बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

भारत-नेपाल सीमा पर सेक्स टॉय तस्करी का पर्दाफाश: बोलेरो से 2 करोड़ के माल समेत 2 गिरफ्तार, सरगना फरार

भारत-नेपाल सीमा से सेक्स टॉय की तस्करी का खुलासा हुआ है। दो करोड़ रुपये की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार हुए हैं, जबकि मुख्य सरगना फरार है। बोलेरो गाड़ी से यह प्रतिबंधित माल भारत में लाया जा रहा था।

by Mayank Yadav
जून 5, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Lakhimpur
Share on FacebookShare on Twitter

Lakhimpur Kheri news: लखीमपुर खीरी से जुड़ी सीमा पर पुलिस, कस्टम और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा खुलासा हुआ है। नेपाल से भारत लाए जा रहे सेक्स टॉय की खेप पकड़ी गई है जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। बोलेरो गाड़ी से लाए जा रहे इस प्रतिबंधित माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि मुख्य सरगना विजय सिंह राना और उसका सहयोगी फरार हैं। पकड़े गए आइटम चीन निर्मित बताए जा रहे हैं जिन्हें दिल्ली और अन्य बड़े शहरों में भेजे जाने की तैयारी थी। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर गौरीफंटा थाना क्षेत्र के सूड़ा गांव में की गई, जहां से भारी मात्रा में माल जब्त किया गया।

गाड़ी में छिपाकर लाया गया था माल

गौरीफंटा थाना पुलिस Lakhimpur के अनुसार, बॉर्डर से जुड़ते सूड़ा घाट से ग्राम सूड़ा जाने वाले रास्ते पर एक बोलेरो पिकअप गाड़ी को रोका गया, जिसमें 72 पीले प्लास्टिक के बोरे मिले। हर बोरे में पैक की गई कागज की पेटियों में सेक्स टॉय यानी कृत्रिम अंग छिपाकर रखे गए थे। इसके बाद ग्राम सूड़ा में छापेमारी के दौरान और 62 बोरे बरामद हुए, जिससे कुल संख्या 134 पहुंच गई। इन बोरों में करीब 20,100 सेक्स टॉय पाए गए हैं।

RELATED NEWS

Lakhimpur

Lakhimpur में सनसनीखेज मामला: बहनोई ने 16 वर्षीय किशोरी से बलात्कार कर तेजाब पिलाकर की हत्या

जून 19, 2025
Lakhimpur

Lakhimpur: योगेश वर्मा थप्पड़कांड, बीजेपी ने चार नेताओं को पार्टी से निकाला, FIR दर्ज

अक्टूबर 16, 2024

गिरफ्तार तस्कर बोले- नेपाल से आई थी खेप

Lakhimpur पुलिस ने मौके से नईम खान (45) और अनिल अहमद (34) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य सरगना विजय सिंह राना और उसका सहयोगी सानू सिद्दीकी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह पूरा माल नेपाल से तस्करी कर भारत लाया गया था और इसे दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और अन्य महानगरों में सप्लाई किया जाना था। माल की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ एक लाख रुपये आंकी गई है।

कस्टम को सौंपा गया जब्त माल

Lakhimpur सीओ पलिया यादवेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापा मारा। गोदाम की तलाशी लेने पर 2100 पैकेट बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सीओ ने यह भी बताया कि तस्करी किया गया सामान चीन निर्मित है, जिसे गांव के रास्ते भारत लाया गया था। बरामद सामग्री को नियमानुसार कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।

सरगना की तलाश तेज, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की आशंका

मुख्य सरगना विजय सिंह राना और उसका सहयोगी सानू सिद्दीकी फरार चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है और इन दोनों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं। प्राथमिक जांच में अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ी आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल जांच जारी है और जल्द ही फरार तस्करों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Delhi में बढ़ेगा तापमान, बिहार-झारखंड में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए पूरे देश का मौसम हाल

Tags: Lakhimpur
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Lakhimpur

Lakhimpur में सनसनीखेज मामला: बहनोई ने 16 वर्षीय किशोरी से बलात्कार कर तेजाब पिलाकर की हत्या

by Mayank Yadav
जून 19, 2025

Lakhimpur rape murder Case: लखीमपुर जिले में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार और हत्या का एक दिल दहला...

Lakhimpur

Lakhimpur: योगेश वर्मा थप्पड़कांड, बीजेपी ने चार नेताओं को पार्टी से निकाला, FIR दर्ज

by Akhand Pratap Singh
अक्टूबर 16, 2024

Lakhimpur: लखीमपुर खीरी में बीजेपी विधायक योगेश वर्मा की पिटाई के मामले में पुलिस ने आखिरकार छह दिन बाद एफआईआर...

Lakhimpur

Lakhimpur: ‘शेर आया’ के नारों के बीच भाजपा विधायक को थप्पड़ मारने वाले वकील का कार्यक्रम में स्वागत

by Akhand Pratap Singh
अक्टूबर 14, 2024

Lakhimpur News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में भाजपा विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारने वाले वकील अवधेश सिंह...

Lakhimpur

Lakhimpur: विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारने के खिलाफ सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

by Akhand Pratap Singh
अक्टूबर 11, 2024

Lakhimpur: लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारने के मामले ने शुक्रवार को बढ़ती हलचल पैदा कर...

Lakhimpur

Lakhimpur MLA smashed: लखीमपुर पर पार्टी हुई दो फाड़, योगेश वर्मा मामला पहुंचा आलाकमान…, लखनऊ से आया फरमान

by Mayank Yadav
अक्टूबर 10, 2024

Lakhimpur MLA smashed: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में भाजपा विधायक योगेश वर्मा के साथ मारपीट की घटना ने राजनीतिक हलचल...

Next Post
Jhansi

दादा पान सिंह तोमर की तरह पोती भी निकली 'बागी', झांसी में JE को सात थप्पड़ जड़कर मचा दिया तहलका! देखिए वायरल वीडियो

Ram Mandir

राम मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, प्रथम तल पर हुआ राम दरबार का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist