मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Sambhal violence  पर बड़ा एक्शन, शाही जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को पुलिस ने घर से उठाया

Sambhal violence news: संभल में हिंसा भड़कने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को हिरासत में लिया है।

by Vinod
नवम्बर 25, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। संभल में रविवार को हुई हिंसा के बाद पुलिस का एक्शन जारी है। 25 सौ से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं। 25 लोगों को अरेस्ट किया गया है। अब पुलिस ने शाही जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को हिरासत में लिया है। जफर अली को पुलिस ने उनके घर से उठाया और कोतवाली लेकर चली गई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद रहा। जफर अली को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

संभल हिंसा में चार लोगों की मौत

संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत हुई है। तीन मौत रविवार को हुई थी, जिनको रातोंरात पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया। वहीं एक मौत सोमवार की सुबह हुई है। चारों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। जिसमें बताया गया है कि देसी तमंचे की गोली से चारों की मौत हुई है। हिंसा मामले में चार एफआईआर दर्ज की गई है और 25 लोगों को अरेस्ट किया गया है। एहतियात के तौर पर जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने के साथ ही स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।

RELATED NEWS

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

दिसम्बर 20, 2025
Javed Habib ने ‘बीवी एंड कंपनी’ के साथ कुछ ऐसे की फेराफरी, पकड़ी गई चोरी तो संभल में धड़ाधड़ दर्ज हुई 20 FIR 

Javed Habib ने ‘बीवी एंड कंपनी’ के साथ कुछ ऐसे की फेराफरी, पकड़ी गई चोरी तो संभल में धड़ाधड़ दर्ज हुई 20 FIR 

अक्टूबर 7, 2025

जफर अली ने डीएम को बताया था जिम्मेदार

दरअसल, मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष अली जफर ने डीएम को हिंसा का जिम्मेदार ठहराया था। इसके अलावा उनके कई और बयान आए। इसी के चलते पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। मामले पर संभल डीएम भी मीडिया के सामने आए। उन्होंने बताया कि जामा मस्जिद के सदर जफर अली साहब का भ्रामक बयान सामने आया था। उनके बयानों की डिटेलिंग हो रही है। जफर जी ने बोला सर्वे की सूचना नहीं दी। जबकि कोर्ट का ऑर्डर 2.30 पर आया उसके आधे घंटे बाद हमारे पास आए और 5 से 5.30 के बीच पहुंचे।

संभल डीएम ने दी जानकारी

संभल डीएम ने बताया कि, सर्वे की टीम ने लिखा 19 को रात्रि में हमें पत्र दिया। जिसमें उन्होंने लिखा कि वहां दो सौ लोग इकट्ठा हो गए। सर्वे का काम नहीं हो सका और दोबारा सर्वे का काम किया जाएगा। 23 तारीख को 6.15 पर मैंने फोन किया था। उन्होंने कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं हैं। एसडीएम और सीओ को भेजा और कहा कि कॉपी रिसीव करवाइए। उन्होंने कहा कि ऑर्डर डीएम साहब ने किया। जबकि लिखा है कि 24 में अगली सुबह सर्वे किया जाएगा।

या फायरिंग करते देख रहे थे

संभल डीएम ने बताया, जफर साहब ने कहा फायरिंग करते हुए पुलिस को देखा वो बताए कि वो सर्वे करवा रहे थे या फायरिंग करते देख रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस अपने हथियार चला रही थी, फिर कहा तमंचे चला रही थी और फिर कहा कि हमें नहीं पता। उन्होंने कहा वजू टैंक का पानी खाली करवाया गया। जबकि वीडियोग्राफी के लिए पानी खाली करवाया गया। उन्होंने कहा कि लोगों में भ्रम हो रहा था जबकि कोई भ्रम नहीं हो रहा था। खुदाई में मिट्ठी निकलती है। कोई नापतोल नहीं की गई।

ये पूरी तरह भ्रामक

मामले में एसपी केके बिश्नोई ने कहा कि ना ही जफर अली को हिरासत में लिया गया है और ना ही अरेस्ट किया गया है। केवल उन्होंने जो बात कही है, उसके बारे में उनसे बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के हाथ में देसी कट्टे थे। ये पूरी तरह भ्रामक है। हमारे पास स्मॉग गन और अपने हथियार हैं। ये दंगाइयों को सपोर्ट करने का बयान दे रहे हैं। एसपी ने कहा कि पुलिस उनके साथ पूछताछ कर रही है। साथ ही उन्होंने जो बयान दिए, उसके साक्ष्यों के बारे में जानकारी की जा रही है।

Tags: sambhal newsSambhal PoliceSambhal violenceSambhal Violence News
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

Javed Habib ने ‘बीवी एंड कंपनी’ के साथ कुछ ऐसे की फेराफरी, पकड़ी गई चोरी तो संभल में धड़ाधड़ दर्ज हुई 20 FIR 

Javed Habib ने ‘बीवी एंड कंपनी’ के साथ कुछ ऐसे की फेराफरी, पकड़ी गई चोरी तो संभल में धड़ाधड़ दर्ज हुई 20 FIR 

by Vinod
अक्टूबर 7, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। देश के जानें माने हेयर ड्रेसर जावेद हबीब, उनके बेटे अनोस हबीब की मुश्किलें बढ़ना शुरू हो...

UP News: बेडरूम में रात को बिगड़ी बात, फिर कुछ इस तरह से पत्नी ने पति का काट डाला प्राईवेट पार्ट

UP News: बेडरूम में रात को बिगड़ी बात, फिर कुछ इस तरह से पत्नी ने पति का काट डाला प्राईवेट पार्ट

by Vinod
अक्टूबर 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के गुन्नौर...

काम नहीं आई मुस्लिम पक्ष की दलील, संभल की मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट का रोक लगाने से इनकार

काम नहीं आई मुस्लिम पक्ष की दलील, संभल की मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट का रोक लगाने से इनकार

by Vinod
अक्टूबर 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल स्थित सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद व मैरिज हाल के ध्वस्तीकरण पर इलाहाबाद...

पति ने पत्नी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्लास से निकले दांत फिर शरीर पर किए 500 वार और काटा प्राइवेट पार्ट

पति ने पत्नी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्लास से निकले दांत फिर शरीर पर किए 500 वार और काटा प्राइवेट पार्ट

by Vinod
अगस्त 10, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में एक जघन्य हत्याकांड सामने आया है। यहां अवैध संबंधों के चलते आधी...

Next Post
WhatsApp Business में आ रही नई थीम, ऐप में नए अंदाज में दिखेंगी सभी चैट्स

WhatsApp Business में आ रही नई थीम, ऐप में नए अंदाज में दिखेंगी सभी चैट्स

Lucknow university: लखनऊ विवि और पुलिस ने ‘पिंक स्कूटी रैली’ से दिया महिला सुरक्षा का संदेश

Lucknow university: लखनऊ विवि और पुलिस ने 'पिंक स्कूटी रैली' से दिया महिला सुरक्षा का संदेश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist