Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! North India में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ बदलेगा मौसम

उत्तर भारत में पड़ रही झुलसाती गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। 13 जून की रात से मौसम का मिजाज बदलेगा। आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 13, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, मौसम
North India
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

North India weather Orange alert: भीषण गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत में मौसम अब राहत के संकेत दे रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक 13 जून की रात से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। हालांकि विभाग ने North India ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

साथ ही, तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

RELATED POSTS

गर्मी ने कहर बरपाना किया शुरू, दिल्ली में टूट सकता है 70 साल का रिकॉर्ड

March 31, 2022

13 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, साथ ही ह्यूमिडिटी भी 67 प्रतिशत तक होगी। इस कारण दिन भर उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दिनभर गर्म और आर्द्र मौसम बना रहेगा, लेकिन शाम व रात के समय गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना रहेगी।

10 घंटे पहले कुछ ऐसा हुआ था प्लेन हादसे का जिक्र, विमान क्रैश की बकाएदा जारी कर दी गई थी तस्वीर

14 जून से North India मौसम में ठंडक घुलने लगेगी। अधिकतम तापमान घटकर 41 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री हो जाएगा। 15 जून को यह गिरावट और तेज होगी, जब अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया जाएगा। इन दिनों के लिए ‘थंडरस्टॉर्म विद रेन’ का पूर्वानुमान है, जिससे मौसम राहत भरा रहेगा।

16 और 17 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27-28 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके साथ ही 18 और 19 जून को भी गरज के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी।

इन दोनों दिन न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 37 से 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। नमी की मात्रा 80-85 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। यह बारिश जहां आम लोगों को गर्मी से राहत देगी, वहीं किसानों के लिए भी यह सकारात्मक संकेत है।

बारिश से मिट्टी की नमी बढ़ेगी, जिससे खरीफ की बुवाई में मदद मिलेगी। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम परिवर्तन के इस दौर में वायरल संक्रमणों से सावधान रहना जरूरी है। हालांकि बारिश राहत लेकर आ रही है, फिर भी आईएमडी ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर 13 जून की रात और 14 जून की सुबह तक, जब तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान खुले में खड़े रहने या पेड़ों के नीचे रुकने से बचने की चेतावनी दी गई है।

Tags: North India
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

गर्मी ने कहर बरपाना किया शुरू, दिल्ली में टूट सकता है 70 साल का रिकॉर्ड

by Zeeshan Farooqui
March 31, 2022

नई दिल्ली: मार्च महीने से ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने ऐसा कहर बरपा रखा है कि दिल्ली समेत उत्तर भारत...

Next Post
Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash: सीबीआई अफसर की बेटी दीपांशी की मौत, जन्मदिन का सरप्राइज बना आखिरी मुलाकात

Covid-19

Covid-19: भारत में कई हफ्ते बाद एक्टिव केस घटे, पिछले 24 घंटे में एक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version