मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Shahjahanpur crime: साली का मर्डर… छोटे भाई से शादी से इन्कार पर जीजा ने उतारा मौत के घाट

शाहजहांपुर के लाला तेली बजरिया मोहल्ले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना हुई। जीजा अंशुल शर्मा ने अपनी साली कोमल सक्सेना की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी अपनी साली की शादी छोटे भाई से करवाना चाहता था। इन्कार करने पर उसने वारदात को अंजाम दिया।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 18, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Shahjahanpur
Share on FacebookShare on Twitter

Shahjahanpur crime: शाहजहांपुर के मोहल्ला लाला तेली बजरिया में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक युवक ने अपनी साली कोमल सक्सेना (25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी जीजा अंशुल शर्मा अपनी साली की शादी अपने छोटे भाई से करवाना चाहता था। कोमल ने इससे इन्कार कर दिया, जिससे नाराज होकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना के वक्त कोमल घर में अकेली थी। मां सब्जी लेने बाहर गई हुई थीं। वारदात के बाद आरोपी भागने की कोशिश में सास से भी झगड़ पड़ा। खून से सने हाथों के साथ भागते समय सास ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

साली ने बचने का किया संघर्ष

Shahjahanpur पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान कोमल ने अपनी जान बचाने की काफी कोशिश की। आंगन में टूटी चूड़ियां और खून के निशान उसके संघर्ष की गवाही दे रहे थे। माना जा रहा है कि वार के बाद वह अंदर भागी, लेकिन कमरे में फंस जाने के कारण अंशुल ने उसके ऊपर लगातार चाकू से वार कर दिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए।

RELATED NEWS

Shahjahanpur

चोर होने के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, कॉलोनी के गार्ड्स पर शक गहराया

अक्टूबर 7, 2025
Shahjahanpur

Shahjahanpur डीएम दफ्तर में नवजात का शव लेकर पहुंची महिला, अतिक्रमण हटाने पर लगाए आरोप; जांच कमेटी गठित

अगस्त 27, 2025

मृतका की मां सविनय सक्सेना ने Shahjahanpur पुलिस को बताया कि अंशुल ने उनसे सात लाख रुपये उधार लिए थे। उसने कर्ज चुकाने से इन्कार करते हुए छोटे भाई की शादी कोमल से कराने का प्रस्ताव रखा था। कोमल के इन्कार करने और शादी के लिए तैयार न होने के कारण यह हत्या हुई।

हत्या के पीछे संपत्ति का लालच

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अंशुल आर्थिक रूप से कमजोर था। उसने अपनी साली को छोटे भाई से शादी के लिए राजी कर अपने ससुराल की संपत्ति पर कब्जा करने की योजना बनाई थी। मृतका के पिता आईटीआई में प्रवक्ता थे। उनके निधन के बाद छोटे बेटे अंकुर को नौकरी मिली थी। अंशुल, जो बेरोजगार है, पहले अपने पिता की पेंट की दुकान चलाता था।

Shahjahanpur पुलिस के मुताबिक, अंशुल और वर्तिका ने 2021 में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही वर्तिका और अंशुल के बीच विवाद चल रहा था। परिवार वालों ने भी कोमल की शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, जिससे अंशुल और ज्यादा आक्रामक हो गया।

मोहल्ले में दहशत, आरोपी गिरफ्तार

मंगलवार की सुबह अंशुल ने वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बनाई। घटना के बाद सविनय सक्सेना ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया लेकिन पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी राजेश एस ने बताया कि अंशुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

इस वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। मोहल्ले के लोग चर्चा कर रहे हैं कि रिश्तों की यह खौफनाक साजिश कैसे एक परिवार को बर्बादी के कगार पर ले आई।

यहां पढ़ें: हाईवे पर ट्रक और कैंटर की जोरदार टक्कर, 7 लोग घायल, साप्ताहिक बाजार जा रहे थे सभी
Tags: Shahjahanpur
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Shahjahanpur

चोर होने के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, कॉलोनी के गार्ड्स पर शक गहराया

by Mayank Yadav
अक्टूबर 7, 2025

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर जिले के तिलहर इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चोर होने के...

Shahjahanpur

Shahjahanpur डीएम दफ्तर में नवजात का शव लेकर पहुंची महिला, अतिक्रमण हटाने पर लगाए आरोप; जांच कमेटी गठित

by Mayank Yadav
अगस्त 27, 2025

Shahjahanpur DM Office: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मंगलवार को एक महिला नवजात शिशु का शव लेकर डीएम दफ्तर पहुंची,...

Shahjahanpur

Shahjahanpur की जलालाबाद तहसील अब कहलाएगी परशुरामपुरी, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

by Mayank Yadav
अगस्त 20, 2025

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद तहसील का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर ‘परशुरामपुरी’ कर दिया गया...

Shahjahanpur

Shahjahanpur का नाम बदलने की उठी मांग, उमा भारती बोलीं– गुलामी की निशानी है यह नाम

by Mayank Yadav
अगस्त 18, 2025

Shahjahanpur history: बरेली के आंवला में आयोजित वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा अनावरण समारोह में मध्य प्रदेश की पूर्व...

Shahjahanpur

वाह! इतनी हिम्मत: Shahjahanpur की गलियों में घूमता मिला मगरमच्छ, युवकों ने दिखाई दिलेरी, कार में बंद कर वन विभाग को सौंपी जानकारी

by Mayank Yadav
अगस्त 5, 2025

Shahjahanpur news: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के गदियाना मोहल्ले में रविवार की रात एक चौंका देने वाला दृश्य सामने...

Next Post
Rudraprayag

Rudraprayag News: भुकुंट भैरवनाथ मंदिर में घुसा शख्स, धार्मिक भावनाओं को आहत करने पर मुकदमा दर्ज

दिल्ली सरकार की नई पहल… ‘संजीवनी स्कीम’ से किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा ?

दिल्ली सरकार की नई पहल... 'संजीवनी स्कीम' से किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist