Tuesday, December 30, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Unnao Rape Case: पीड़िता ने बृजभूषण का नाम लेकर किस बात का जताया डर किसके लिए मांगी सुरक्षा

उन्नाव रेप केस की पीड़िता ने कुलदीप सेंगर की जमानत पर रोक के बाद सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद कहा। साथ ही पति की पहचान उजागर कर धमकाने और रोज़गार छीने जाने की आशंका जताई।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
December 30, 2025
in उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Unnao Rape Case Victim Appeal:कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत पर रोक लगने के बाद उन्नाव रेप केस की पीड़िता ने मीडिया के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले से उन्हें कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन उनके परिवार पर मंडरा रहा खतरा अब भी खत्म नहीं हुआ है।

पति की पहचान उजागर करने का आरोप

पीड़िता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके पति बहुत डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, खासकर फेसबुक से उनके पति का एक वीडियो उठाकर कुछ लोग उनकी पहचान सार्वजनिक कर रहे हैं। इस वीडियो में उनकी और उनके पति की पहचान जानबूझकर सामने लाई जा रही है, ताकि लोग उन्हें नुकसान पहुंचा सकें। पीड़िता ने सवाल उठाया, “ये किस तरह का न्याय है?”

RELATED POSTS

Unnao Rape Case:सुप्रीम कोर्ट से किसको लगा बड़ा झटका,जमानत आदेश पर रोक, फ़िलहाल जेल में ही रहेगा दोषी पूर्व विधायक

Unnao Rape Case:सुप्रीम कोर्ट से किसको लगा बड़ा झटका,जमानत आदेश पर रोक, फ़िलहाल जेल में ही रहेगा दोषी पूर्व विधायक

December 29, 2025
Unnao Rape Case Update: सज़ा निलंबन के बाद सेंगर की रिहाई पर सवाल, सर्वाइवर का विरोध, ज़मानत रद्द करने की मांग तेज

Unnao Rape Case Update: सज़ा निलंबन के बाद सेंगर की रिहाई पर सवाल, सर्वाइवर का विरोध, ज़मानत रद्द करने की मांग तेज

December 24, 2025

रोज़गार छीनने और डराने की साजिश

पीड़िता का कहना है कि एक खास आईडी के जरिए लगातार उनके पति की पहचान उजागर की जा रही है। उन्होंने एक यूजर का नाम भी लिया और बताया कि वह खुद को वकील बताता है। पीड़िता के अनुसार, ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि उनके पति को नौकरी न मिले, उनकी रोज़ी-रोटी बंद हो जाए और परिवार मानसिक दबाव में आ जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग चाहते हैं कि पहचान उजागर करके उन्हें आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर मजबूर किया जाए।

सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा डर

पीड़िता ने कहा कि उनके पास करीब 350 पन्नों के स्क्रीनशॉट हैं, जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि कुलदीप सिंह सेंगर निर्दोष हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव से उनकी फोटो और वीडियो उठाकर सोशल मीडिया पर डाले जा रहे हैं, ताकि रेप पीड़िता की पहचान सार्वजनिक हो और उन्हें जान का खतरा पैदा हो जाए।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता

पीड़िता ने भावुक होते हुए कहा कि उनके छोटे-छोटे दूध पीते बच्चे हैं। अगर उनके पति को कुछ हो गया तो वे अपने बच्चों को लेकर कहां जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में उन्हें और उनके परिवार को जान का बड़ा खतरा है।

बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनके पति और उन्हें नुकसान पहुंचाने में बृजभूषण शरण सिंह का भी हाथ हो सकता है। उन्होंने कहा कि उनके पति डरे हुए हैं और यह समझ नहीं पा रहे कि वे नौकरी कैसे करेंगे और परिवार का खर्च कैसे चलेगा।

बृजभूषण शरण सिंह का बयान

गौरतलब है कि हाल ही में बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कुलदीप सिंह सेंगर को उन्नाव रेप केस में निर्दोष बताया था। एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि जब कोर्ट सजा देती है तो लोग स्वागत करते हैं, लेकिन जब वही कोर्ट सजा निलंबित करती है तो सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सेंगर के खिलाफ साजिश रची गई थी और अगर ऐसा न होता तो सजा निलंबित होने पर विरोध न होता।

Tags: Kuldeep SengarSupreme Court StatementUnnao Rape Case
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Unnao Rape Case:सुप्रीम कोर्ट से किसको लगा बड़ा झटका,जमानत आदेश पर रोक, फ़िलहाल जेल में ही रहेगा दोषी पूर्व विधायक

Unnao Rape Case:सुप्रीम कोर्ट से किसको लगा बड़ा झटका,जमानत आदेश पर रोक, फ़िलहाल जेल में ही रहेगा दोषी पूर्व विधायक

by SYED BUSHRA
December 29, 2025

Supreme Court Halts Bail Relief: उन्नाव रेप केस में दोषी करार दिए गए भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर...

Unnao Rape Case Update: सज़ा निलंबन के बाद सेंगर की रिहाई पर सवाल, सर्वाइवर का विरोध, ज़मानत रद्द करने की मांग तेज

Unnao Rape Case Update: सज़ा निलंबन के बाद सेंगर की रिहाई पर सवाल, सर्वाइवर का विरोध, ज़मानत रद्द करने की मांग तेज

by SYED BUSHRA
December 24, 2025

New Turn in Unnao Rape Case:उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए गए पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई...

Unnao Rape Case में बलात्कारी को राहत, सजा निलंबित,नदिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त शर्तों के साथ दी जमानत

Unnao Rape Case में बलात्कारी को राहत, सजा निलंबित,नदिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त शर्तों के साथ दी जमानत

by SYED BUSHRA
December 23, 2025

Unnao Rape Case: नई दिल्ली से जुड़े उन्नाव दुष्कर्म मामले में एक अहम कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। वर्ष 2017...

Unnao Rape Case Kuldeep Singh Sengar

सिस्टम का क्रूर मजाक: कुलदीप सेंगर को मिली आजादी, क्या अब न्याय की उम्मीद भी छोड़ दें?

by Mayank Yadav
December 23, 2025

Unnao Rape Case Kuldeep Singh Sengar: दिल्ली उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने 2017 के उन्नाव बलात्कार कांड के मुख्य दोषी...

उन्नाव रेपकांड के आरोपी कुलदीप सेंगर की जमानत शर्तों में दिल्ली हाईकोर्ट ने किया बदलाव, दो बार अंतरिम जमानत पर रिहा होंगे सेंगर

by Anu Kadyan
January 27, 2023

यूपी के उन्नाव के चर्चित रेपकांड के आरोपी कुलदीप सेंगर की जमानत शर्तों में दिल्ली हाईकार्ट द्वारा बदलाव किया गया...

Next Post
IIT Kanpur alumni donation 100 crore

Alumni Donation: IIT कानपुर 2000 बैच के पूर्व छात्रों ने दी ऐतिहासिक गुरु दक्षिणा, सिल्वर जुबली रीयूनियन में छप्पर फाड़ दिया दान

सलमान खान का 60वां जन्मदिन बना खास, दोस्तों के लिए खुद बने शेफ, रितेश देशमुख को परोसी भेलपुरी, राम चरण संग मस्ती

सलमान खान का 60वां जन्मदिन बना खास, दोस्तों के लिए खुद बने शेफ, रितेश देशमुख को परोसी भेलपुरी, राम चरण संग मस्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version