सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

फर्ज़ी डिग्री से बना सिपाही, पत्नी ने खोली पोल; ITBP में तीन युवतियों का फर्ज़ीवाड़ा भी उजागर

लखनऊ में सिपाही ने फर्जी मार्कशीट से नौकरी पा ली, पत्नी ने कराई FIR। वहीं, आईटीबीपी में असम की तीन लड़कियों ने फर्जी प्रमाणपत्र से भर्ती हासिल की। दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।

by Mayank Yadav
जुलाई 15, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP
Share on FacebookShare on Twitter

UP Fake degree Fraud: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर बरेली तक फर्जी दस्तावेजों से सरकारी नौकरी हासिल करने के मामलों ने UP  पुलिस विभाग और केंद्रीय बलों की भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लखनऊ में एक महिला ने अपने ही पति पर फर्जी मार्कशीट के आधार पर सिपाही की नौकरी पाने का आरोप लगाया है, जबकि आईटीबीपी में तैनात तीन युवतियों पर असम का फर्जी निवास प्रमाणपत्र लगाने का मामला उजागर हुआ है। दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू हो गई है। ये खुलासे सरकारी भर्ती प्रणाली की पारदर्शिता और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर नए सिरे से बहस खड़ी कर रहे हैं।

पत्नी ने खोली पति की पोल, दर्ज कराई एफआईआर

लखनऊ के जानकीपुरम की रहने वाली नूरशबा ने चिनहट थाने में अपने पति महताब आलम के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। नूरशबा का कहना है कि महताब ने वर्ष 2006 में UP  पुलिस विभाग में UP सिपाही की नौकरी पाने के लिए फर्जी मार्कशीट लगाई। उनके अनुसार महताब की उम्र उस समय योग्यता सीमा से अधिक थी, लेकिन उम्र घटाने के लिए उन्होंने हाईस्कूल की मार्कशीट में हेराफेरी की। इस समय महताब आलम की तैनाती मल्हौर स्थित सीबीसीआईडी मुख्यालय में है। पत्नी की तहरीर पर महताब के खिलाफ कूट रचित दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026
UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

जनवरी 12, 2026

नूरशबा ने आरोपों की पुष्टि के लिए बलिया स्थित नीरुपुर विद्यालय और वाराणसी स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद से दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शिक्षा विभाग से संबंधित दस्तावेज भी तलब किए गए हैं।

आईटीबीपी में फर्जी प्रमाणपत्र से भर्ती, गृह मंत्रालय ने दिए केस दर्ज करने के आदेश

दूसरी ओर, असम की तीन युवतियों — पार्वती कुमारी, रोशनी प्रजापति और प्रीती यादव — ने 2024 में हरियाणा में हुई कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में भाग लिया और फर्जी निवास प्रमाणपत्र के जरिए आईटीबीपी में जीडी कांस्टेबल पद पर चयनित हो गईं। उनकी तैनाती बरेली के बुखारा कैंप में की गई थी।

ज्वाइनिंग से पहले जब दस्तावेज सत्यापन के लिए उनके असली पते असम भेजे गए, तब यह फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला प्रशासन की रिपोर्ट में बताया गया कि तीनों युवतियों के निवास प्रमाणपत्र कभी जारी ही नहीं किए गए थे। इसके बाद आईटीबीपी के दंडपाल की ओर से थाना कैंट में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

UP पुलिस की प्रतिक्रिया

लखनऊ के चिनहट थाने के इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सिपाही महताब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शिक्षा विभाग से दस्तावेजों की जानकारी मांगी गई है। वहीं, बरेली में कैंट क्षेत्र के सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर तीनों युवतियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इन दोनों मामलों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी नौकरियों में फर्जी दस्तावेजों का खेल अब भी जारी है। अगर दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया सख्ती से लागू न की जाए तो योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय होता रहेगा। साथ ही यह सवाल भी उठता है कि जब तक व्यक्तिगत शिकायतें या दस्तावेज जांच नहीं होती, तब तक ऐसे मामले किस तरह छुपे रहते हैं?

डूबने को तैयार हो जाइए! Delhiसमेत देश के कई राज्यों में 6 दिन का बारिश अलर्ट, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

Tags: UP
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP rural enterprises: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक...

UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP AI Impact Summit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक...

UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जातिगत ध्रुवीकरण और धार्मिक एकता के बीच...

UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 23, 2025

UP Medical Recruitment Board: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में...

Next Post
Chhangur gang

हजारों लड़कियों को शिकार बनाने की साजिश! धर्मांतरण और शेखों को बेचने वाले छांगुर गिरोह की पोल पट्टी खोलती एक पीड़िता

PUC Certificate Rules in India

PUC सर्टिफिकेट नहीं है? तो भी नहीं होगा चालान, हर वाहन चालक को जाननी चाहिए ये अहम छूट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist