस चीफ मोहन भागवत का भाषण और उनके लिख पिछले कई दिनों से चर्चा में बने हुए...

Next Post
JP ganga Path, patna, nitish kumar, nitish kumar toch feet

Nitish Kumar : मंच पर इंजीनीयर से बोले नीतीश , "कहिए तो आपके पैर छू लूं", जानिए वायरल वीडियो का सच

Rajasthan Budget 2024

4 लाख नौकरियां, 100 करोड़ रुपये में खाटूश्यामजी काॅरिडोर, राजस्थान का बजट, पढ़ें बड़े घोषणापत्र

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India