शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर 2024 में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध में भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, एसआईटी की जांच में सपा सांसद समेत 23 लोगों को चार्जशीट में आरोपी बनाया गया है।

by Vinod
जून 18, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की संभाल शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा पर एसआईटी ने एमपी-एमएलए कोर्ट में एक हजार पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क समेत 23 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस की जांच में पाया गया है कि सपा सांसद का हिंसा भड़काने में अहम रोल रहा है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, कोर्ट के आदेश पर सर्वे टीम शाही जामा मस्जिद का सर्वे करने के लिए गई थी। तभी उपद्रवियों ने सर्वे को लेकर बवाल काटा और पुलिस पर पथराव-फायरिंग की। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दंगाईयों को खदेड़ा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए 100 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा। साथ ही सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क, सपा विधायक के बेटे समेत अन्य को हिंसा का आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज की। मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी।

RELATED NEWS

SP MP Ziaur Rahman Barq

SP MP Ziaur Rahman Barq पर 1.35 लाख का जुर्माना, 30 दिन में अवैध निर्माण हटाने का अल्टीमेटम

अगस्त 15, 2025
Sambhal Violence

CO अनुज चौधरी ने पीस कमेटी से कहा- ‘ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो होली की गुजिया भी खानी होगी!

मार्च 26, 2025

साक्ष्य के आधार पर दाखिल की चार्जशीट

एसआईटी ने जांच के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट में एक हजार पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी। सांसद व विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल को मुकदमा अपराध संख्या 335/24 में नामजद आरोपी बनाया गया था। अन्य अज्ञात आरोपी शामिल थे। इसी मुकदमें जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट की भूमिका प्रकाश में आने के बाद उनकी भी गिरफ्तारी कर ली थी। अब एसआईटी ने तथ्यों के आधार पर सांसद समेत 23 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

एसआईटी को इन मुकदमों की जांच सौंपी गई

बता दें, 24 नवंबर 2024 को हुए बवाल के बाद संभल कोतवाली और नखासा थाने में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इसमें चार हत्या के मामले शामिल थे। एसआईटी को इन मुकदमों की जांच सौंपी गई थी। 10 मुकदमों की चार्जशीट तो एसआईटी द्वारा न्यायालय में दाखिल कर दी गई थी। सांसद और विधायक के बेटे जिस मुकदमे में नामजद आरोपी बनाए गए थे। उसी को इस पूरे बवाल को मुख्य मुकदमा पुलिस द्वारा भी माना जा रहा था।

भड़काऊ भाषण देने का आरोप

जामा मस्जिद के नजदीक हुए बवाल में मुकदमा अपराध संख्या 335/24 में दर्ज एफआईआर के अनुसार सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर बवाल से पहले भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा था। जबकि बवाल के दिन विधायक के बेटे सुहेल इकबाल पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। बाद में सांसद पर आरोप लगा कि बवाल से पहले ही उन्होंने सर्वे को रोकने और भीड़ एकत्र करने के लिए कहा था। इसी तरह के अन्य कई आरोप सांसद पर लगे हैं।

सपा सांसद ने दिया बयान

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि एसआईटी ने तथ्यों के आधार पर विवेचना पूरी कर ली है। बुधवार को न्यायालय में विवेचक द्वारा चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इनसब के जहां पुलिस ने हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता सपा सांसद को बताया था तो वहीं सपा सांसद बर्क ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज किया है। सपा सांसद ने दावा किया था कि वह इस घटना के दौरान संभल में नहीं थे। सपा सांसद ने कहा था कि हिंसा पुलिस के चलते हुई। उन्होंने हिंसा की जांच रिटायर्ड न्यायाधीश से कराए जानें की मांग की थी।

सपा सांसद की गिरफ्तारी पर रोक

सपा सांसद ने अपनी गिरफ्तारी को रोकने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने याचिका दाखिल की। कोर्ट ने सपा सांसद की गिरफ्तारी पर रोक दी थी। इससे पहले संभल हिंसा मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने जामा मस्जिद सदर के एडवोकेट जफर अली को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इतना ही नहीं उनकी जमानत याचिका पर चंदौसी न्यायालय में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनकी बेल याचिका को निरस्त कर दिया था।

Tags: charge sheet of Sambhal violenceSambhal violenceSP MP Ziaur Rahman Barq
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

SP MP Ziaur Rahman Barq

SP MP Ziaur Rahman Barq पर 1.35 लाख का जुर्माना, 30 दिन में अवैध निर्माण हटाने का अल्टीमेटम

by Mayank Yadav
अगस्त 15, 2025

SP MP Ziaur Rahman Barq: संभल में समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ प्रशासन ने अवैध निर्माण...

Sambhal Violence

CO अनुज चौधरी ने पीस कमेटी से कहा- ‘ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो होली की गुजिया भी खानी होगी!

by Gulshan
मार्च 26, 2025

Sambhal Violence : उत्तर प्रदेश के संभल में जारी सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए बुधवार को कोतवाली थाने में पीस...

हिरासत में लिए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली, संभल हिंसा को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

हिरासत में लिए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली, संभल हिंसा को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

by Vinod
मार्च 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। संभल हिंसा मामले में पुलिस ने जामा मस्जिद कमेटी के सदर एडवोकेट जफर अली को पूछताछ के...

Sambhal

‘ऐसे लोगों को जेल भेजेंगे…’, संभल CO अनुज चौधरी के बयान पर भड़के सपा सांसद राम गोपाल यादव

by Mayank Yadav
मार्च 7, 2025

Sambhal violence: संभल में होली और जुमे की नमाज को लेकर सीओ अनुज चौधरी के हालिया बयान पर बड़ा विवाद...

Sambhal violence

संभल हिंसा मामले में 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल, गैंगस्टर शारिक साठा का गुर्गा गिरफ्तार

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 21, 2025

 Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने गुरुवार...

Next Post
Delhi

UP में मानसून की धमाकेदार एंट्री, 39 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

UP Government Y Break Yoga Initiative

UP News : काम के बीच राहत का समय, 21 जून को यूपी सरकार ला रही है Y ब्रेक सुविधा जानिए क्या है यह योजना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist