Thursday, January 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Sambhal Shahi Jama Masjid: संभल की जामा मस्जिद का असली सच जाकर चौंक जाएंगे। अंग्रेजी हूकूमत की एक रिपोर्ट कैसे बन गई हिन्दू पक्ष के लिए ढाल, जानिए

Mayank Yadav by Mayank Yadav
November 22, 2024
in उत्तर प्रदेश
Sambhal
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sambhal Shahi Jama Masjid: मथुरा और काशी को लेकर चल रही मुकदमेबाजी के बीच अब संभल की शाही जामा मस्जिद पर भी हिन्दू पक्ष ने दावा ठोंक दिया है। हिन्दू पक्ष का दावा है कि ये प्राचीन हरिहर मंदिर था जिसे तोड़कर मस्जिद बना दिया गया। इस मामले में हिन्दू पक्ष की ओर से याचिका दायर की गई जिस पर जिला अदालत ने सर्वे का आदेश दिया है जिसके एक चरण का सर्वे हो भी चुका है। इस मामले को लेकर जारी अदालती कार्रवाई के बीच सियासत भी तेज हो गई है। वोट बैंक की चिन्ता में तथ्यों पर बात ना करके इसे उकसाने की कार्रवाई करार दिया जा रहा है। सवाल उठता है कि क्या वाकई हिन्दू पक्ष का दावा हवा हवाई है या फिर वाकई इसमें दम है।

सियासी बयानबाजी जारी, तथ्यों को कर रहे अनदेखा

संभल में शाही जामा मस्जिद को लेकर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी और बीएसपी ने तो खुलकर इसका विरोध किया है। वहीं मौलाना भी (Sambhal) भड़के हुए हैं। सवाल उठता है कि अगर मस्जिद वाकई मंदिर को तोड़कर नहीं बनाई गई तो सर्वे का विरोध क्यों। क्या ज्ञानवापी की तरह यहां भी कुछ छिपाने की कोशिश हो रही है। क्योंकि अगर मस्जिद का दावा सही है तो सर्वे होने देना चाहिए। लेकिन नहीं अब कोशिश इस पर सियासी बखेड़ा खड़ा करने की है सवाल उठता है कि आखिर इस विवाद की सच्चाई क्या है।

RELATED POSTS

Sambhal illegal mosque demolition

बुलडोजर से पहले जागे ग्रामीण: संभल में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मदीना मस्जिद खुद हटाई

January 4, 2026
Sambhal Deepa Sarai Police Chowki

अब ‘आतंकी गढ़’ पर ताला! सांपों का डर दिखाकर रोकी गई चौकी का संभल के दीपा सराय में हुआ उद्घाटन।

December 12, 2025

फिरंगियों की रिपोर्ट बन गई ढाल

हिन्दू पक्ष ने जिस एएसआई की रिपोर्ट पर मंदिर का दावा किया है, वो रिपोर्ट साल 1879 की रिपोर्ट है जिसमें जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया है, रिपोर्ट उस वक्त के एएसआई अधिकारी एसीएल कारले ने तैयार की थी, इसका टाइटिल है Tours in the Central Doab and Gorakhpur 1874–1875 and 1875–1876। रिपोर्ट में इस मस्जिद के मंदिर होने का दावा किया गया। बताया गया कि मस्जिद के अंदर और बाहर के खंभे पुराने हिन्दू (Sambhal) मंदिर के हैं।

इन्हें प्लास्टर लगाकर छिपा दिया गया था। एएसआई ने खंभों के रंग को देखकर हिन्दू मंदिर होने की बात कही ।मस्जिद के गुंबद को लेकर एएसआई ने इसे पृथ्वीराज चौहान के द्वारा निर्मित बताया। रिपोर्ट में मस्जिद के एक शिलालेख का भी हवाला दिया गया। जिसमें लिखा था कि इसका निर्माण 933 हिजरी साल में पूरा हुआ। मंदिर से मस्जिद के रुप में परिवर्तन बाबरी के दरबारी हिन्दू बेग ने किया

याचिका में बाबरनामा के हवाले से भी दिए सबूत

हिन्दू पक्ष के वकील हरिशंकर जैन ने अपनी याचिका में बाबरनामा का भी जिक्र किया है। जिसमें हिन्दू मंदिर के मस्जिद में परिवर्तन की बात भी लिखी गई है। ये कौन नहीं जानता कि मुगलों के भारत में आने के बाद बड़ी संख्या में मंदिरों को तोड़ा गया और उन्हें मस्जिदों में बदल दिया गया। ऐसे में संभल के इस जामा मस्जिद पर एकतरफा कुछ भी मान लेना ठीक नहीं होगा। लेकिन मुस्लिम पक्ष की राय इसमें कुछ और है

अदालती जल्दबाजी से मुस्लिम पक्ष को एतराज

मुस्लिम पक्ष कोर्ट की जल्दबाजी पर हैरानी जता रहा है, मुस्लिम पक्ष के मुताबिक यहां मस्जिद काफी पहले से आबाद है, मुस्लिम पक्ष ने मंदिर होने के दावों पर भी सवाल उठाए हैं। मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड इसे सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाला कदम करार दे रहा है

सच से भाग क्यों रहे, सर्वे से क्या परेशानी ?

सच क्या है ये तो सर्वे के बाद ही पता चलेगा। मंगलवार को पहले चरण का सर्वे हो (Sambhal) चुका है जिसके बाद आगे भी सर्वे होगा क्योंकि आदेश कोर्ट से आया है। लेकिन सवाल उठता है कि ज्ञानवापी की तरह ही यहां भी सर्वे का विरोध करने वाले आखिर सच जानने से भाग क्यों रहे हैं। हिन्दू पक्ष ने जिस तैयारी के साथ याचिका दायर की है उसके बाद मुस्लिम पक्ष को भी अदालती लड़ाई लड़नी चाहिए। लेकिन हैरानी की बात है कि कोर्ट में दलीलें देने के बजाय सड़कों पर दलीलें दी जा रही हैं।

यहां पढ़ें: Greater Noida: नोएडा में गौ माता पर बर्बरता का मामला- इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना
Tags: sambhal
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Sambhal illegal mosque demolition

बुलडोजर से पहले जागे ग्रामीण: संभल में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मदीना मस्जिद खुद हटाई

by Mayank Yadav
January 4, 2026

Sambhal illegal mosque demolition: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सलेमपुर सलार गांव में कानून के अनुपालन की एक अनूठी...

Sambhal Deepa Sarai Police Chowki

अब ‘आतंकी गढ़’ पर ताला! सांपों का डर दिखाकर रोकी गई चौकी का संभल के दीपा सराय में हुआ उद्घाटन।

by Mayank Yadav
December 12, 2025

Sambhal Deepa Sarai Police Chowki: उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद...

संभल की इस फैक्ट्री में 50 घंटे से क्यों बंद हैं 100 मजदूर, 1000 करोड़ का खुला राज तो सकते में आए अफसरान

संभल की इस फैक्ट्री में 50 घंटे से क्यों बंद हैं 100 मजदूर, 1000 करोड़ का खुला राज तो सकते में आए अफसरान

by Vinod
October 15, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के जानें-माने कई मीट कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीमें ने एक साथ...

Sambhal

ड्यूटी पर जाते सिपाही की नाले में डूबकर मौत, चार साल की बच्ची भी जलभराव की भेंट — चंदौसी में नगर पालिका पर उठे सवाल

by Mayank Yadav
September 2, 2025

Sambhal accident: चंदौसी नगर में सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया और दो दर्दनाक हादसों में...

Sambhal

Sambhal की सच्चाई! हिंदू 45% से गिरकर 15%… आतंक का गढ़ बन चुका है ये ज़िला, Report में खौफनाक खुलासा

by Mayank Yadav
August 28, 2025

Sambhal report 2025: संभल की मिट्टी खून से लाल है, और हिंदुओं के लिए खतरे की सबसे बड़ी घंटी बज...

Next Post
Kabab recipe

Kabab recipe:इस सर्दियों में बनाए कुछ खास,पकाएं हरी मटर के चटपटे कबाब

The Sabarmati Report

'छिपी हुई घटनाओं को किया गया उजागर.....',The Sabarmati Report को देखने पहुंची राज्यसभा सांसद ने कही ये बड़ी बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version