Keshav Prasad Maurya attack: PDA फर्जी उपचुनाव में धराशायी, ढहेंगे करहल से सीसामऊ तक

उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सात सीटों पर जीत हासिल की, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) को सिर्फ दो सीटों पर विजय मिली। इस जीत के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि जनता ने सपा के फर्जी पीडीए को नकार दिया है।

PDA

SP and fake PDA flopped: उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने प्रदेश में शानदार जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पार्टी ने नौ सीटों में से सात सीटों पर विजय दर्ज की। इसमें से छह सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीतीं, जबकि एक सीट पर भाजपा के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने कब्जा किया। समाजवादी पार्टी (सपा) ने सिर्फ दो सीटों पर जीत हासिल की है। इस जीत के बाद भाजपा ने सपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जनता ने सपा के फर्जी पीडीए (परिवार डबलपमेंट एजेंसी) को नकार दिया है। भाजपा का कहना है कि करहल से सीसामऊ तक सपा के गढ़ अब ढहेंगे और प्रदेश में भाजपा का शासन और मजबूती से स्थापित होगा।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस शानदार जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को पूरी तरह नकार दिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान देते हुए कहा, “सपा का फर्जी PDA उपचुनाव में धराशायी हो गया है। 9 सीटों का दावा करने वाले अब अपनी हार के कारण गिनने से भी बच रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “लोकसभा 2019 में बसपा और 2024 में कांग्रेस से गठबंधन कर सपा ने पिछड़ों और दलितों को गुमराह किया, लेकिन जनता ने उन्हें सिरे से नकार दिया है। अब करहल से सीसामऊ तक सपा के गढ़ भी ढहेंगे और भाजपा के सुशासन का कमल खिलेगा।”

यहां पढ़ें: UP By-Election: ईवीएम पर फिर फोड़ा हार का ठीकरा, अब Mayawati नहीं लड़ेगी उपचुनाव

भाजपा ने इस उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है, खासतौर पर उन सीटों पर, जिन पर सपा PDA का दबदबा था। कानपुर की सीसामऊ और इटावा की करहल सीट पर सपा ने जीत दर्ज की, लेकिन भाजपा ने गाजियाबाद, खैर, फूलपुर, कटेहरी, मझवां, कुंदरकी और मीरापुर जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर शानदार जीत हासिल की। कटेहरी सीट पर तो भाजपा के प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने लगभग तीन दशक बाद कमल खिलाया और सपा की शोभावती वर्मा को 34,514 मतों के भारी अंतर से हराया।

वहीं, कुंदरकी में भी भाजपा ने इतिहास रचा। इस सीट पर 2022 विधानसभा चुनाव में सपा का कब्जा था, लेकिन अब भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यहां जीत दर्ज की। भाजपा के रामवीर सिंह ठाकुर ने सपा के मो. रिजवान को बड़े अंतर से हराया। इस जीत को भाजपा ने अपनी रणनीति और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनता का विश्वास जीतने का परिणाम बताया।

उत्तर प्रदेश में भाजपा का यह उपचुनाव जीतने का सिलसिला आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के लिए एक मजबूत संदेश है। केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि 2027 में भाजपा 2017 के आंकड़े को फिर से दोहराएगी और एक बार फिर 300 सीटों का लक्ष्य हासिल करेगी।

Exit mobile version