गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Bareilly incident: सहेली के प्यार में बच्चों की माँ ने उठाया खौफनाक कदम, बरेली की दिल दहला देने वाली कहानी

बरेली: समलैंगिक रिश्ते को लेकर समाज और परिवार के विरोध का सामना कर रही स्वाती ने आत्महत्या कर ली। शादीशुदा स्वाती ने अपनी सहेली संग मंदिर में विवाह किया था, लेकिन बढ़ते तनाव के चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

by Mayank Yadav
मार्च 7, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, बरेली
Bareilly
Share on FacebookShare on Twitter

Bareilly incident: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक प्रेम कहानी समाज के विरोध का शिकार हो गई। यहां दो सहेलियों ने एक-दूसरे से प्यार किया और शादी तक कर ली, लेकिन इस रिश्ते को समाज और परिवार ने स्वीकार नहीं किया। विरोध और तनाव के चलते स्वाती नामक युवती ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। घटना बरेली के थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव बंजरिया की है, जहां स्वाती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। स्वाती पहले से शादीशुदा थी और उसकी एक 8 साल की बेटी भी थी। पति और मायकेवालों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने प्रेम के लिए समाज से लड़ रही थी। अंततः उसने जिंदगी खत्म कर ली।

परिवार और समाज के विरोध में उलझी प्रेम कहानी

Bareilly पुलिस के अनुसार, स्वाती की शादी 9 साल पहले राजकुमार सिंह से हुई थी। कुछ समय पहले गांव की एक युवती उसके पास सिलाई सीखने आती थी। दोनों में दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। स्वाती इस कदर अपनी सहेली के प्रेम में डूब गई कि उसने घर का काम करना भी छोड़ दिया। वह दिन-रात अपनी सहेली के साथ रहना चाहती थी, जिससे पति और परिवार के लोग नाराज थे। बेटी भी मां को समझाने की कोशिश करती थी, लेकिन स्वाती उसे पीटने लगती थी।

RELATED NEWS

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

जनवरी 23, 2026
Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

जनवरी 21, 2026

पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या की कोशिश

स्वाती की सहेली से बढ़ती नजदीकियां समाज और परिवार के लिए असहज थीं। उसने अपने पति पर दूसरी शादी करने का दबाव डाला और खुद सहेली के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगी। मायकेवालों ने भी समझाने की कोशिश की, लेकिन स्वाती टस से मस नहीं हुई। इससे पहले भी वह छत से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर चुकी थी, लेकिन तब उसे बचा लिया गया था।

Bareilly पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया केस

Bareilly पुलिस के अनुसार, स्वाती और उसकी प्रेमिका ने एक मंदिर में शादी कर ली थी, लेकिन यह रिश्ता समाज के लिए अस्वीकार्य था। समाज और परिवार के लगातार विरोध के कारण स्वाती तनाव में थी और अंततः उसने अपनी जान दे दी। पति की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

यहां पढ़ें: Haryana jet crash: हरियाणा में सेना का फाइटर जेट क्रैश, दूर तक बिखरे टुकड़े, वायुसेना ने दिए जांच के आदेश

Tags: Bareilly
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

by Mayank Yadav
जनवरी 23, 2026

Bareilly crime news: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में खाकी का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। बिथरी चैनपुर...

Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Bareilly Cow Death News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के विधानसभा क्षेत्र आंवला स्थित अनिरुद्धपुर...

Bareilly

चिल्लाते रहे लोग, चलता रहा बुलडोजर: बरेली में करोड़ों के दो बारात घर मलबे में तब्दील, परिवारों का आशियाना ध्वस्त

by Mayank Yadav
दिसम्बर 3, 2025

Bareilly Bulldozer: उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार का दिन पुराने शहर के सूफी टोला के निवासियों के लिए एक...

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, लेकिन कानून से वह बच नहीं सकता। इस...

Bareilly

त्योहार से पहले मातम: बरेली और श्रावस्ती में सड़क हादसों में 6 की मौत, 19 घायल

by Mayank Yadav
अक्टूबर 18, 2025

Bareilly Shravasti Accident: दीपावली के उल्लास से भरे दिन करीब थे, और बाहर काम करने वाले मजदूरों का अपने घर...

Next Post
MSME

MSME Outrage Camp: यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया का मेगा एमएसएमई आउटरेज कैंप: एमएसएमई को मिली नई दिशा

Ancient Temple: भारत का वो अद्भुत हनुमान मंदिर, जिसका नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में है दर्ज,जाइए क्या है ऐसा ख़ास

Ancient Temple: भारत का वो अद्भुत हनुमान मंदिर, जिसका नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में है दर्ज,जाइए क्या है ऐसा ख़ास

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist