Seema Haider : पाकिस्तान से 2023 में अपने प्यार की खातिर भारत आई सीमा हैदर अब एक नई खुशखबरी लेकर आई हैं। पबजी खेलते हुए सचिन मीणा से प्यार करने वाली सीमा ने भारत आकर सचिन से शादी की और अब वह नोएडा में अपने पति के साथ खुशी से रह रही हैं। उनकी प्रेम कहानी देशभर में सुर्खियों में रही थी। अब इसी जोड़ी के घर किलकारी गूंजी है, क्योंकि सीमा हैदर ने एक बेटी को जन्म दिया है।
इस खुशी के मौके पर सीमा के भाई और वकील एपी सिंह ने एक वीडियो जारी कर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश और दुनिया के लिए एक बेहद खुशी की बात है। एपी सिंह ने बताया कि सीमा और सचिन के दांपत्य जीवन में सुबह 4 बजे लक्ष्मी का आगमन हुआ, यानी बेटी का जन्म हुआ, जो उनके लिए एक सुखद समाचार है।
यह भी पढ़ें : सोने में धमाका! दाम पहुंचा ₹90,000, चांदी भी ₹1 लाख के पार
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सीमा की डिलीवरी पूरी तरह से नॉर्मल रही और मां-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। एपी सिंह ने यह संदेश भी दिया कि यह खुशी का पल न सिर्फ मीणा समाज, बल्कि पूरे देश और दुनिया के लिए है, जिसमें सभी धर्म, जाति, समुदाय, और क्षेत्र के लोग शामिल हैं जो सीमा और सचिन से प्यार करते हैं और सनातन धर्म में विश्वास रखते हैं।
नॉर्मल तरीके से हुई डिलीवरी
डिलीवरी पूरी तरह से सामान्य रही। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सीमा मीणा की डिलीवरी बिल्कुल नॉर्मल हुई है और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। यह पूरे मीणा समाज, देश और दुनिया के लिए खुशी का पल है, जहां सभी धर्म, जाति, समुदाय, क्षेत्र और संप्रदाय के लोग जो सीमा और सचिन मीणा से प्यार करते हैं और सनातन धर्म में विश्वास रखते हैं, उनके लिए यह एक शुभ अवसर है। सीमा पूरी तरह से स्वस्थ हैं और हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
नामकरण को लेकर उन्होंने कहा कि हम सीमा और सचिन की बेटी के नामकरण के लिए पूरे देश और दुनिया के लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से सुझाव मांगते हैं। जो भी नाम सबसे अधिक सुझाया जाएगा, वही नाम सीमा और सचिन मीणा की बेटी के लिए रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें : छात्राओं के साथ गुरु जी की गंदी हरकतें, स्कूल की लड़कियों ने बताया हेडमास्टर का गंदा सच
वकील एपी सिंह को सीमा ने बनाया भाई
सीमा ने वकील एपी सिंह को अपना मुंहबोला भाई माना है, और वही उनके केस की पैरवी भी कर रहे हैं। सीमा अपने भैया एपी सिंह को राखी भी बांधती हैं। जब सीमा नेपाल से भारत आई थीं, तो सचिन और सीमा की लव स्टोरी चर्चा का विषय बन गई थी। दोनों की मुलाकात पबजी खेलते वक्त हुई थी। भारत आने के बाद, सीमा ने सचिन से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी की थी, और अब उनके घर में बेटी का जन्म हुआ है।