गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सिंधी समाज में धर्मांतरण कांड का बड़ा भंडाफोड़: Agra में ‘लालवानी नेटवर्क’ का पर्दाफाश, विदेश तक फैला जाल

उत्तर प्रदेश के आगरा में सिंधी समाज से जुड़ा बड़ा धर्मांतरण कांड सामने आया है। राजकुमार लालवानी नामक व्यक्ति पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर विदेश तक फैले नेटवर्क की जांच शुरू की है।

by Mayank Yadav
सितम्बर 3, 2025
in Latest News, आगरा, उत्तर प्रदेश
Agra
Share on FacebookShare on Twitter

Agra forced conversion: उत्तर प्रदेश के आगरा में सिंधी समाज से जुड़ा एक बड़ा धर्मांतरण कांड सामने आया है। शाहगंज के केदारनगर कॉलोनी में रहने वाला राजकुमार लालवानी, जो 4 साल पहले सिंधी हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई बन गया था, अब एक पूरे नेटवर्क के जरिए लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन करा रहा था। आगरा पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपी लालवानी आर्थिक, शैक्षिक और चिकित्सीय प्रलोभन देकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर करता था। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि लालवानी का नेटवर्क पंजाब, महाराष्ट्र और यहां तक कि विदेशों तक फैला है। मामले के सामने आने से सिंधी समाज में गुस्सा और आक्रोश का माहौल है।

लालवानी ने कैसे बनाया धर्मांतरण का जाल

Agra पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी राजकुमार लालवानी पहले बिजली मिस्त्री का काम करता था। करीब 4 साल पहले वह महाराष्ट्र के उल्लासनगर में अपने रिश्तेदारों के पास गया था, जहां से वह क्रिश्चियन बनकर लौटा। इसके बाद उसने आगरा में एक गिरोह खड़ा किया, जो लोगों को बीमारियों के इलाज, बच्चों की पढ़ाई, नौकरी और आर्थिक मदद का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था। लालवानी अपने घर पर हर रविवार विशेष प्रार्थना सभा आयोजित करता था, जहां बीमार और आर्थिक संकट झेल रहे लोग आते थे।

RELATED NEWS

Agra

नाम ‘भोले बाबा’, मालिक ‘शुक्ला जी’… फिर भी फैलाया झूठ, अब नपेंगे सोशल मीडिया के ‘शूरवीर’।

जनवरी 14, 2026
Agra

प्रेमी के गर्लफ्रेंड से शादी के ऐलान पर रिटायर दरोगा ने की बेटी की हत्या, पत्नी-साले ने लगवाया शव ठिकाने

दिसम्बर 16, 2025

बाल पकड़कर ‘ठीक’ करने का नाटक

Agra निवासी सुनील करमचंदानी ने बताया कि लालवानी बीमारियों का इलाज करने के नाम पर लोगों के बाल पकड़कर उन्हें आधे घंटे तक घुमाता था। वह कहता था कि ठीक होने के लिए घर से हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियां हटानी होंगी, कलावा और टीका उतारना होगा तथा ईसाई धर्म अपनाना होगा। इसी तरह Agra पुलिस की महिला कांस्टेबल्स को भी बीमार बनकर भेजा गया, जहां लालवानी ने उन्हीं पर यही तरीका अपनाया। दो महीने तक गुप्त जांच के बाद पुलिस ने पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया।

सोशल मीडिया से फैलाता था नेटवर्क

Agra पुलिस ने बताया कि लालवानी का नेटवर्क केवल आगरा तक सीमित नहीं था। वह व्हाट्सएप पर “चर्च ऑफ गॉड आगरा” नाम का ग्रुप चलाता था, जिसमें 86 मेंबर जुड़े थे। इसके अलावा यूट्यूब चैनल के जरिए भी प्रचार-प्रसार होता था। गिरोह के अन्य 7 आरोपियों में अनूप कुमार, कमल कुंडलानी, जयकुमार, अरुण कुमार और तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से बाइबिल, प्रार्थना सामग्री और धर्म परिवर्तन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं।

GST Council Meeting 2025: किसकी समय से पहले बुलाई गई बैठक,क्या दिवाली से पहले सस्ती होंगी दवाइयां, गाड़ियां और घरेलू सामान

Tags: Agra
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Agra

नाम ‘भोले बाबा’, मालिक ‘शुक्ला जी’… फिर भी फैलाया झूठ, अब नपेंगे सोशल मीडिया के ‘शूरवीर’।

by Mayank Yadav
जनवरी 14, 2026

Agra Bhole Baba Chole Bhature Misleading Video: उत्तर प्रदेश के आगरा में सोशल मीडिया पर एक भ्रामक वीडियो के जरिए...

Agra

प्रेमी के गर्लफ्रेंड से शादी के ऐलान पर रिटायर दरोगा ने की बेटी की हत्या, पत्नी-साले ने लगवाया शव ठिकाने

by Mayank Yadav
दिसम्बर 16, 2025

Agra honor killing: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दहला देने वाला 'ऑनर किलिंग' का मामला सामने आया है। एक...

दिल्ली ब्लास्ट का असर: आगरा में कश्मीरी युवकों का पुलिस सत्यापन, डॉ. परवेज के कनेक्शन की भी जांच

by Mayank Yadav
नवम्बर 21, 2025

Agra Police: देश की राजधानी दिल्ली में हुए हालिया धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां और उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह...

Agra

ज़ुबान पे ‘विधायक’, गाड़ी पे ‘सांसद’: आगरा के होटल में चला 18 दिन का ‘धोखाधड़ी का खेल’, दबोचा गया फर्जी ‘रॉबिनहुड’!

by Mayank Yadav
नवम्बर 17, 2025

Agra Fake MLA Fraud: ताजनगरी आगरा के सदर बाजार स्थित एक नामी होटल में 18 दिनों से चल रहा एक...

Agra में hit-and-run मामला 24 वर्षीय आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कार बरामद की

by Kanan Verma
नवम्बर 7, 2025

Agra: आगरा के कमला नगर से 24 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह एक हिट-एंड-रन मामले...

Next Post
Amethi

Amethi में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रक से भिड़ी, 3 युवकों की मौत

UP

UP में रोजगार का सुनहरा मौका! 44 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, सीएम योगी का बड़ा फैसला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist