शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बदल गए नियम, जानें अब वोटर्स कैसे करेंगे मतदान

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सूबे के 31 जिलों के डीएम को लखनऊ बुलाया था।

by Vinod
जुलाई 16, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क।  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सूबे के 31 जिलों के डीएम को लखनऊ बुलाया था। नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होने चाहिए। ऐसे में अब उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले इन चुनावों में 19500 बूथ बढ़ेंगे।

आमतौर पर किसी भी राज्य विधानसभा के चुनाव की आयोग की तैयारियां साल भर पहले रफ्तार पकड़ती हैं लेकिन यूपी में करीब डेढ़ साल पहले ही बूथ स्तर पर मतदाता सूची समेत चुनाव संबंधी अन्य कामों पर ध्यान दिया जाने लगा है। इसमें सभी डीएम और एसडीएम को प्रशिक्षित किया जाना भी शामिल है। इसी सिलसिले में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सूबे के डीएम के साथ बैठक की और चुनावों को लेकर मंथन किया।

RELATED NEWS

SIR Meeting : विवाद के बीच चुनाव आयोग की बैठक, छूटे नाम वालों के दस्तावेज घर घर जा कर लेंगे

SIR Meeting : विवाद के बीच चुनाव आयोग की बैठक, छूटे नाम वालों के दस्तावेज घर घर जा कर लेंगे

सितम्बर 26, 2026
CJP Ultimatum: चुनाव आयोग में मचे घमासान में सीजीपी कूदी माँगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

CJP Ultimatum: चुनाव आयोग में मचे घमासान में सीजीपी कूदी माँगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

सितम्बर 24, 2026

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के समय 1500 मतदाताओं पर एक बूथ का नियम था। इससे बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगती थीं। इसलिए चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि एक पोलिंग स्टेशन पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं रहेंगे। किसी पोलिंग सेंटर पर इससे ज्यादा संख्या होने पर वहां बूथों की संख्या उसी अनुपात में बढ़ाई जाएगी। यूपी में पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 162462 बूथ थे। निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा होने के साथ ही नए बूथ बनाने का काम भी शुरू होगा। अगले चुनाव में इनकी संख्या 181962 तक पहुंचने की संभावना है।

साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने यह साफ निर्देश दिया कि पोलिंग स्टेशन बनाते समय यह ध्यान रखा जाए कि वह जगह अच्छी हो। इस दौरान 31 जिलों के डीएम को निर्वाचन आयोग के नियमों की पूरी जानकारी दी गई। निर्वाचन आयोग द्वारा यूपी में चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी, सुलभ और तकनीक-समर्थ बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इनमें मतदाता सूची का प्रबंधन, पोलिंग स्टेशनों की सुविधा, ईपीआईसी (वोटर आईडी) का वितरण, बीएलओ और ईआरओ के कार्यों की निगरानी जैसे अहम बिंदु शामिल हैं।

 

Tags: election commissionUP Assembly Election 2027UP Election Commission
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

SIR Meeting : विवाद के बीच चुनाव आयोग की बैठक, छूटे नाम वालों के दस्तावेज घर घर जा कर लेंगे

SIR Meeting : विवाद के बीच चुनाव आयोग की बैठक, छूटे नाम वालों के दस्तावेज घर घर जा कर लेंगे

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

SIR voter list verification: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चल रही बहस के बीच चुनाव...

CJP Ultimatum: चुनाव आयोग में मचे घमासान में सीजीपी कूदी माँगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

CJP Ultimatum: चुनाव आयोग में मचे घमासान में सीजीपी कूदी माँगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Gyanesh Kumar resignation demand: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया...

Election Row : SIR को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद, दो आयुक्तों ने फैसलों पर 14 बार दर्ज कराई आपत्ति

Election Row : SIR को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद, दो आयुक्तों ने फैसलों पर 14 बार दर्ज कराई आपत्ति

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 23, 2026

भारत में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर राजनीतिक विवाद के बीच अब चुनाव आयोग के...

TMC Name Symbol Freeze

TMC Freeze: तृणमूल का नाम-सिंबल फ्रीज़ , ममता और ऋतब्रत गुट को लगा झटका, अब नए नाम से लड़ेंगे उपचुनाव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

TMC Name Symbol Freeze:चुनाव आयोग ने 17 सितंबर को जारी अंतरिम आदेश में ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और उसके...

UP IPS Transfer 2027

UP Assembly Election : चुनाव से पहले सालो से जमे अफसर हटेंगे, IPS के तबादले की तैयारी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

UP IPS Transfer 2027:उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस और प्रशासन के अहम पदों पर लंबे...

Next Post
Delhi

Delhi में झमाझम बारिश के दो दिन, हिमाचल में येलो अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में मौसम का बदला मिजाज

Amethi

हुकूमत का नशा: 'तुम 2800 ग्रेड पे वाले, मैं 5400 ग्रेड पे का PCS', SHO का कॉलर पकड़कर धमकाया — अमेठी का वीडियो वायरल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In