मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP B.Ed Result 2025: आज आएगा रिज़ल्ट, छात्रों का इंतज़ार हुआ ख़त्म इसको कहां और कैसे देखें?

उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम आज दोपहर 1 बजे घोषित होगा। लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होगा। रिजल्ट बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा।

by SYED BUSHRA
जून 17, 2025
in उत्तर प्रदेश, शिक्षा
UP BEd Result 2025
Share on FacebookShare on Twitter

UP B.Ed Result 2025:उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 (UP BEd JEE 2025) का रिजल्ट आज, मंगलवार 17 जून को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। राजधानी लखनऊ में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी इस रिजल्ट को संयुक्त रूप से जारी करेंगे। इस बार की परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे और अब सभी छात्र-छात्राएं अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी की ओर से किया गया था।

परीक्षा का आयोजन कब और कहां हुआ था?

UP BEd प्रवेश परीक्षा का आयोजन 1 जून 2025 को किया गया था। परीक्षा उत्तर प्रदेश के 69 जिलों में बनाए गए 751 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी।

RELATED NEWS

PM Modi on NEET Paper Leak

NEET Paper Leak,: नीट पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा बयान,यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, छात्रों के भविष्य का सवाल

जुलाई 21, 2026
Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026

कुल पंजीकरण: 3,44,546 उम्मीदवार

महिला परीक्षार्थी: 1,96,700

पुरुष परीक्षार्थी: 1,47,846

परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार: 3,05,099

कितनी सीटों पर मिलेगा दाखिला?

इस वर्ष बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए करीब 2.40 लाख सीटें उपलब्ध हैं। ये सीटें राज्य के लगभग 2,300 बीएड कॉलेजों में विभाजित की गई हैं। परीक्षा के सफल आयोजन के बाद अब रिजल्ट को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता है। सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

रिजल्ट कैसे चेक करें? यहां जानें पूरा प्रोसेस

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

सबसे पहले bujhansi.ac.in वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर “UTTAR PRADESH B.ED. JOINT ENTRANCE EXAMINATION 2025” लिंक पर क्लिक करें।

अब “CLICK HERE TO DOWNLOAD SCORE CARD” पर क्लिक करें।

लॉगिन पेज खुलेगा जहां आपको अपनी यूज़र आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

लॉगिन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

छात्रों में उत्साह और सोशल मीडिया पर हलचल

रिजल्ट की तारीख नजदीक आने के बाद से ही छात्र सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स में लगातार अपडेट्स साझा कर रहे हैं। परीक्षा के बाद अब सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। यह रिजल्ट लाखों छात्रों के करियर की दिशा तय करेगा।

रिजल्ट से जुड़ी किसी भी तकनीकी दिक्कत या वेबसाइट स्लो होने की स्थिति में उम्मीदवार धैर्य बनाए रखें और कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।

Tags: EDUCATION NEWSUP BEd 2025
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

PM Modi on NEET Paper Leak

NEET Paper Leak,: नीट पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा बयान,यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, छात्रों के भविष्य का सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

PM Modi on NEET Paper Leak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक मामले पर पहली बार स्पष्ट प्रतिक्रिया देते...

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

U P Plantation Drive: एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण अभियान, स्कूलों, कॉलेजों में लगाए जाएंगे 32 लाख से ज्यादा पौधे बनेगा रिकॉर्ड

U P Plantation Drive: एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण अभियान, स्कूलों, कॉलेजों में लगाए जाएंगे 32 लाख से ज्यादा पौधे बनेगा रिकॉर्ड

by SYED BUSHRA
जुलाई 11, 2026

Uttar Pradesh Plantation Drive: उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई को बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के...

ARP Process : नई व्यवस्था लागू, परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चुने जाएंगे शिक्षक, चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा मोबिलिटी भत्ता

ARP Process : नई व्यवस्था लागू, परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चुने जाएंगे शिक्षक, चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा मोबिलिटी भत्ता

by Kirtika Tyagi
जून 16, 2026

ARP Selection Process : शिक्षा विभाग ने एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के चयन की प्रक्रिया स्पष्ट कर दी है। एआरपी...

OSM विवाद के बीच सरकार सख्त, जांच समिति गठित, अधिकारियों का तबादला, जवाबदेही की दिशा में बढ़े कदम

OSM विवाद के बीच सरकार सख्त, जांच समिति गठित, अधिकारियों का तबादला, जवाबदेही की दिशा में बढ़े कदम

by Kirtika Tyagi
जून 3, 2026

Evaluation System: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग यानी OSM प्रणाली इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई...

Next Post
Meerut murder

Meerut के नौचंदी थाना क्षेत्र में देर रात हुई सनसनीखेज वारदात, परिजनों में मचा कोहराम... 12 दिन पहले तय हुआ था निकाह

PM Modi Honoured in Cyprus

PM Modi Cyprus visit : महिला सांसद ने छूए पीएम मोदी के पैर, मिला आशीर्वाद,भारतीय संस्कृति का हो रहा विदेशो में विस्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist