मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सुलतानपुर रोड पर दर्दनाक हादसा ,शादी में जा रहे ससुर-दामाद को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दामाद की मौत

सुलतानपुर रोड पर कोड़रा गांव मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार ससुर-दामाद को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दामाद की मौत और ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिले में अलग-अलग हादसों में दो और लोगों की जान गई।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 2, 2025
in उत्तर प्रदेश
Sultanpur Road accident
Share on FacebookShare on Twitter

Sultanpur Road accident:सुलतानपुर रोड के कोड़रा गांव मोड़ के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बाइक से जा रहे ससुर और दामाद को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों करीब 10 फीट तक सड़क पर घिसटते चले गए। हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को गोसाईगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां चिकित्सकों ने दामाद अलीम (32) को मृत घोषित कर दिया। उनके ससुर खलील की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है।

अमेठी के मदरसा वार्ड निवासी अरशद ने बताया कि सोमवार को उनके एक दोस्त की शादी खुर्दही बाजार में थी, जिसमें शामिल होने के लिए काकोरी के पलिया निवासी अलीम अपने ससुर खलील के साथ बाइक से अमेठी से निकले थे। बाइक अलीम चला रहे थे। कोड़रा गांव मोड़ के पास अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

RELATED NEWS

Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

सितम्बर 7, 2026
Lakhimpur Kheri car accident

Lakhimpur Kheri Accident: ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, बनी आग का गोला, जिंदा जले तीन दोस्त

सितम्बर 7, 2026

खलील को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल रेफर किया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। गोसाईगंज इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी वाहन चालक को जल्द चिन्हित कर लिया जाएगा।

सड़क पार कर रहे किसान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

गोसाईगंज सीएचसी के पास शनिवार रात 36 वर्षीय किसान नीरज, निवासी भोला का पुरवा (बहरौली), को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवारजनों ने बताया कि नीरज शेखनापुर गांव के मोड़ के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर लौटते समय जब वे सड़क पार कर रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

नूरपुर बेहटा में अज्ञात युवक की सड़क हादसे में मौत

सुशांत गोल्फ सिटी के नूरपुर बेहटा गांव के पास सोमवार को एक और दर्दनाक हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। वाहन और युवक दोनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

लगातार बढ़ते सड़क हादसों ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने कहा कि अज्ञात वाहनों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Tags: hit and runROAD ACCIDENT
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

इंदौर के मरीमाता चौराहे के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार...

Lakhimpur Kheri car accident

Lakhimpur Kheri Accident: ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, बनी आग का गोला, जिंदा जले तीन दोस्त

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

 Lakhimpur Kheri car accident:उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर...

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

उत्तर प्रदेश के एटा में जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदल गईं। कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब...

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Yamuna Expressway Road Accident

Greater Noida Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत बनकर आया ट्रक, कार मे सवार चार लोगों की गई जान

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

 Yamuna Expressway Road Accident:ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत...

Next Post
बिग बॉस 19 में तान्या की तीखी प्रतिक्रिया सुर्खियों में, अभिवादन विवाद ने माहौल को और तनावपूर्ण बनाया

बिग बॉस 19 में तान्या की तीखी प्रतिक्रिया सुर्खियों में, अभिवादन विवाद ने माहौल को और तनावपूर्ण बनाया

निक जोनस ने सालगिरह पर प्रियंका को ‘ड्रीम गर्ल’ कहा, रोमांटिक पोस्ट देखकर फैंस उनकी कैमिस्ट्री पर फिर फिदा हो गए

निक जोनस ने सालगिरह पर प्रियंका को ‘ड्रीम गर्ल’ कहा, रोमांटिक पोस्ट देखकर फैंस उनकी कैमिस्ट्री पर फिर फिदा हो गए

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In