Site icon News1India

प्रेमजाल का मास्टरमाइंड! इस खास ट्रिक से 9 महिलाओं से की शादी.. फिर की लाखों की ठगी.. ऐसे हुआ खुलासा

Sonbhadra News

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया। एक शख्स ने नौ महिलाओं से शादी कर उन्हें धोखा दिया और उनके नाम पर लाखों रुपये का लोन भी ले लिया। आरोपी राजन गहलोत उन महिलाओं को टारगेट करता था जो अकेली रहती थीं सरकारी नौकरी में थीं या अच्छा व्यापार कर रही थीं। शादी के बाद वह लोन लेकर महिलाओं को ठगता और फिर उन्हें पहचानने से इनकार कर फरार हो जाता था।

महिला के हंगामे से खुला राज

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में संतकबीर नगर से आई एक महिला ने हंगामा कर दिया और पुलिस को बुला लिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि यह महिला अकेली नहीं थी। तीन और महिलाओं ने भी राजन गहलोत पर शादी कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया।

41 लाख का लोन लेकर फरार हुआ आरोपी

पीड़ित महिलाओं में एक शिक्षिका भी शामिल है जो संतकबीर नगर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। महिला ने बताया कि उसकी शादी पहले हो चुकी थी लेकिन तलाक के बाद वह अपनी मां के साथ रह रही थी। इसी दौरान राजन गहलोत ने शादी डॉट कॉम और अन्य माध्यमों से संपर्क किया और खुद को एक अच्छे पद पर कार्यरत कर्मचारी बताकर शादी का प्रस्ताव रखा।

यह भी पढ़े: राहा के बाद क्या घर आएगा एक और क्यूट बेबी? रणबीर कपूर ने ऐसे दिया हिंट

शादी के कुछ समय बाद राजन ने बच्चे की पढ़ाई और लखनऊ में मकान खरीदने के नाम पर शिक्षिका से तीन बार में 41 लाख रुपये का लोन ले लिया। इसके बाद उसने ट्रांसफर होने का बहाना बनाकर संपर्क तोड़ दिया और गायब हो गया।

फर्जी पहचान.. फर्जी शादी और फरार आरोपी

जब शिक्षिका ने ललितपुर (Sonbhadra News) में राजन के बताए पते पर जाकर छानबीन की तो पता चला कि वहां उसका कोई रिकॉर्ड ही नहीं है। बड़ी मुश्किल से बात करने पर आरोपी घर आया और धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की गई तो उसकी नौकरी छिन जाएगी। बाद में पता चला कि राजन पहले भी कई महिलाओं को इसी तरह फंसा चुका है। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि आरोपी राजन गहलोत के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

शादी के नाम पर ठगी का मास्टरमाइंड!

यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी शख्स ने महिलाओं को शादी का झांसा देकर ठगा हो। लेकिन राजन गहलोत का तरीका बेहद शातिराना था। वह खासतौर पर उन महिलाओं को निशाना बनाता था जो अकेली थीं और आर्थिक रूप से सक्षम थीं। शादी के बाद भावनात्मक और आर्थिक रूप से उन्हें ठगकर फरार हो जाता था। अब तक तीन महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन आशंका है कि इस लुटेरे पति के जाल में और भी महिलाएं फंसी हो सकती हैं। पुलिस अब अन्य पीड़ितों की तलाश कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

ध्यान रखें:  क्या आप भी शादी से पहले पूरी जांच-पड़ताल करते हैं? ऐसे मामलों से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी पर भी जल्दी विश्वास न करें।

 

Exit mobile version