Tuesday, May 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Board Exam Result : ‘लीक’ हो गई डेट, जानिए कब आ रहा यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट

UP Board 10th, 12th Result 2025 : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट का 25 अप्रैल की दोपहर घोषित किया जाएगा। 54 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने दी हैं परीक्षा। बोर्ड की तरफ से की जाएगी प्रेस कांफ्रेंस।

by Vinod
April 24, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज। UP Board 10th, 12th Result 2025 — इंतजार की घड़ियां हुई खत्म। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट बनकर तैयार। 25 अप्रैल की दोपहर 12.30 बजे परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में पत्र जारी कर जानकारी साझा की है। बताया गया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार को जारी होंगे। परिक्षार्थी इंटरनेट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

यूपी बोर्ड परिक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। करीब 54 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा का रिजल्ट इंटरनेट के जरिए देख सकते हैं। रिजल्ट यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp-edu-in  पर उपलब्ध रहेगा। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंंह के मुताबिक दोपहर 12ः30 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर रिजल्ट का ऐलान किया जाएगा।

RELATED NEWS

No Content Available

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक राज्य के 8140 केंद्रों पर हुई थीं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था। तब से ही रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इस बार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए प्रदेश में 261 केंद्र बनाए गए थे। यूपी एमएसपी की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे। जैसा कि पिछले कुछ सालों से होता आ रहा है।

यूपी बोर्ड के छात्र एसएमएस के जरिए भी अपने स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्र को अपने मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में यूपी 10 रोल नंबर या यूपी 12 रोल नंबर टाइप कर 56263 पर एक टेक्स्ट मैसेज भेजना होगा। रिजल्ट मैसेज अलर्ट के रूप में आ जाएगा। बोर्ड की तरफ से परिक्षा परिणाम को लेकर कई कदम उठाए गए हैं। परिक्षार्थियों को परिणाम देखने में कोई समस्या नहीं आएगी। आप घर पर बैठकर अपने मोबाइल के जरिए रिजल्द देख सकते हैं।

नतीजों के साथ ही यूपीएमएसपी जिलेवार और राज्य स्तरीय टॉपर्स के नाम भी घोषित करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड की ओर से मेरिट सर्टिफिकेट और अन्य प्रोत्साहन राशि भी दिए जाने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद 10वीं और 12वीं के जोजो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वह उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड परिणाम घोषित होने के बाद आवेदन की तिथि और शुल्क विवरण की घोषणा करेगा।

इस साल 54.38 लाख से अधिक स्टूडेंट्स 10वीं और 12वीं एग्जाम में शामिल हुए थे। 10वीं के लिए 26.98 लाख और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 27.40 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यूपी बोर्ड रिजल्ट में पिछले कई साल में छात्राओं का दबदबा रहता है। 2024 के रिजल्ट की बात करें तो 93.40 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं थीं, जबकि लड़कों का प्रतिशत 86.05 प्रतिशत रहा था।

यूपी बोर्ड के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल कुल 55,25,308 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें हाईस्कूल परीक्षा के लिए 29,47,311 छात्र और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 25,77,997 छात्र शामिल हुए थे। पिछले साल यूपी बोर्ड 12वीं में शुभम वर्मा ने 489 नंबर प्राप्त कर टॉप किया था। वहीं दूसरे स्थान पर 488 नंबर प्राप्त कर विशु चौधरी रहे। यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा में प्राची निगम ने 591 अंक प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया था।

इस बार परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को जो मार्कशीट दी जाएगी, वह विशेष रूप से अधिक टिकाऊ होगी। इस नई मार्कशीट पर न तो पानी का असर होगा, न ही धूप और छांव में इसे लेकर कोई परेशानी होगी, क्योंकि यह अलग-अलग रंगों में दिखेगी। इस सुधार के साथ, छात्रों को अपनी मार्कशीट के रखरखाव के लिए कोई अतिरिक्त चिंता नहीं करनी होगी।

 

Tags: Result will come on 25th AprilUP Board Exam 2025UP Board Exam Result
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

No Content Available
Next Post
Useful Hacks चांदी असली है या नकली? कैसे करे पहचान जानिए आग ,बर्फ, नमक का घरेलू टेस्ट

Useful Hacks चांदी असली है या नकली? कैसे करे पहचान जानिए आग ,बर्फ, नमक का घरेलू टेस्ट

Nautapa 2025: क्यों बढ़ रही गर्मी की मार? क्या है कोई वैज्ञानिक और ज्योतिषीय कारण, जानिए कैसे रखें खुद को सुरक्षित

Nautapa 2025: क्यों बढ़ रही गर्मी की मार? क्या है कोई वैज्ञानिक और ज्योतिषीय कारण, जानिए कैसे रखें खुद को सुरक्षित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist