मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

प्रेमी संग भागी बेटी को परिवार ने किया मृत घोषित, छपवाया शोकपत्र और रखी तेरहवीं!

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती के प्रेमी के साथ घर से भाग जाने के बाद उसके परिवार ने उसे जीवित होते हुए भी मृत मान लिया। परिवार ने शोकपत्र छपवाकर समाज में वितरित किए और बाकायदा तेरहवीं संस्कार का आयोजन किया। इस शोकसभा में 250 से अधिक लोग शामिल हुए। यह मामला अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

by Gulshan
अगस्त 12, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Lalitpur News
Share on FacebookShare on Twitter

Lalitpur News : उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला और समाज को सोचने पर मजबूर कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार ने अपनी 23 वर्षीय बेटी के प्रेमी संग भाग जाने के बाद उससे हर संबंध तोड़ते हुए उसे ‘मृत’ घोषित कर दिया। यही नहीं, बेटी की कथित “मृत्यु” की तारीख 30 जुलाई बताकर बाकायदा शोकपत्र छपवाए गए और रिश्तेदारों व समाज में बांटे भी गए।

मामला ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र के एक कस्बे का है। यहां रहने वाले शीलचंद्र जैन की तीन बेटियां और एक बेटा है। उनकी दूसरी बेटी, सोनम जैन, 26 जुलाई को मोहल्ले के ही एक युवक के साथ घर से भाग गई थी। पहले तो परिवार ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और बेटी की तलाश शुरू की गई। लेकिन 30 जुलाई को सोनम ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और सोशल मीडिया पर अपना विवाह प्रमाण पत्र भी साझा कर दिया।

RELATED NEWS

Lalitpur Mother Children Train Suicide Case

Lalitpur News: पुलिस से मदद मांगने पहुंची मां, दो बच्चों संग ट्रेन के सामने कूदी, तीनों की दर्दनाक मौत

जुलाई 28, 2026

भावनाओं के दबाव में बेटी को किया मृत घोषित

बेटी की यह शादी और उसका सार्वजनिक ऐलान परिवार के लिए गहरा सदमा बन गया। इससे आहत होकर परिजनों ने सोनम से सभी संबंध खत्म करने का निर्णय लिया और उसे सामाजिक रूप से ‘मृत’ घोषित कर दिया। 12 अगस्त को पूरे रीति-रिवाज के साथ बेटी की तेरहवीं का आयोजन किया गया, जिसमें 250 से अधिक लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : कनाडा में फायरिंग के बाद एक्शन में मुंबई पुलिस कपिल…

शोकसभा के दौरान कई लोगों ने युवाओं के बढ़ते प्रेम संबंधों और सामाजिक मूल्यों में हो रहे बदलावों पर चिंता जताई। कुछ ने ऐसे मामलों को रोकने के लिए बेटियों की ‘समय पर शादी’ की बात कही। इस पूरी घटना ने सोशल मीडिया पर खासी हलचल मचा दी है। लोग इसे एक असाधारण सामाजिक निर्णय बता रहे हैं—कुछ इसे परिवार की अस्मिता की रक्षा मानते हैं तो कुछ इसे भावनात्मक रूप से कठोर कदम बता रहे हैं।

Tags: Lalitpur News
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

Lalitpur Mother Children Train Suicide Case

Lalitpur News: पुलिस से मदद मांगने पहुंची मां, दो बच्चों संग ट्रेन के सामने कूदी, तीनों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lalitpur Mother Children Train Suicide Case:ललितपुर में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद और कथित पुलिस...

Next Post
DU Campus

DU कैंपस में लड़कियों ने छेड़ा 'सैयारा' का सुर, बेहतरीन गायिकी ने जीता दिल – वीडियो हुआ वायरल!

Minta Devi

34 की उम्र, 124 का पहचान पत्र! मिंता देवी बनीं सियासत की नई पहेली

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist