Site icon News1India

प्रयागराज में सीरियल किलिंग की घटना से हड़कंप, एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या

Five People Killed in Prayagraj: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या की खबर है। घटना थरवाई थाना इलाके के खेवराजपुर गांव की है। जहां ईंट पत्थर से कुचलकर 5 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद हत्यारों ने घर में भी आग लगा दी।

वहीं सामूहिक हत्या की सूचना पर मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्कवाड़ की टीम पहुंच घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस के सामने बड़ी चुनौती जल्द से जल्द हत्यारों तक पहुंचने की है। इससे पहले भी प्रयागराज के गंगापार इलाके में लगातार सिलसिलेवार तरीके से पूरे परिवार की हत्याएं हो चुकी है।

जो शासन-प्रशासन के लिए इसे रोक पाना और अपराधियों तक पहुंचना एक बड़ी पहले बनी गई है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हर चार से पांच महीने में इस इलाके में इसी तरह की वारदात होती है। जिसमें रात के अंधेर में पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया जाता है।

बताते चले कि इस वारदात में परिवार के मुखिया राजकुमार यादव, उनकी पत्नी कुसुम, बेटी मनीषा की भी हत्या कर दी गई है। साथ ही साथ बहू सविता और दो साल की मासूम पोती साक्षी को भी हत्यारों ने मौत का घाट उतार दिया।

फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मिहालओं के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं…ऐसे में बहू और बेटी के साथ रेप किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कई एंगल से किए जा रहे हैं, औऱ मृतक परिवार के नाते-रिश्तेदारों के साथ-साथ ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

बीएसपी सुप्रीमो मायावती (BSP Mayawati) ने इस निर्मम हत्या की घटना पर दुख जताते हुए कहा की-‘ यूपी सरकार से दोषियों का जल्द से जल्द पता लगा, सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।’

बता दें कि पिछले 10 साल में इस तरह की कम से कम 20 बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। ज्यादातर मामलों में पुलिस कुछ खास नहीं कर पाई है। एक हफ्ते के अंदर लगभग एक ही इलाके में पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा जाना कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती है। ज्यादातर मामलों में पुलिस तह तक जाने की कोशिश नहीं करती है।

Exit mobile version