Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन है IAS अभिषेक प्रकाश का बिचौलिया मिर्जा, जो निकांत जैन की तरह ‘वसूली’ का चला रहा था ‘धंधा’

निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश के निकांत जैन की तरह कई अन्य बिचौलियों से थे संबंध, ईडी, एसटीएफ और पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल।

by Vinod
March 25, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। एन्वेस्ट यूपी वसूली रैकेट कांड में हरदिन नए-नए खुलासे होने के साथ ही निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश के कारनामे भी एक-एक कर बाहर आ रहे हैं। ऐसे में अब एडी की एंट्री हो चुकी है और जांच एजेंसी ने भ्रष्टाचार की पड़ताल भी शुरू कर दी है। इनसब के बीच पुलिस-एसटीएफ भी एक्टिव है। निलंबन के बाद अब आईएएस अभिषेक प्रकाश के करीबियों के बारे में भी छानबीन तेज हो गई है। निकांत जैन की तरह अभिषेक प्रकाश के कई अन्य बिचौलियों से संबंध होने की जानकारी जांच एजेंसियों को मिली है। जिसमें एक मिर्जा नाम का शख्स है। पुलिस और खूफिया एजेंसी अब इस व्यक्ति का ब्योरा जुटा रही हैं।

क्या है पूरा मामला

एन्वेस्ट यूपी में भ्रष्टाचार के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश पर एसएईएल सोलर पॉवर कंपनी का प्रोजेक्ट मंजूर करने के लिए घूस मांगने का आरोप है। दरअसल, कंपनी के प्रतिनिधि विश्वजीत दास ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से शिकायत की थी कि बिचौलिया निकांत जैन ने प्रोजेक्ट को पास करवाने के नाम पर पांच फीसदी कमीशन मांगा। कमीशन नहीं देने पर जैन ने प्रोजेक्ट की फाइल को रूकवा दिया। मुख्यसचिव ने जांच करवाई। जिसके बाद आईएएस अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया। इस मामले में राजधानी के गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और निकांत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

RELATED NEWS

Electricity Saving Tips: बिजली बिल से हो गए हैं परेशान तो अपनाए यह आसान उपाय और पाए बिल में राहत

Electricity Saving Tips: बिजली बिल से हो गए हैं परेशान तो अपनाए यह आसान उपाय और पाए बिल में राहत

May 24, 2026
Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

May 24, 2026

बिल्डरों से भी हैं अभिषेक प्रकाश के संबंध

एन्वेस्ट यूपी रैकेट की जांच पुलिस के साथ ईडी कर रही है। सरकार ने एन्वेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड कर दिया है। वहीं पुलिस ने आईएएस अभिषेक प्रकाश के करीबियों की भी छानबीन तेज कर दी है। निकांत जैन के पकड़े जाने के बाद पुलिस अन्य बिचौलियों की भी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि निकांत की तरह कई बिचौलिया निलिंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश के संपर्क में थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो आईएएस अभिषेक प्रकाश के संबंध करोड़पति बिल्डरों से भी थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो इन्हीं बिचौलियों के जरिए अभिषेक प्रकाश की तिजोरी में पैसा पहुंचता था। ऐसे में अब पुलिस अन्य बिचौलियों कही गिरफ्तारी को लेकर ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

मिर्जा की खूब हो रही चर्चा

सूत्रों की मानें तो निंलबित आईएएस अभिषेक प्रकाश जब एलडीए के वीसी थे तब उन्होंने कई बिल्डरों के मदद पहुंचाई थी। कुछ के साथ अभिषेक प्रकाश की साझेदारी भी बताई जा रही है। निलंबित आईएएस के बारे में बताया जा रहा है कि इन्होंने लखनऊ के अलावा बराबंकी में भी बड़े पैमाने पर निवेश किया है। यही नहीं, आईएएस अभिषेक प्रकाश के लखनऊ में पोस्टिंग के दौरान हुए ट्रांसफर और पोस्टिंग के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। महकमे में मिर्जा नाम के एक व्यक्ति की चर्चा तेज हो गई है। उच्चाधिकारियों ने प्रशासन के अधिकारियों से मिर्जा के बारे में पता लगाने के लिए कहा है। इसके साथ ही पुलिस और खूफिया एजेंसियां भी एक्टिव हो गई हैं और मिजा के बारे में जानकारियां जुटा रही हैं।

माफियाओं से साठगांठ के आरोप लगे थे

अभिषेक प्रकाश 31 अक्टूबर 2019 से 7 जून 2022 तक लखनऊ के जिलाधिकारी रहे। इसके अलावा, 23 अक्टूबर 2020 से 25 जुलाई 2021 तक उन्होंने एसडीए के वीसी की जिम्मेदारी भी संभाली। अभिषेक प्रकाश अलीगढ़, लखीमपुर खीरी और हमीरपुर में डीएम रहे चुके हैं। उनके खिलाफ अलीगढ़ में जमीन खरीद-बिक्री में धांधली की शिकायतें थीं। लखीमपुर में सरकारी टेंडरों में हेरफेर और हमीरपुर में खनन माफियाओं से साठगांठ के आरोप लगे थे। सूत्रों के मुताबिक, आईएएस अभिषेक जहां भी तैनात रहे, वहां पर उन्होंने प्रॉपर्टी बनाई। सूत्र बताते हैं कि उनके कार्यकाल के दौरान पास किए प्रोजेक्टों की जांच सरकार करवाने जा रही है।

जमीन खरीदने का लगा आरोप

अभिषेक प्रकाश पर लखीमपुर खीरी और बरेली में 700 बीघा जमीन अपने परिवार के नाम खरीदने के भी आरोप हैं। यह जमीन आईएएस अभिषेक ने अपने परिजन (माता, पिता व भाई के अलावा कुछ फर्जी कंपनियां बनाकर) के नाम खरीदी हैं। इसी तरह बरेली में 400 बीघा जमीन खरीदने का भी आरोप है। दोनों जगहों पर स्टांप ड्यूटी में चोरी के भी आरोप हैं। डीओपीडी ने यूपी सरकार को इस पूरे मामले की जांच के लिए लिखा था। सीएम योगी आदिदत्यनाथ के पास ये फाइल पहुंच चुकी है। जिसकी जांच जल्द ही शुरू हो सकती है।

बेशकीमती संपत्तियां जुटाई

सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक प्रकाश ने लखनऊ में डीएम रहते हुए कई बेशकीमती संपत्तियां जुटाईं। अंसल में एक घर, आशियाना में कोठी और एक सोसाइटी में विला होने की बात सामने आई है। उन पर ब्रह्मोस मिसाइल फैक्ट्री के नाम पर 20 करोड़ के घोटाले का आरोप भी लगा है। सूत्रों के मुताबिक, उनके कार्यकाल के दौरान किए गए प्रशासनिक फैसले और वित्तीय लेनदेन जांच के दायरे में आ सकते हैं। ईडी के अलावा पुलिस और यूपी एसटीएफ की तरफ से भी पड़ताल शुरू कर दी गई है। सूत्र बताते हैं आने वाले दिनों में आईएएस अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

 

Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Electricity Saving Tips: बिजली बिल से हो गए हैं परेशान तो अपनाए यह आसान उपाय और पाए बिल में राहत

Electricity Saving Tips: बिजली बिल से हो गए हैं परेशान तो अपनाए यह आसान उपाय और पाए बिल में राहत

by Sadaf Farooqui
May 24, 2026

Electricity Saving Tips:  आज के समय में बढ़ता बिजली बिल लगभग हर घर की सबसे बड़ी परेशानियों में शामिल हो...

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

by Sadaf Farooqui
May 24, 2026

Summer Health Tips: गर्मियों का मौसम आते ही खानपान को लेकर सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो जाता है। तेज गर्मी...

Cockroach Janata Party: हरियाणा की राजनीति में बढ़ी हलचल, किसने खुद को बताया राष्ट्रीय संयोजक,  कौन बोला- मैं हूं पहला विधायक

Cockroach Janata Party: हरियाणा की राजनीति में बढ़ी हलचल, किसने खुद को बताया राष्ट्रीय संयोजक, कौन बोला- मैं हूं पहला विधायक

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

Haryana की राजनीति में इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इंटरनेट मीडिया पर तेजी...

Bihar Encounter Controversy जाति देखकर गोली मारो, सम्राट चौधरी के बयान पर बढ़ा सियासी बवाल, बीजेपी नेताओं ने भी घेरा

Bihar Encounter Controversy जाति देखकर गोली मारो, सम्राट चौधरी के बयान पर बढ़ा सियासी बवाल, बीजेपी नेताओं ने भी घेरा

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

बिहार में इन दिनों एनकाउंटर को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के “जाति पूछकर गोली चलाओ”...

Kishanganj Police Encounter: पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल, तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

Kishanganj Police Encounter: पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल, तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

बिहार के किशनगंज जिले में पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ के बाद इलाके में हड़कंप मच...

Next Post
ATM Trancsaction

1 मई से ATM से पैसे निकालना हो जाएगा महंगा, आरबीआई ने बढ़ाए चार्जेस

BSP Jiladhyaksh List

भाजपा- कांग्रेस के बाद BSP ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, 2027 के चुनाव के लिए मायावती नई रणनीति

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist