Site icon News1India

UP Assembly LIVE: यूपी विधानसभा में 24 घंटे की रिकॉर्ड चर्चा, योगी आदित्यनाथ करेंगे शुरुआत

UP Assembly

UP Assembly 24 hours discussion: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार से एक ऐतिहासिक 24 घंटे की चर्चा शुरू हो रही है। सुबह 11 बजे से अगले दिन सुबह 11 बजे तक सदन में ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ विषय पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस चर्चा का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान सरकार विभागवार अपनी उपलब्धियां और 2047 तक उत्तर प्रदेश के विकास का विजन डॉक्यूमेंट पेश करेगी, जबकि विपक्ष सवाल-जवाब और सुझाव भी रखेगा। इसके अलावा, श्रीबांके बिहारी मंदिर निर्माण के लिए संशोधित अध्यादेश पेश किया जाएगा। इस विशेष चर्चा के लिए 28 मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है। विपक्ष विशेषकर सपा इस चर्चा में भाजपा के दावों पर कटाक्ष करेगी।

यूपी विधानसभा में 24 घंटे की रिकॉर्ड चर्चा: क्या होगा खास?

UP Assembly के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार से एक अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। सुबह 11 बजे से शुरू होकर 24 घंटे तक लगातार चलने वाली चर्चा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित होगी। इस चर्चा का मुख्य आधार ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 विजन डॉक्यूमेंट’ होगा, जिसे सरकार विभागवार प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस चर्चा का शुभारंभ करेंगे, इसके बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री, विधायक भी अपनी बात रखेंगे।

विपक्ष की प्रतिक्रिया और सपा की रणनीति

सपा ने 24 घंटे की इस चर्चा पर पहले ही आपत्ति जताई है, लेकिन उसके विधायक सदन में मौजूद रहेंगे और भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी बात रखेंगे। सपा का दावा है कि वे भाजपा के झूठे वादों को बेनकाब करेंगे और अपनी रणनीति बुधवार की सुबह अंतिम रूप देंगे।

प्रमुख मुद्दे और विधेयक

मॉनसून सत्र में श्रीबांके बिहारी मंदिर निर्माण के लिए संशोधित अध्यादेश पेश किया जाएगा। इसके अलावा उच्च शिक्षा, शिक्षक भर्ती, स्कूल ड्रॉपआउट जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी। पिछली बैठक में फतेहपुर कांड पर हंगामा हुआ था, जो विपक्ष और सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का कारण बना था।

मंत्रियों की ड्यूटी और चर्चा का विभाजन

इस 24 घंटे की चर्चा के लिए कुल 28 मंत्रियों को शिफ्टवार ड्यूटी दी गई है। रात 3 बजे से सुबह 6 बजे तक 8 मंत्रियों को बोलने का मौका मिलेगा। शाम 6 बजे से अगले दिन सुबह 11 बजे तक के समय को छह शिफ्ट में बांटा गया है। इस दौरान केवल एक शिफ्ट 2 घंटे का होगा, बाकी सभी 3-3 घंटे के होंगे।

सरकार की बड़ी योजना

UP Assembly संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि यह चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प का हिस्सा है। उत्तर प्रदेश सरकार भी इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी स्तरों पर प्रयासरत है। नीति आयोग, विशेषज्ञों और अन्य संस्थाओं के सहयोग से उत्तर प्रदेश के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया गया है, जिसे इस चर्चा में सदन के सामने रखा जाएगा।

Exit mobile version