Tuesday, January 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Sambhal: इंग्लिश मीडियम स्कूल की आड़ में कबाड़खाना! SDM और CO भी रह गए दंग, जांच के आदेश

यह मामला न केवल सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का है, बल्कि शिक्षा के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े की ओर भी इशारा करता है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इस स्कूल की आड़ में किस तरह का ‘खेला’ चल रहा था।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 22, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Sambhal
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sambhal, Uttar Pradesh: संभल जिले में अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सबको चौंका दिया। लक्षणगंज क्षेत्र में एक इंग्लिश मीडियम स्कूल, जो बाहर से पूरी तरह एक चालू शैक्षणिक संस्थान जैसा प्रतीत हो रहा था, उसके अंदर जाकर देखने पर पूरी सच्चाई सामने आ गई। SDM विनय मिश्रा और चर्चित ‘सिंघम’ CO अनुज चौधरी जब स्कूल के अंदर पहुंचे तो वहां पढ़ाई की जगह कबाड़ और गोबर मिला। इस रहस्यमयी स्कूल की स्थिति देख अधिकारियों ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए। सवाल यह उठ रहा है कि क्या स्कूल की आड़ में कुछ और खेला चल रहा था?

छापे के दौरान खुली पोल

शनिवार को चंदौसी थाना क्षेत्र के लक्षणगंज इलाके में नगर पालिका की लगभग 6 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई चल रही थी। SDM विनय मिश्रा और CO अनुज चौधरी की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची थी। यहां रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद सहित लगभग 33 अवैध मकानों को चिन्हित कर खाली कराने की प्रक्रिया चल रही थी। तभी एक इंग्लिश मीडियम स्कूल पर अधिकारियों की नजर पड़ी, जिसका गेट बंद था और बाहर बोर्ड देखकर लगा जैसे यह रोज़ाना संचालित हो रहा हो।

RELATED POSTS

Sambhal

कोर्ट ने कहा केस करो, एसएसपी बोले- कभी नहीं! संभल हिंसा पर पुलिस और अदालत में सीधी जंग।

January 14, 2026
Sambhal illegal mosque demolition

बुलडोजर से पहले जागे ग्रामीण: संभल में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मदीना मस्जिद खुद हटाई

January 4, 2026

स्कूल नहीं, था कबाड़खाना

जैसे ही Sambhal अधिकारियों ने स्कूल का ताला खुलवाया, भीतर का दृश्य देखकर सब हैरान रह गए। कक्षा कक्षों की जगह वहां कबाड़ और जानवरों का गोबर पड़ा था। ऐसा लग रहा था जैसे वहां वर्षों से पढ़ाई नहीं हुई हो। बाहर का बोर्ड जरूर चालू स्कूल का आभास दे रहा था, लेकिन अंदर की सच्चाई ने पूरे ढांचे पर सवाल खड़े कर दिए।

SDM ने दिए जांच के आदेश

SDM विनय मिश्रा ने मौके पर ही इस कथित स्कूल की जांच के आदेश दे दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि स्कूल महज़ दिखावे के लिए था और इसका प्रयोग किसी अन्य उद्देश्य के लिए हो रहा था, तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, CO अनुज चौधरी ने कहा कि पूरे अतिक्रमण क्षेत्र की बारीकी से जांच की जा रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Iran Israel conflict का बड़ा दिन: 10 शहरों में मिसाइलों की बरसात, युद्ध का खतरा और बढ़ा

Tags: sambhal
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Sambhal

कोर्ट ने कहा केस करो, एसएसपी बोले- कभी नहीं! संभल हिंसा पर पुलिस और अदालत में सीधी जंग।

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Sambhal violence case ASP Anuj Chaudhary: संभल की शाही जामा मस्जिद सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के मामले में कोर्ट...

Sambhal illegal mosque demolition

बुलडोजर से पहले जागे ग्रामीण: संभल में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मदीना मस्जिद खुद हटाई

by Mayank Yadav
January 4, 2026

Sambhal illegal mosque demolition: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सलेमपुर सलार गांव में कानून के अनुपालन की एक अनूठी...

Sambhal Deepa Sarai Police Chowki

अब ‘आतंकी गढ़’ पर ताला! सांपों का डर दिखाकर रोकी गई चौकी का संभल के दीपा सराय में हुआ उद्घाटन।

by Mayank Yadav
December 12, 2025

Sambhal Deepa Sarai Police Chowki: उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद...

संभल की इस फैक्ट्री में 50 घंटे से क्यों बंद हैं 100 मजदूर, 1000 करोड़ का खुला राज तो सकते में आए अफसरान

संभल की इस फैक्ट्री में 50 घंटे से क्यों बंद हैं 100 मजदूर, 1000 करोड़ का खुला राज तो सकते में आए अफसरान

by Vinod
October 15, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के जानें-माने कई मीट कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीमें ने एक साथ...

Sambhal

ड्यूटी पर जाते सिपाही की नाले में डूबकर मौत, चार साल की बच्ची भी जलभराव की भेंट — चंदौसी में नगर पालिका पर उठे सवाल

by Mayank Yadav
September 2, 2025

Sambhal accident: चंदौसी नगर में सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया और दो दर्दनाक हादसों में...

Next Post
Ghazipur

धर्म परिवर्तन या 10 लाख की मांग: Ghazipur में महिला की जमीन पर जबरन कब्जे का मामला, पुलिस जांच शुरू

Modi Pajeshkian

Modi Pajeshkian talks से उठा कूटनीति का सूरज: ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद भारत ने निभाई शांति की मध्यस्थ भूमिका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist