सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

धर्म परिवर्तन या 10 लाख की मांग: Ghazipur में महिला की जमीन पर जबरन कब्जे का मामला, पुलिस जांच शुरू

गाजीपुर में जमीन विवाद ने नया मोड़ ले लिया जब एक महिला से उसकी ही जमीन के बदले धर्म परिवर्तन या 10 लाख रुपये की मांग की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

by Mayank Yadav
जून 22, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Ghazipur
Share on FacebookShare on Twitter

Ghazipur land dispute: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला को अपनी ही खरीदी गई जमीन के लिए न सिर्फ जद्दोजहद करनी पड़ी, बल्कि उस पर धर्म परिवर्तन या फिर 10 लाख रुपये देने का दबाव भी डाला गया। पीड़िता शीला देवी का आरोप है कि उन्होंने शांति देवी के साथ मिलकर जमीन खरीदी थी, लेकिन शांति ने रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली और जमीन पर मजार बनवा दी। जब शीला ने जमीन मांगी तो उन्हें मुस्लिम धर्म अपनाने या मुआवजा देने की शर्त रखी गई। पुलिस ने इस गंभीर प्रकरण में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला धार्मिक और सामाजिक तौर पर भी चिंता का विषय बन गया है।

जमीन विवाद से उठा धर्म परिवर्तन का मुद्दा

Ghazipur जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के बकुलियापुर गांव में यह मामला सामने आया है। शीला देवी नाम की महिला, जो एक छोटी सी दुकान चला कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती हैं, ने बताया कि कुछ साल पहले उनकी तबीयत खराब होने पर शांति देवी नामक महिला से उनकी मुलाकात हुई। शांति ने झाड़-फूंक का दावा कर उनका विश्वास जीता और फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। बाद में दोनों ने मिलकर एक जमीन खरीदी, लेकिन शीला के मुताबिक शांति ने चालाकी से रजिस्ट्री केवल अपने नाम करवा ली और कागजात भी अपने पास रख लिए।

RELATED NEWS

Ghazipur

अब वाराणसी नहीं जाना पड़ेगा! गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज को मिली MRI सुविधा, ₹15 करोड़ की परियोजना पूरी

नवम्बर 20, 2025
कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

नवम्बर 18, 2025

मजार बनवाकर बढ़ाया तनाव, दी धर्म परिवर्तन की शर्त

शीला देवी ने जब अपने हिस्से की जमीन मांगी तो उन्हें न केवल नजरअंदाज किया गया, बल्कि जमीन पर मजार बनवा दी गई। शीला को सिर्फ पीछे टिन शेड में रहने की इजाजत दी गई। जब उन्होंने विरोध किया तो शांति और उसके पति सुरेंद्र राम ने 25 लाख रुपये की मांग रखी। बाद में यह रकम घटाकर 10 लाख कर दी गई, लेकिन इसके साथ यह शर्त भी जोड़ दी गई कि अगर शीला मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लें और मजार के पास दुकान चलाएं, तो जमीन मिल सकती है।

धमकी और झूठे मुकदमे का डर, प्रशासन से लगाई गुहार

शीला देवी के मुताबिक शांति और उसके पति ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। डर और मानसिक प्रताड़ना के कारण शीला ने उप जिलाधिकारी (SDM) सदर से शिकायत की। Ghazipur SDM के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शांति देवी और सुरेंद्र राम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सामाजिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल

इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को चौंका दिया है, बल्कि सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज कर दी है। धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला होने के कारण Ghazipur प्रशासन भी सतर्क हो गया है। फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है, लेकिन शीला देवी अब भी न्याय की आस लगाए बैठी हैं।

Iran Israel conflict का बड़ा दिन: 10 शहरों में मिसाइलों की बरसात, युद्ध का खतरा और बढ़ा

Tags: Ghazipur
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Ghazipur

अब वाराणसी नहीं जाना पड़ेगा! गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज को मिली MRI सुविधा, ₹15 करोड़ की परियोजना पूरी

by Mayank Yadav
नवम्बर 20, 2025

Ghazipur inauguration: गाज़ीपुर जनपद के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि आज मेडिकल कॉलेज गाज़ीपुर में अत्याधुनिक एमआरआई...

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

by Vinod
नवम्बर 18, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मुख्तार अंसारी छोटे बेटे उमर ने गाजीपुर की रहने वाली फातिमा से बीते 15 नवंबर को शादी...

Ghazipur

नचनिया VS सीता मैया: खेसारी लाल पर टिप्पणी से भड़के ओम प्रकाश सिंह, हेमा मालिनी को लेकर BJP को दिया ‘अल्टीमेटम’!

by Mayank Yadav
अक्टूबर 28, 2025

Ghazipur: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए और महागठबंधन के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा)...

Ghazipur

Ghazipur में गंगा स्नान के दौरान हादसा: 6 बच्चियां डूबीं; 2 की मौत, 1 लापता; मल्लाहों ने बचाई 3 जिंदगियां

by Mayank Yadav
अक्टूबर 19, 2025

Ghazipur Ganga River Drowning Accident: जिले के करंडा थाना क्षेत्र में अमवां गंगा घाट पर रविवार सुबह लगभग 6:30 बजे...

Ghazipur

मां सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट ने दी सफाई, कहा– बीएससी नर्सिंग कोर्स को प्राप्त है INC की मान्यता

by Gulshan
अक्टूबर 14, 2025

Ghazipur News : महेगवां स्थित मां सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के प्रबंधन ने बीएससी नर्सिंग कोर्स की मान्यता को लेकर फैल...

Next Post
Modi Pajeshkian

Modi Pajeshkian talks से उठा कूटनीति का सूरज: ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद भारत ने निभाई शांति की मध्यस्थ भूमिका

PWD

वाराणसी-गाजीपुर-बलिया सड़क होगी अब चौड़ी, जाम से मिलेगी राहत, PWD को मिली जिम्मेदारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist