Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सुंदर भाटी को हाईकोर्ट से मिली जमानत, छिड़ सकती है वर्चस्व और बदले की लड़ाई

Uttar Pradesh: सपा नेता हरेंद्र नागर और उनके सरकारी गनर भूदेव शर्मा की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी (Sundar Bhati) को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
October 26, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Sundar Bhati
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: सपा नेता हरेंद्र नागर और उनके सरकारी गनर भूदेव शर्मा की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी (Sundar Bhati) को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद सुंदर भाटी की सोनभद्र जेल से गुपचुप रिहाई भी हो गई। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि रिहाई के बाद सुंदर भाटी सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गया। भाटी पर हत्या, अवैध वसूली, जानलेवा हमले समेत 60 से अधिक गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। उसकी जमानत से सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

सुंदर भाटी को हाई कोर्ट से मिली जमानत 

पश्चिमी यूपी के कुख्यात माफिया सुंदर भाटी (Sundar Bhati) पिछले कुछ सालों से पूर्वांचल कनेक्शन के लिए चर्चा में रहा है। 15 अप्रैल को प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या करने वाले तीन शूटर्स में से एक सुंदर भाटी भी था, जो उस समय हमीरपुर जेल में बंद था।

RELATED NEWS

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026
Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

December 26, 2025

इस वजह से अतीक और अशरफ हत्याकांड में भी सुंदर भाटी का नाम सुर्खियों में आया। जानकारी के अनुसार शूटर्स के पास पाई गई विदेशी जिगाना पिस्टल भी सुंदर भाटी के माध्यम से ही पहुंची थी। इसी तरह लखनऊ के विभूति खंड थाने में 6 जनवरी 2021 को मुख्तार के करीबी अजीत सिंह की हत्या के मामले में भी सुंदर भाटी गैंग का नाम चर्चा में आया।

यह भी पढ़े: UP Politics: पीडीए से सपा कार्यकर्ता गायब, टिकट बंटवारे में जमकर चला परिवारवाद…उठ रहे सवाल

इस हत्याकांड में सुंदर भाटी गैंग के दो शूटरों का नाम सामने आया। एक शूटर, राजेश तोमर, क्रॉस फायरिंग में घायल हुआ था, जबकि दूसरे शूटर, संदीप सिंह बाबा, को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया।

कुख्यात सुंदर भाटी की जेल से रिहाई के बाद वर्चस्व और प्रतिशोध की लड़ाई तेज होने की संभावना है। दरअसल नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में स्क्रैप और सरिया के कारोबार पर नियंत्रण को लेकर अक्सर संघर्ष होता रहता है। सुंदर भाटी के एक बड़े प्रतिद्वंदी अनिल दुजाना को यूपी एसटीएफ ने मई 2023 में मुठभेड़ में मार गिराया था।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग और सुंदर भाटी क्या है कनेक्शन

अनिल दुजाना की मौत के बाद भाटी का इलाके में प्रभाव बढ़ गया है। इस बीच नोएडा के स्क्रैप व्यवसाय में अपनी पकड़ बनाने के लिए संघर्ष कर रहे सुंदर भाटी गैंग के एक प्रतिद्वंदी और सपा नेता हरेंद्र नागर के भाई रवि काना पर भी नोएडा पुलिस ने कार्रवाई की। नोएडा पुलिस ने रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और वर्तमान में रवि काना बांदा जेल में बंद है।

रवि काना की गिरफ्तारी के बाद नोएडा पुलिस ने उसके गैंग के सदस्यों को भी एक-एक करके गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही उसकी कई संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त कर लिया गया।

ऐसे में दो बड़े दुश्मनों के हटने के बाद सुंदर भाटी (Sundar Bhati) स्क्रैप कारोबार को पूरी तरह से अपने नियंत्रण में ले सकता है। इसके अलावा रवि काना के जेल जाने के बाद इस व्यवसाय को यूपी के एक बड़े नेता और उनके कुछ करीबी लोग संभाल रहे हैं।

जेल से बाहर आते ही चर्चा तेज हो गई हैं कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग और सुंदर भाटी गैंग के बीच गहरा संबंध है। इसके साथ ही, यूपी के कुछ बड़े हत्याकांडों में इन दोनों गैंगों की संलिप्तता के कई कनेक्शन पाए गए हैं। लखनऊ में हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह के हत्याकांड में लॉरेंस गैंग के राजन जाट और सुंदर भाटी गैंग के राजेश तोमर तथा संदीप सिंह बाबा शामिल थे

Tags: Sundar BhatiUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यहां दिल्ली-लखनऊ...

Next Post
Salman khan Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: बिग बॉस की TRP गिरी धड़ाम, दर्शकों ने शो से किया किनारा... सलमान खान बने वजह!

दोस्ती हो तो ऐसी..’दो पट्टी’ की स्क्रीनिंग के दौरान Shaheer Sheikh ने बच्चों की तरह रखा बेस्ट फ्रेंड Hina Khan का ख्याल

दोस्ती हो तो ऐसी..'दो पट्टी' की स्क्रीनिंग के दौरान Shaheer Sheikh ने बच्चों की तरह रखा बेस्ट फ्रेंड Hina Khan का ख्याल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist