लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लगातार नवीं बार बजट पेश करेंगे। वित्तमंत्री ने अपना आटवां बजट 2024-25 में पेश किया, जो अब तक सबसे बड़ा बजट रहा था। अब 2025-26 के बजट को लेकर ं महिला, युवा, किसान, कारोबारियों की नजर है। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना के नाम सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड है। साथ ही वह लगातार 9वीं बार विधायक चुने गए और शाहजहांपुर नगर सीट से पिछले 35 सालों से विधायक भी हैं। तो आइए जानते हैं सुरेश खन्ना के बारे में। कौन हैं सुरेश खन्ना और उनका कैसा रहा है अब तक राजनीतिक सफर।
कौन हैं सुरेश खन्ना
सुरेश खन्ना का जन्म 1954 को शाहजहांपुर के चौक इलाके में दीवान जोगराज मोहल्ले में हुआ था। सुरेश खन्ना के पिता का नाम रामनारायण खन्ना और माता का नाम कांति देवी था। उन्होंने जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर से स्नातक किया। इसके बाद 1977 में लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की। छात्र जीवन से ही सुरेश खन्ना राजनीति में सक्रिय हो गए थे। बीजेपी की राजनीति में सक्रिय खन्ना पंजाबी खत्री मूल के नेता हैं।
इस वजह से नहीं की शादी
सुरेश खन्ना ने शादी नहीं की है। वह अपने भाई के परिवार के साथ रहते हैं। शादी न करने के पीछे भी खास वजह है। सुरेश खन्ना हनुमान जी के भक्त हैं। इसी अटूट आस्था के चलते वह शादी के बंधन में नहीं बंधे। वह कहते हैं कि उनका जीवन जनता की सेवा के लिए है। सुरेश खन्ना का छवि एक इमानदार राजनेता के तौर पर की जाती है। सुरेश खन्ना पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी बताए जाते हैं।
सुरेश खन्ना का सियासी सफर
सुरेश खन्ना के अंदर बचपन से समाजसेवा से जुड़ गए और जब कॉलेज में आए तो छात्र राजनीति में सक्रिय हो गए। सुरेश खन्ना पहली बार 1980 में लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार मिली। 1985 में उन्होंने लोकदल से रिजाइन कर बीजेपी का दामन थामा। बीजेपी ने सुरेश खन्ना को 1989 में शाहजहांपुर से उम्मीदवार बनाया। जनता ने उन्हें विधायक चुन लिया। इसके बाद साल दर साल बुलंदियां छूते चले गए। आज उनकी गिनती यूपी बीजेपी के दिग्गज नेताओं में होती है।
सुरेश खन्ना की जीत का सिलसिला बरकरार
36 साल पहले 1989 में शुरू हुआ सुरेश खन्ना की जीत का सिलसिला बरकरार है। 2022 विधानसभा चुनाव में खन्ना ने रिकॉर्ड 9वीं बार जीत दर्ज की। एक ही विधानसभा से लगातार 9 बार जीतने का रिकॉर्ड प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से प्रमोद तिवारी के नाम था। 2022 विधानसभा चुनाव जीतकर उन्होंने इसकी बराबरी की है। सुरेश खन्ना एक ही दल व एक ही सीट से नौ बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले देश के इकलौते राजनेता हैं। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।
सुरेश खन्ना पेश करेंगे नौंवी बार बजट
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 11 बजे विधानसभा में अपना 9वां बजट पेश करेंगे। आज पेश होने वाले बजट में विकास के योगी मॉडल की झलक देखने को मिलेगी। इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही युवा, किसान और महिलाओं के लिए अपना खजाना खोल सकती है। जानकारी के मुताबिक सरकार अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर सकती है जो कि साढ़े 8 लाख करोड़ का हो सकता है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आज पेश होने वाला बजट इंफ्रास्ट्रक्चर, युवा, महिला और किसानों को समर्पित होगा।