सोमवार, अगस्त 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

विधायक मांग रही थीं वोल्टेज, मंत्री बोले- ‘जय श्रीराम’ सुनिए, नारों की गूँज से रोशन हो रहा है यूपी!

यूपी विधानसभा के अंतिम दिन बिजली कटौती और प्रदूषण के मुद्दों पर सदन गर्माया रहा। सपा विधायक रागिनी सोनकर और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बीच नारों को लेकर तीखी नोकझोंक हुई, जबकि स्पीकर ने एक्यूआई (AQI) के गलत आंकड़ों पर विधायक को टोका।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 24, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
UP Assembly
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

RLD Uttar Pradesh Organization

RLD UP chief: जयंत चौधरी ने क्यों बदली रणनीति, RLD में बड़ा बदलाव, किसको मिली यूपी की कमान

अगस्त 8, 2026
UP Assembly Monsoon Session

UP Assembly: मानसून सत्र की शुरुआत, सीएम योगी बोले- 9 साल में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए

अगस्त 3, 2026

UP Assembly News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सदन में भारी हंगामा देखने को मिला। प्रश्नकाल के दौरान समाजवादी पार्टी की विधायक रागिनी सोनकर ने बिजली संकट का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा और तंज कसते हुए ‘जय श्रीराम’ व ‘हर-हर महादेव’ के नारे लगाए। इस पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि विपक्ष को बिजली से नहीं, बल्कि भगवान के नाम से समस्या है। वहीं, सदन के बाहर सपा विधायकों ने अरावली संरक्षण और कुलदीप सिंह सेंगर की रिहाई के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदूषण के आंकड़ों पर भी सदन में बहस हुई, जहाँ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कानपुर के गलत AQI डेटा को लेकर सपा विधायक आरके वर्मा को कड़ी फटकार लगाई।

अब तो कार्यकर्ता भी घबराया है,
जब मंत्री जी ने बुलाया है।
जब लगाता है कार्यकर्ता नारा तब ये मंत्री बनते हैं
और वही मंत्री नारा लगाके उसी कार्यकर्ता को ठगते हैं।

गांवों और शहरों में विद्युत आपूर्ति बाधित है और मंत्री जी से जब सवाल पूछा जाता है तो नारे लगाकर जनता और कार्यकर्ताओं… pic.twitter.com/h70sUzG0v7

— Dr Ragini Sonker (@sonker_ragini) December 24, 2025

बिजली पर सवाल और नारों की गूँज

सपा विधायक रागिनी सोनकर ने ऊर्जा मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार 24 घंटे बिजली का दावा करती है, जबकि जमीनी हकीकत में 14 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। उन्होंने कटाक्ष किया कि भाजपा कार्यकर्ता भी चुपके से मंत्री के कान में बिजली की कमी की शिकायत करते हैं, लेकिन मंत्री जी केवल नारों से बात टाल देते हैं। रागिनी ने ‘सियावर रामचंद्र की जय’ और ‘नमः पार्वती पतये हर-हर महादेव’ के नारे लगाकर सत्ता पक्ष को चुनौती दी।

जवाब में मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बिजली उत्पादन ढाई गुना बढ़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा, “आपको बिजली की कमी से दिक्कत नहीं है, आपको जय श्रीराम के उद्घोष से समस्या है।” उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि योगी सरकार के कार्यकाल में लाखों मजरों का विद्युतीकरण हुआ है और केंद्र से नए बजट के तहत जर्जर बुनियादी ढांचे को सुधारा जा रहा है।

कानपुर के AQI पर स्पीकर का सख्त रुख

UP Assembly में प्रदूषण का मुद्दा भी छाया रहा। सपा विधायक आरके वर्मा ने दावा किया कि कानपुर का AQI 400 के पार पहुँच गया है। इस पर कानपुर से आने वाले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने तुरंत हस्तक्षेप किया। उन्होंने कहा, “गलत आंकड़े मत दीजिए, कानपुर का AQI 149 है। आप डॉक्टर हैं, पूरे प्रदेश का डेटा एक जैसा कैसे हो सकता है?” स्पीकर ने विधायक को अपना मोबाइल चेक करने की सलाह देते हुए उन्हें गुमराह न करने की हिदायत दी।

सदन के बाहर प्रदर्शन

UP Assembly सत्र शुरू होने से पहले ही समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधान भवन के बाहर धरना दिया। विधायकों ने ‘सेव अरावली, सेव लाइफ’ के नारे लगाए और पर्यावरण कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया। साथ ही, कुलदीप सिंह सेंगर की रिहाई को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि सरकार जल, जंगल और जमीन बेचने पर आमादा है।

आज शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनुपूरक बजट पर चर्चा का जवाब देंगे, जिसके साथ ही इस सत्र की औपचारिक समाप्ति होगी।

ठाकुरों के बाद अब ब्राह्मणों की बारी! पीएन पाठक के घर क्या पक रही है कोई बड़ी खिचड़ी?

Tags: up assembly
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

RLD Uttar Pradesh Organization

RLD UP chief: जयंत चौधरी ने क्यों बदली रणनीति, RLD में बड़ा बदलाव, किसको मिली यूपी की कमान

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Leadership Change: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने उत्तर प्रदेश में संगठन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी अध्यक्ष जयंत...

UP Assembly Monsoon Session

UP Assembly: मानसून सत्र की शुरुआत, सीएम योगी बोले- 9 साल में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

UP Assembly : उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री...

UP Assembly CM Yogi

कफ सिरप पर ‘फातिहा’ वाला प्रहार और वंदे मातरम की हुंकार, योगी सरकार का बड़ा बजट दांव

by Mayank Yadav
दिसम्बर 22, 2025

UP Assembly Winter Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को हंगामेदार रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में...

CM Yogi UP Assembly

UP Assembly में गूंजा ‘दो नमूनों’ का शोर: योगी ने अखिलेश-राहुल को जमकर धोया!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 22, 2025

UP Assembly Winter Session 2025: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीन कफ...

UP Assembly

UP विधानसभा में ‘बजट’ का दम और ‘वंदे मातरम’ की गूँज, बाहर सपा का कफ सिरप पर भारी हंगामा

by Mayank Yadav
दिसम्बर 22, 2025

UP Assembly Supplementary Budget 2025: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज गहमागहमी भरा रहने वाला है।...

Next Post
Oppo Find सीरीज के नए मॉडल N6 और X9 अल्ट्रा की लॉन्च टाइमलाइन लीक, Q1 2026

Oppo Find सीरीज के नए मॉडल N6 और X9 अल्ट्रा की लॉन्च टाइमलाइन लीक, Q1 2026

Oppo K15 Turbo Pro में Snapdragon 8 Gen 5 का बड़ा धमाका, जानिए नई जानकारी

Oppo K15 Turbo Pro में Snapdragon 8 Gen 5 का बड़ा धमाका, जानिए नई जानकारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist