Saturday, June 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

लखीमपुर में गैंगस्टर की मौत पर हंगामा, पुलिस पर लगा पिटाई का आरोप, DSP ने परिजनों को दी धमकी

लखीमपुर खीरी पुलिस के अनुसार, मृतक रामचंद्र मौर्य गैंगस्टर एक्ट का आरोपी था और अवैध शराब निर्माण में शामिल था। रात के समय छापेमारी के दौरान वह भागने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

by Gulshan
January 9, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Lakhimpur Crime
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Lakhimpur Land Dispute Murder

Lakhimpur murder case: तीन फीट छप्पर बढ़ाने के विवाद में चाचाओं ने छीनी मासूम भतीजे की जिंदगी, मां भी हुई घायल

June 6, 2026

लखीमपुर कांड पर मचा सियासी संग्राम, अखिलेश यादव के बाद प्रियंका गांधी और मायावती ने उठाए सवाल

September 15, 2022
Lakhimpur Crime : यूपी के लखीमपुर खीरी में एक युवक की कथित तौर पर पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई के कारण युवक की तबीयत बिगड़ गई और समय पर इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक का जबरन पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद जब परिजन प्रदर्शन करने पहुंचे, तो पुलिस ने लाठीचार्ज करके उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद, जब शव का अंतिम संस्कार करने से मना किया, तो पुलिस अधिकारियों ने घर जाकर उन्हें धमकाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रामचंद्र मौर्य गैंगस्टर एक्ट का था आरोपी

लखीमपुर खीरी पुलिस ने सभी आरोपों से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि मृतक रामचंद्र मौर्य गैंगस्टर एक्ट का आरोपी था और अवैध शराब निर्माण में शामिल था। सोमवार रात को छापेमारी के दौरान वह भागने की कोशिश कर रहा था, जब वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब रामचंद्र के परिजनों को इस बात का पता चला, तो अस्पताल के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई।
यह भी पढ़ें : लवे स्टेशन पर महिला के बाल काटकर भागा युवक, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान… 
 इस दौरान पोस्टमार्टम को लेकर पुलिस से उनकी बहस हुई। अगले दिन, जब पोस्टमार्टम के बाद रामचंद्र का शव गांव पहुंचा, तो परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम करने और प्रदर्शन करने की कोशिश की, और अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प हो गई, और पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके भीड़ को तितर-बितर कर दिया।

ग्रामीण और चौकी इंचार्ज के बीच तीखी बहस

इस बीच, मझगई चौकी इंचार्ज दयाशंकर द्विवेदी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने के लिए सरकारी गाड़ी को उसके सामने खड़ा कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण और चौकी इंचार्ज के बीच तीखी बहस हुई। एक वायरल वीडियो में दयाशंकर द्विवेदी ट्रैक्टर चालक से कहते हैं, “क्या तुम मुझे कुचलने की कोशिश कर रहे हो? गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज करूंगा, थाने पहुंचने में देर नहीं लगेगी, ट्रैक्टर नहीं छुड़ा पाओगे। तुम लोग फालतू की नेतागिरी कर रहे हो, पूरे गांव पर मुकदमा लिखूंगा, समझते क्या हो तुम। पूरे गांव को जेल भेज दूंगा।”

Tags: lakhimpur crime
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Lakhimpur Land Dispute Murder

Lakhimpur murder case: तीन फीट छप्पर बढ़ाने के विवाद में चाचाओं ने छीनी मासूम भतीजे की जिंदगी, मां भी हुई घायल

by SYED BUSHRA
June 6, 2026

Lakhimpur Crime News:लखीमपुर के एक गांव में जमीन के छोटे से विवाद ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। आरोप...

लखीमपुर कांड पर मचा सियासी संग्राम, अखिलेश यादव के बाद प्रियंका गांधी और मायावती ने उठाए सवाल

by Web Desk
September 15, 2022

Lakhimpur Case: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के निघासन के तमोलीन पुरवा...

Next Post
Farmer Protest

शंभू बॉर्डर पर किसान ने की सुसाइड की कोशिश, खाई सल्फास की गोलियां...

PM Narendra Modi:  इन्हें भारत का राजदूत बताने के साथ ही पीएम मोदी की दो टूक, ‘भविष्य युद्ध में नहीं, बल्कि बुद्ध में’

PM Narendra Modi: इन्हें भारत का राजदूत बताने के साथ ही पीएम मोदी की दो टूक, ‘भविष्य युद्ध में नहीं, बल्कि बुद्ध में’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist