बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Ayodhya suicide case update: “तुम कैसी हो? मुझे छोड़कर अच्छा नहीं किया।” क्या यह अल्फ़ाज़ बने हत्या,आत्महत्या का कारण

तुम कैसी हो? मुझे छोड़कर अच्छा नहीं किया। एक मैसेज ने दो जिंदगियां खत्म कर दीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि दुल्हन शिवानी की मौत गला दबाने से हुई, जबकि दूल्हे प्रदीप ने आत्महत्या कर ली थी।

by Ahmed Naseem
मार्च 13, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Ayodhya suicide case update: अयोध्या से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सुहागरात पर ही दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई थी। जब घरवालों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो सामने का नजारा देख उनकी चीख निकल गई। दूल्हा पंखे से लटका था और दुल्हन का शव बेड पर पड़ा था।

कमरे का दिल दहला देने वाला दृश्य

यह मामला अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज मुरावन टोला का है। शादी की पहली ही रात इस नवविवाहित जोड़े की जिंदगी खत्म हो गई। अगले दिन घर में रिसेप्शन की तैयारियां होनी थीं, लेकिन खुशियां मातम में बदल गईं। घरवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

RELATED NEWS

Raja Raghuvanshi murder case

Operation honeymoon update: गुस्से में परिवार, किसको कहा वह तो भिखारी है,सोनम-राज भेजे गए जेल

जून 22, 2025
Ayodhya News: सुहाग की सेज पर आ गए यमराज क्या सुलझ पाएगा अयोध्या में दूल्हा-दुल्हन की मौत का रहस्य

Ayodhya News: सुहाग की सेज पर आ गए यमराज क्या सुलझ पाएगा अयोध्या में दूल्हा-दुल्हन की मौत का रहस्य

मार्च 10, 2025

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि दुल्हन शिवानी की मौत गला दबाने से हुई, जबकि दूल्हे प्रदीप ने आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी की रात दोनों के बीच संबंध भी बने थे। रात करीब साढ़े तीन बजे प्रदीप ने शिवानी का गला दबाया। दम घुटने से उसकी नींद खुल गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।शिवानी ने खुद को बचाने की कोशिश की, उसने प्रदीप के चेहरे और सीने पर हाथ मारा, लेकिन उसकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि वह बच नहीं पाई। न तो वह चिल्ला पाई और न ही किसी को मदद के लिए बुला सकी। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।

प्रदीप के फोन से मिला मैसेज

जांच में पुलिस को प्रदीप के मोबाइल से एक संदिग्ध मैसेज मिला, जिसमें लिखा था।”तुम कैसी हो? मुझे छोड़कर अच्छा नहीं किया।” यह मैसेज किसी ने प्रदीप को भेजा था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा। इस मैसेज में कुछ और बातें भी लिखी थीं, जो जांच का हिस्सा हैं।

जांच जारी, परिवार सदमे में

फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। परिवार और रिश्तेदार सदमे में हैं, क्योंकि किसी को भी इस तरह की घटना की उम्मीद नहीं थी। यह हादसा सिर्फ एक निजी त्रासदी नहीं, बल्कि उन सभी के लिए एक चेतावनी है जो रिश्तों में संवाद और विश्वास की अहमियत को नजरअंदाज कर देते हैं।

Disclaimer : आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है, अगर आपके मन में ऐसे विचार आ रहे हैं तो आप मदद मांग सकते हैं।

Tags: Ayodhya tragedyCrime Investigationshocking news
Share198Tweet124Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

Raja Raghuvanshi murder case

Operation honeymoon update: गुस्से में परिवार, किसको कहा वह तो भिखारी है,सोनम-राज भेजे गए जेल

by SYED BUSHRA
जून 22, 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम और राज की शिलांग कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने...

Ayodhya News: सुहाग की सेज पर आ गए यमराज क्या सुलझ पाएगा अयोध्या में दूल्हा-दुल्हन की मौत का रहस्य

Ayodhya News: सुहाग की सेज पर आ गए यमराज क्या सुलझ पाएगा अयोध्या में दूल्हा-दुल्हन की मौत का रहस्य

by Sadaf Farooqui
मार्च 10, 2025

Ayodhya News: अयोध्या में एक नवविवाहित जोड़े की रहस्यमयी मौत ने हर किसी को चौंका दिया है। प्रदीप और शिवानी...

unnao student murder case shocking crime investigation

Unnao: प्रेमी का शक बना मौत का कारण, 12वीं छात्रा की बेरहमी से हत्या, कटा हाथ मिलने से खुला राज़

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 22, 2025

Unnao student murder case संदेह और पैसों के विवाद में प्रेमी बना हत्यारा ,उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में एक...

Next Post
Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी फुल एक्शन में वाराणसी में विकास कार्यों की समीक्षा की, गो-तस्करी पर सख्त कार्रवाई के दिए आदेश

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी फुल एक्शन में वाराणसी में विकास कार्यों की समीक्षा की, गो-तस्करी पर सख्त कार्रवाई के दिए आदेश

Viral video: अमेरिकन जिनके लिए है तरसते भारत में वह है आम बात, किस महिला ने की भारत की तारीफ

Viral video: अमेरिकन जिनके लिए है तरसते भारत में वह है आम बात, किस महिला ने की भारत की तारीफ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist