Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Sultanpur Murder Case: कौन सी मामूली बात में उठाया खौफनाक कदम, बच्चों के सामने पति ने पत्नी की क्यों ले ली जान

सुल्तानपुर में पति ने फोन न उठाने पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बच्चों के सामने हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
husband killed wife over phone
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Husband killed wife over phone:उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। धनपतगंज थाना क्षेत्र के सेवरा चरथई गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की सिर्फ इस वजह से हत्या कर दी, क्योंकि उसने उसका फोन नहीं उठाया था। आरोपी पति का नाम नकछेद  बताया जा रहा है, जबकि मृतका का नाम Kusum है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है।

घर में मचा हंगामा

जानकारी के मुताबिक, आरोपी Nakchhed मंगलवार सुबह गुस्से में घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसने सोमवार रात करीब 12 बजे अपनी पत्नी को फोन किया था, लेकिन कुसुम फोन नहीं उठा पाई। इसी बात को लेकर वह भड़क गया और घर आते ही उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। उस समय घर में उनके बच्चे भी मौजूद थे। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। तब तक कुसुम गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और उसकी मौत हो गई।

RELATED NEWS

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

February 17, 2026
UP crime

खूनी हुआ उत्तर प्रदेश: सहारनपुर और एटा में सामूहिक हत्याकांड से सनसनी, दो घरों के 9 सदस्यों की मौत।

January 20, 2026

बच्चों ने बताई पूरी घटना

इस दर्दनाक घटना के गवाह उनके बच्चे भी बने। बेटे उदयभान और बेटी दीक्षा ने पुलिस को बताया कि उनके पिता ने मां को बेरहमी से पीटा। बेटी दीक्षा के अनुसार, रात में भी पिता मां को मार रहे थे, जिससे डरकर वह अपनी मां को लेकर बड़ी मम्मी के घर चली गई थी।
सुबह जब वे वापस घर लौटे, तो आरोपी ने फिर से गुस्से में आकर डंडे से हमला कर दिया। इस बार चोट इतनी गंभीर थी कि कुसुम वहीं गिर पड़ी और बेहोश हो गई। बाद में अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सीओ आशुतोष कुमार और थाना प्रभारी अंजू मिश्रा ने टीम के साथ मौके का जायजा लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी Nakchhed को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने गुस्से में अपनी पत्नी की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

समाज के लिए एक चेतावनी

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि गुस्सा किस हद तक खतरनाक हो सकता है। एक छोटी सी बात ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया। बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया और उनका भविष्य भी संकट में पड़ गया।

Tags: domestic violenceSultanpur Newsup crime
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

Bhadohi Incident: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। पत्नी से नाराज बताए जा...

UP crime

खूनी हुआ उत्तर प्रदेश: सहारनपुर और एटा में सामूहिक हत्याकांड से सनसनी, दो घरों के 9 सदस्यों की मौत।

by Mayank Yadav
January 20, 2026

UP crime news: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को...

Jhansi drunken youth tragic death

Jhansi: ‘जय बजरंग बली’ बोलकर कुएं में लगाई छलांग,शराब के नशे में धुत युवक की मौत

by SYED BUSHRA
December 6, 2025

Tragic Incident in Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अचानक हड़कंप मच...

Dalit Youth Beaten to Death

Uttar Pradesh news:दलित युवक की पीट-पीटकर हुई हत्या से UP में गरमाई राजनीति,भीड़ ने चोर समझकर उतारा था मौत के घाट

by SYED BUSHRA
October 8, 2025

Dalit Youth Beaten to Death: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र में 1 अक्टूबर की शाम एक दिल...

UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

by Gulshan
September 27, 2025

UP Crime : उत्तर प्रदेश के कानपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया, जिसमें एक बेटे...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist