Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

प्रेमजाल का मास्टरमाइंड! इस खास ट्रिक से 9 महिलाओं से की शादी.. फिर की लाखों की ठगी.. ऐसे हुआ खुलासा

यूपी के सोनभद्र जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया। एक शख्स ने नौ महिलाओं से शादी कर उन्हें धोखा दिया और उनके नाम पर लाखों रुपये का लोन भी ले लिया।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
March 22, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Sonbhadra News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया। एक शख्स ने नौ महिलाओं से शादी कर उन्हें धोखा दिया और उनके नाम पर लाखों रुपये का लोन भी ले लिया। आरोपी राजन गहलोत उन महिलाओं को टारगेट करता था जो अकेली रहती थीं सरकारी नौकरी में थीं या अच्छा व्यापार कर रही थीं। शादी के बाद वह लोन लेकर महिलाओं को ठगता और फिर उन्हें पहचानने से इनकार कर फरार हो जाता था।

महिला के हंगामे से खुला राज

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में संतकबीर नगर से आई एक महिला ने हंगामा कर दिया और पुलिस को बुला लिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि यह महिला अकेली नहीं थी। तीन और महिलाओं ने भी राजन गहलोत पर शादी कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया।

RELATED POSTS

 Aryan Singh

सर्वण विकास मंच ने सोनभद्र में आर्यन सिंह को दी अहम जिम्मेदारी, बनाया युवा जिला अध्यक्ष

January 17, 2025

41 लाख का लोन लेकर फरार हुआ आरोपी

पीड़ित महिलाओं में एक शिक्षिका भी शामिल है जो संतकबीर नगर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। महिला ने बताया कि उसकी शादी पहले हो चुकी थी लेकिन तलाक के बाद वह अपनी मां के साथ रह रही थी। इसी दौरान राजन गहलोत ने शादी डॉट कॉम और अन्य माध्यमों से संपर्क किया और खुद को एक अच्छे पद पर कार्यरत कर्मचारी बताकर शादी का प्रस्ताव रखा।

यह भी पढ़े: राहा के बाद क्या घर आएगा एक और क्यूट बेबी? रणबीर कपूर ने ऐसे दिया हिंट

शादी के कुछ समय बाद राजन ने बच्चे की पढ़ाई और लखनऊ में मकान खरीदने के नाम पर शिक्षिका से तीन बार में 41 लाख रुपये का लोन ले लिया। इसके बाद उसने ट्रांसफर होने का बहाना बनाकर संपर्क तोड़ दिया और गायब हो गया।

फर्जी पहचान.. फर्जी शादी और फरार आरोपी

जब शिक्षिका ने ललितपुर (Sonbhadra News) में राजन के बताए पते पर जाकर छानबीन की तो पता चला कि वहां उसका कोई रिकॉर्ड ही नहीं है। बड़ी मुश्किल से बात करने पर आरोपी घर आया और धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की गई तो उसकी नौकरी छिन जाएगी। बाद में पता चला कि राजन पहले भी कई महिलाओं को इसी तरह फंसा चुका है। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि आरोपी राजन गहलोत के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

शादी के नाम पर ठगी का मास्टरमाइंड!

यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी शख्स ने महिलाओं को शादी का झांसा देकर ठगा हो। लेकिन राजन गहलोत का तरीका बेहद शातिराना था। वह खासतौर पर उन महिलाओं को निशाना बनाता था जो अकेली थीं और आर्थिक रूप से सक्षम थीं। शादी के बाद भावनात्मक और आर्थिक रूप से उन्हें ठगकर फरार हो जाता था। अब तक तीन महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन आशंका है कि इस लुटेरे पति के जाल में और भी महिलाएं फंसी हो सकती हैं। पुलिस अब अन्य पीड़ितों की तलाश कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

ध्यान रखें:  क्या आप भी शादी से पहले पूरी जांच-पड़ताल करते हैं? ऐसे मामलों से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी पर भी जल्दी विश्वास न करें।

 

Tags: sonbhadra news
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

 Aryan Singh

सर्वण विकास मंच ने सोनभद्र में आर्यन सिंह को दी अहम जिम्मेदारी, बनाया युवा जिला अध्यक्ष

by Akhand Pratap Singh
January 17, 2025

Aryan Singh: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रहने वाले आर्यन सिंह, उर्फ चट्टान सिंह पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह को...

Next Post
banks strike and 5 day work week

Banking news : बैंक कर्मचारियों की बड़ी मांग पूरी फिर भी क्यों हो रही है Bank strike जानिए कौन से बैंक इसमें शामिल

call connection fraud and online scam alert

Online scam : ठगो का नया जाल,कॉल जोड़ते ही अकाउंट खाली क्या हैं कॉल कनेक्शन froud और इससे कैसे बचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version