गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

सोनम रघुवंशी जैसा कांड: Siddharthnagar की संगीता ने पति का किया खौफनाक अंत, प्रेमी के साथ राप्ती नदी में फेंका शव

सोनम रघुवंशी हत्याकांड जैसी वारदात सिद्धार्थनगर में सामने आई है। पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को नशीला पदार्थ खिलाया और राप्ती नदी में फेंक दिया। कंकाल मिलने पर राज खुला, दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

by Mayank Yadav
जून 11, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Siddharthnagar
Share on FacebookShare on Twitter

Siddharthnagar murder case: सोनम रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज़ पर यूपी के सिद्धार्थनगर में एक खौफनाक साजिश सामने आई है। ढेबरुआ थाने  Siddharthnagar में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने वाली पत्नी संगीता ही अपने पति कन्नन की कातिल निकली। उसने प्रेमी के साथ मिलकर नशीला पदार्थ खिलाकर पति को मौत के घाट उतार दिया और बलरामपुर की राप्ती नदी में फेंक दिया। कई दिन बाद नदी किनारे मिले एक कंकाल ने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया। कपड़ों से शव की पहचान हुई और पुलिस की जांच ने संगीता को घेर लिया।

गुमशुदगी से कत्ल तक: दोहराया गया इंदौर जैसा विश्वासघात

रेहकट नजरगढ़वा गांव निवासी संगीता ने 5 जून को ढेबरुआ थाने में अपने पति कन्नन (48) के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। उसने दावा किया कि कन्नन 2 जून से घर नहीं लौटा। शुरुआत में पुलिस ने केस को गुमशुदगी मानकर जांच शुरू की, लेकिन संगीता की बातों में विरोधाभास साफ नजर आया। गहन पूछताछ में संगीता टूट गई और उसने हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली।

RELATED NEWS

Siddharthnagar

धर्म परिवर्तन के आरोप में मौलाना शब्बीर अहमद गिरफ्तार, छांगुर बाबा से कनेक्शन की भी जांच

जुलाई 24, 2025
Siddharthnagar

जमीन किसी और की, बैनामा किसी और को, पैसा किसी और ने लिया, भू माफिया की करतूत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

दिसम्बर 17, 2024

प्यार में पागल पत्नी बनी कातिल

संगीता का गांव के ही एक युवक अनिल शुक्ल उर्फ विवेक से प्रेम-प्रसंग था। दोनों ने मिलकर कन्नन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के मुताबिक, संगीता ने पति को पहले नशीला पदार्थ खिलाया, फिर प्रेमी के साथ मिलकर बलरामपुर ले गई और राप्ती नदी में फेंक दिया। हत्या को गुमशुदगी और हादसे का रूप देने की कोशिश की गई।

कंकाल और कपड़े ने खोला राज

9 जून को कन्नन के भाई बाबूलाल ने हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। उसी दिन बलरामपुर के सेमरहना गांव के पास राप्ती नदी में एक कंकाल मिला। शव पर कपड़े वही थे जो कन्नन के लापता होने के समय पहने हुए थे। परिवार ने उसकी पुष्टि की। इससे पुलिस को हत्या की दिशा में ठोस सुराग मिला और केस की पूरी कहानी बदल गई।

सोनम रघुवंशी से मेल खाती साजिश

यह वारदात इंदौर के चर्चित सोनम रघुवंशी हत्याकांड से मेल खाती है, जिसमें पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी और दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी। दोनों मामलों में भावनाओं की आड़ में चली खौफनाक साजिश ने रिश्तों की सच्चाई को उजागर कर दिया।

Siddharthnagar पुलिस की कड़ी कार्रवाई, पूछताछ जारी

सीओ शोहरतगढ़ सुजीत राय के मुताबिक, संगीता और उसके प्रेमी अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। Siddharthnagar पुलिस यह भी जांच कर रही है कि साजिश में और कौन-कौन शामिल था। यह मामला इलाके में सनसनी का विषय बना हुआ है।

फ्लाइट से पहले एयरपोर्ट पर आरोपी को थप्पड़, खुला ‘प्लान बी’ का राज, सोनम-राज की साजिश की थ्रिलर कहानी

Tags: siddharthnagar
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Siddharthnagar

धर्म परिवर्तन के आरोप में मौलाना शब्बीर अहमद गिरफ्तार, छांगुर बाबा से कनेक्शन की भी जांच

by Mayank Yadav
जुलाई 24, 2025

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की इटवा तहसील स्थित अल फारूक इंटर कॉलेज के प्रबंधक मौलाना शब्बीर अहमद...

Siddharthnagar

जमीन किसी और की, बैनामा किसी और को, पैसा किसी और ने लिया, भू माफिया की करतूत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 17, 2024

सद्दाम खान, सिद्धार्थनगर। गलत तरीके से किसी के बने घर को खाली भूमि बता बैनामा करके करीब सवा दो लाख...

Siddharthnagar

खुले में हाईटेंशन तार ने बढ़ा दी टेंशन, बुरी तरह झुलसी महिला , हालत गंभीर, हायर सेंटर किया गया रेफर

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 17, 2024

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज नगर पंचायत के बैदौला औसानपुर मार्ग (Siddharthnagar) पर सोमवार को शटरिंग का सामान लाद कर जा रहे ट्रैक्टर...

Siddharthnagar

मंडलीय बेसिक खेलकूद में बच्चों ने दिखाया दमखम, सिद्धार्थनगर चैम्पियन तो संतकबीरनगर को मिला दूसरा स्थान

by Gulshan
दिसम्बर 17, 2024

Siddharthnagar। जिला मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे दो दिवसीय 29वें मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह में छात्रों ने...

पुलिस का अमानवीय चेहरा…पैसे छीने, झूठा केस किया और बिना कसूर लॉकअप में की पिटाई, अब जाकर चला कोर्ट का डंडा

पुलिस का अमानवीय चेहरा…पैसे छीने, झूठा केस किया और बिना कसूर लॉकअप में की पिटाई, अब जाकर चला कोर्ट का डंडा

by Gulshan
दिसम्बर 14, 2024

Saddam Khan, Siddharthnagar। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रद्धा भारतीय ने एक बार फिर पुलिसिया कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुये गलत तरीके...

Next Post
Gold Rate Today

Gold Rate Today : फिर चमका सोना, जानिए कहां तक पहुंचा आज का बाजारी भाव

Bihar

Bihar में NDA की मुश्किलें बढ़ीं! सर्वे में INDIA गठबंधन को बढ़त, तेजस्वी की लहर से घबराया सत्ता पक्ष

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist