मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Budget 2025: इस दिन पेश होगा यूपी का आठ लाख करोड़ का बजट, जानिए किन परियोजनाओं पर रहेगा फोकस

UP Budget 2025: उत्तर प्रदेश सरकार का 2025-26 का बजट फरवरी में पेश किया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये बजट आठ लाख करोड़ रुपये को होगा।

by Mayank Yadav
जनवरी 8, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Yogi govt
Share on FacebookShare on Twitter

UP Budget 2025: उत्तर प्रदेश सरकार का 2025-26 का बजट फरवरी 2025 के दूसरे सप्ताह में पेश होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि विधानमंडल का बजट सत्र 7 से 14 फरवरी के बीच आयोजित किया जा सकता है। इस बार बजट का आकार करीब आठ लाख करोड़ रुपये के आसपास रहने का अनुमान है। वित्त विभाग ने UP Budget 2025 तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है और विभागीय प्रस्तावों पर मंथन शुरू हो चुका है।

इस बजट में विकास कार्यों के लिए 2.25 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए जाने की संभावना है, जो पिछले साल की तुलना में 25 हजार करोड़ रुपये अधिक है। खासतौर पर एक्सप्रेस-वे और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

RELATED NEWS

UP Budget 2025

UP Budget 2025: अखिलेश यादव ने बजट को बताया ‘खाली झोला’, कहा- जनता पूछ रही है, बजट कब आएगा?

फ़रवरी 20, 2025
UP Budget 2025

UP Budget 2025 : अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, जानें क्या है मास्टर प्लान

फ़रवरी 20, 2025

नई परियोजनाओं पर रहेगा जोर

वित्त विभाग ने इस बार एक्सप्रेस-वे और सड़क नेटवर्क की नई परियोजनाओं को प्राथमिकता दी है। इसके अलावा ऊर्जा, कृषि, नगर विकास, ग्रामीण विकास और सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए भी विशेष प्रावधान किए जाएंगे। विभागों से मिले प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श जारी है और पूंजीगत व्यय के लिए प्राथमिकता के आधार पर आवंटन किया जा रहा है।

विकास व्यय में बढ़ोतरी

मध्यकालीन राजकोषीय पुन: संरचना नीति 2024 के अनुसार, 2025-26 के लिए कुल बजट आकार 8.10 लाख करोड़ रुपये अनुमानित किया गया है। इसमें से 2.25 लाख करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए रखे जाएंगे। यह चालू वित्तीय वर्ष के मुकाबले 25 हजार करोड़ रुपये अधिक है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों को गति देना है।

चालू वित्तीय वर्ष की प्रगति

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 7.36 लाख करोड़ रुपये का मूल बजट पेश किया गया था। दो अनुपूरक बजटों के बाद यह आंकड़ा 7.66 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सरकार के निर्देशानुसार, विभागों को चालू वित्तीय वर्ष के बजट का पूरा उपयोग करने के लिए कहा गया है ताकि अगले वर्ष के लिए अधिक आवंटन प्राप्त हो सके।

प्रदेश सरकार ने UP Budget 2025 में विकास योजनाओं और बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर देने की योजना बनाई है। हालांकि, राजस्व और पूंजीगत व्यय में संतुलन बनाए रखना एक चुनौती होगी। यह बजट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को 2025 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यहां पढ़ें : Delhi CM House : CM आवास के बाहर हंगामा, धरने पर बैठे संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज
Tags: UP Budget 2025
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Budget 2025

UP Budget 2025: अखिलेश यादव ने बजट को बताया ‘खाली झोला’, कहा- जनता पूछ रही है, बजट कब आएगा?

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 20, 2025

UP Budget 2025:  उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुरुवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के...

UP Budget 2025

UP Budget 2025 : अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, जानें क्या है मास्टर प्लान

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 20, 2025

लखनऊ, (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व चल रही सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 2025-26...

UP Budget 2025 farmers

UP Budget 2025: 3 करोड़ किसानों को 80 हजार करोड़ रुपये की सम्मान निधि समेत मिली ये सौगातें

by Manish Pandey
फ़रवरी 20, 2025

लखनऊ, (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6...

UP Budget: योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान अब मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, जानिए क्या है योजना

UP Budget: योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान अब मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, जानिए क्या है योजना

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 20, 2025

UP Government Budget 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया। वित्त...

UP CM Yogi Adityanath and FM Suresh Khanna

UP Budget: उत्तर प्रदेश में बनेगा बेंगलुरु जैसा आईटी हब, AI सिटी की होगी की स्थापना

by Manish Pandey
फ़रवरी 20, 2025

UP Budget: योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपये का...

Next Post
CM Yogi

CM Yogi on Waqf Board: 'वक्फ से एक-एक इंच जमीन लेंगे वापस...', सीएम योगी का कड़ा संदेश

Sanjay Dutt के जबरा फैन का क्रेज… हेयरस्टाइल में दिखाई ‘संजू बाबा’ की झलक, तस्वीर देख खुला रह गया लोगों का मुंह

Sanjay Dutt के जबरा फैन का क्रेज... हेयरस्टाइल में दिखाई 'संजू बाबा' की झलक, तस्वीर देख खुला रह गया लोगों का मुंह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist