Site icon News1India

पुलिस के शिकंजे में फंसा बादशाह, देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शख्स के मिले आतंकी कनेक्शन, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के मेरठ से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल देवी- देवताओं की फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मुस्लिम युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसे पकड़ने के बाद आरोपी के आतंकी कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं। वहीं जानकारी मिली है कि फेसबुक पर आरोपी युवक के कुछ पाकिस्तानी आतंकियों के साथ फोटो मिली हैं। यही नहीं फोटो में यह लोग प्रतिबंधित हथियारों के साथ दिख रहे हैं। इसके बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी हैं। यह मामला मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र का है। तो वहीं आरोपी कुलीमानपुर गांव का रहने वाला है। उसका नाम बादशाह उर्फ नजर मोहम्मद है।

फोटो में AK-47 और प्रतिबंधित हथियार

वहीं नजर मोहम्मद कुछ समय पहले ही सऊदी से लौटा है और उसके दुबई के साथी पाकिस्तानी आतंकियों से मिले हुए हैं। इस बात के सबूत उसकी फेसबुक प्रोफाइल पर मिले हैं। पाकिस्तानी आतंकियों के साथ उसके दोस्तों के फोटो भी सोशल मीडिया पर हैं। इन फोटोज में एके-47 और प्रतिबंधित हथियार भी हैं। जो पाकिस्तानी आतंकियों के बताए जा रहे हैं। वेशभूषा और फोटो की लोकेशन पाकिस्तानी होने का सबूत दे रही है। इसके बाद से देश की सुरक्षा एजेंसियां अब आरोपी की जांच में जुट गई हैं।

कहानी अब और बड़ी हो गई

आपको बता दें कि बादशाह ने फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता पाया गया। इस मामले में हिंदू संगठन के लोगों ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैष कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन कहानी उस समय बड़ी हो गई जब आरोपी नगर मोहम्मद का फेसबुक खंगाला गया। उसकी फ्रेंड लिस्ट में कुछ ऐसे लोग भी पाए गए जिनके कनेक्शन पाकिस्तानी आतंकियों से मिले हैं।

ये भी पढ़े-MP की संस्कृति मंत्री ने ढूढ़ लिया है ‘लव जिहाद’ का सबसे बड़ा कारण

Exit mobile version